Skip to main content

ताजा खबर

10 दिसंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

10 दिसंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

(Image Credit- Twitter X)

1. अपने खास साथी के साथ वक्त बिता कर, Ishan Kishan रखते हैं टेंशन को दूर

Ishan Kishan को टीम इंडिया से खेले काफी लंबा वक्त हो गया है, ऐसे में ये खिलाड़ी वापसी कड़ी तैयारियों में जुटा है। साथ ही ईशान खुद को खुश रखने की पूरी कोशिश में भी लगे हैं, जिसका नजारा आए दिन सोशल मीडिया पर देखने को मिल जाता है और इस बार भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला है उनके फैन्स को। (पढ़ें पूरी खबर)

2. इन दिनों विदेश में खास ट्रेनिंग कर रहे हैं Sanju Samson, इंस्टा स्टोरी पर देखने को मिली झलक

Sanju Samson ने इस साल टीम इंडिया के लिए कई शानदार पारियां खेली हैं, ऐसे में अगले साल भी वो टीम के लिए दमदार प्रदर्शन जारी रखना चाहेंगे। जिसे लिए संजू एक खास जगह पहुंच गए और अभ्यास करने में लग गए हैं, जिसका नजारा उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर फैन्स के साथ में शेयर किया है इस बार। (पढ़ें पूरी खबर)

3. टीम इंडिया में वापसी के बारे में ज्यादा नहीं सोच रहे हैं Yuzvendra Chahal, दोस्तों के साथ काट रहे हैं मौज

जब भी Yuzvendra Chahal को समय मिलता है, वो अपने दोस्तों के साथ नजर आ जाते हैं। हर बार वो अपने दोस्तों के साथ घूमने निकल पड़ते हैं, इस बार भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया है और वहां से चहल ने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट भी की है। (पढ़ें पूरी खबर)

4. “अगर गाबा में पारी का आगाज करेंगे तो…..,”- NCA कोच ने हिटमैन को लेकर ये क्या कह दिया

राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) में रोहित की तकनीक पर काम कर चुके इस कोच ने कहा, ‘‘रोहित शर्मा ने अपने पूरे करियर में बहुत ही सीमित फुटवर्क कर इस्तेमाल किया है। जब वह अपने बेस्ट फॉर्म में थे तब भी अधिक फुटवर्क का इस्तेमाल नहीं करते थे। 37 साल से अधिक उम्र होने के बाद उनकी ‘रिफ्लेक्स (गेंद पर शरीर की प्रतिक्रिया) धीमी हो गई है और वह गेंद की लेंथ को भांपने में अधिक समय ले रहे हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

5. सिराज-हेड विवाद पर हरभजन सिंह ने रखी अपनी राय, अब ICC के फैसले को बताया गलत

हेड-सिराज विवाद पर स्टार स्पोर्ट्स के साथ बातचीत करते हुए हरभजन ने कहा, “मुझे लगता है कि आईसीसी प्लेयर्स पर कुछ ज्यादा ही सख्ती दिखाता है। इस तरह की घटना मैदान पर होती रहती है। जाहिर तौर पर ऐसी चीजों को भूलकर आगे बढ़ जाना चाहिए। दोनों प्लेयर्स पैच-अप करने के बाद फिर से बातचीत करते हुए दिखाई दिए। खैर, आईसीसी ने खिलाड़ियों को सजा सुना ही दी है। (पढ़ें पूरी खबर)

6. OTD: आज ही के दिन ईशान किशन ने रचा था इतिहास, दोहरा शतक लगाकर तोड़े थे कई रिकॉर्ड

ईशान किशन ने 10 दिसंबर 2022 को वनडे क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक जड़कर इतिहास रचा था। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने चट्टोग्राम में तीसरे वनडे के दौरान बांग्लादेश के खिलाफ सिर्फ 126 गेंदों में यह शानदार उपलब्धि हासिल की। किशन ने 131 गेंदों में 210 रनों की पारी खेली, जिसमें 24 चौके और 10 छक्के शामिल थे। उनकी विस्फोटक पारी से भारत को 409/8 का विशाल स्कोर बनाने और 227 रन की शानदार जीत हासिल करने में मदद मिली। (पढ़ें पूरी खबर)

7. सेंडपेपर दिखाने के लिए भारतीय फैन को एडिलेड स्टेडियम से किया गया बाहर, वायरल हुई वीडियो

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी (BGT) टेस्ट सीरीज के एडिलेड में खेले गए दूसरे पिंक बाॅल टेस्ट मैच में, स्टेडियम से एक क्रिकेट फैन को जबरन बाहर कर दिया गया है। यह फैन स्टेडियम में हाथ में सेंडपेपर लेकर, उसे दिखाता हुआ नजर आया और स्टैंड्स में बैठे ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट फैंस को याद दिलाने की कोशिश की, जब उन्होंने साल 2018 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच जीतने के लिए सेंडपेपर का इस्तेमाल किया था। (पढ़ें पूरी खबर)

8. भ्रष्टाचार विरोधी संहिता के तहत Sunny Dhillon पर ECB ने लगाया छह साल का बैन, पढ़ें बड़ी खबर

भ्रष्टाचार निरोधक न्यायाधिकरण द्वारा अमीरात क्रिकेट बोर्ड (ECB) के भ्रष्टाचार निरोधक संहिता के उल्लंघन का दोषी पाए जाने के बाद, पूर्व क्रिकेटर सनी ढिल्लों (Sunny Dhillon) को छह साल के लिए सभी प्रकार के क्रिकेट में भाग लेने से बैन कर दिया गया है। बता दें कि इससे पहले वह अबू धाबी टी20 लीग में एक फ्रेंचाइजी के साथ सहायक कोच की भूमिका में भी काम कर चुके हैं। भ्रष्टाचार निरोधक संहिता के उल्लंघन के लिए ढिल्लों के अलावा आठ और लोगों पर भी अमीरात क्रिकेट बोर्ड ने कार्रवाई की है। (पढ़ें पूरी खबर)

9. ICC ने इस क्रिकेट लीग पर गिराया गाज, प्लेइंग XI को लेकर हुई अनदेखी तो लीग को कर दिया बैन

विश्व स्तर पर टी20 और टी10 लीग के लिए सख्त दिशानिर्देश लागू करने के ठीक एक साल बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने USA की नेशनल क्रिकेट लीग (NCL) के खिलाफ महत्वपूर्ण कार्रवाई की है। एक साल के बाद ICC ने प्लेइंग इलेवन नियमों का उल्लंघन करने के लिए यूएसए की नेशनल क्रिकेट लीग (NCL) पर शिकंजा कसते हुए उसे बैन कर दिया है। यूएसए की इस नेशनल क्रिकेट लीग में प्लेइंग इलेवन में आधे से ज्यादा खिलाड़ी अन्य देशों के खेलते थे। (पढ़ें पूरी खबर)

10. “यह हमारा ही करा-धरा है”- पिंक बॉल टेस्ट हारने के बाद पूर्व भारतीय दिग्गज ने टीम इंडिया को लगाई फटकार

आकाश चोपड़ा ने मंगलवार को अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ”यह हमारा ही करा-धरा है। किसी की तरफ क्यों ही देखना है। एक वेस्टइंडीज का मैच याद आ रहा, जब हम बारिश की वजह से परेशान हो गए थे। मैच का रिजल्ट नहीं निकल पाया था। वहीं, न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में 0-3 से हार गए। घर पर जो हारे हैं, उससे उबरना बड़ा मुश्किल है। यह सबसे बड़ी दिक्कत वाली बात है। न्यूजीलैंड के हाथों सूपड़ा साफ होने के बाद भारत अब ऐसी स्थिति में फंस गया है कि अब सीधे फाइनल में पहुंचने की राह में हार बर्दाश्त करना कठिन होगा। (पढ़ें पूरी खबर)

আরো ताजा खबर

NZ vs IND: वेलिंगटन में कैसा है विराट कोहली का ODI रिकॉर्ड? 12 साल बाद मैदान पर हो रही है वापसी; देखें आंकड़े

NZ vs IND: Virat Kohli record in ODIs in Wellington (Image credit Twitter – X) 7 नवंबर को विराट कोहली वेलिंगटन रीजनल स्टेडियम लौट रहे हैं। भारत और न्यूजीलैंड के...

क्रिकेट नेपाल के कंधो पर बड़ी जिम्मेदारी! 4 दिसंबर से काठमांडू में सजेगा ICC वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ का मंच

Nepal confirmed as host for 8-team ICC ODI World Cup Qualifier Playoff in December (Image credit Twitter – X) अगले साल होने वाले 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियां तेज...

BAN vs WI: हसन महमूद ने सिलहट में 6 विकेट चटकाकर रचा इतिहास! नेथन लायन के इस एलीट क्लब में हुए शामिल

BAN vs WI: Hasan Mahmud Matches Nathan Lyon Rare Test Feat With Sylhet Six-For (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद ने टेस्ट क्रिकेट में शानदार...

SMAT 2026: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी बने बिहार के कप्तान! शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

Vaibhav Sooryavanshi named captain of Bihar in SMAT 2026 (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को एक और बड़ी जिम्मेदारी मिली है। बिहार क्रिकेट...