Skip to main content

ताजा खबर

इंग्लिश क्रिकेटर सैम और टाॅम के भाई बेन करन को आगामी वनडे सीरीज के लिए जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम में किया गया शामिल 

इंग्लिश क्रिकेटर सैम और टाॅम के भाई बेन करन को आगामी वनडे सीरीज के लिए जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम में किया गया शामिल 

Ben curran (Image Credit- Twitter X)

जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड ने हाल में ही इंग्लिश क्रिकेटर टाॅम और सैम करन के भाई बेन करन (Ben Curran) को, अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज के लिए नेशनल टीम में चुना है। गौरतलब है कि ऑल फाॅर्मेट क्रिकेट सीरीज के लिए अफगानिस्तान जिम्बाब्वे दौरे पर जाने वाली है।

यहां अफगान टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज और इसके बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलती हुई नजर आएगी। तो वहीं 17 दिसंबर से शुरू होने वाली वनडे सीरीज के लिए बेन करन का जिम्बाब्वे टीम में पहली बार चयन किया गया है।

गौरतलब है कि 28 वर्षीय बेन करन के पिता केविन करन जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के कुछ बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक थे। तो वहीं उनके दो बेटों (सैम करन और टाॅम करन) ने इंग्लैंड के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने का फैसला किया, तो वह उनके बेन ने अपने पिता की जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम में विरासत को आगे बढ़ाने का फैसला किया है।

बता दें कि हाल में ही जिम्बाब्वे के घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन की वजह से, बेन को जिम्बाब्वे की नेशनल टीम में शामिल किया गया है। तो वहीं जिम्बाब्वे साल 2025 में इंग्लैंड का दौरा करने वाली है। ऐसे में संभावना है कि बेन अपने भाई सैम और टाॅम करन के खिलाफ खेलते हुए नजर आएं।

अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए जिम्बाब्वे टीम

क्रेग इरविन (कप्तान), ब्रायन बेनट, बेन करन, जाॅयलाॅर्ड गुंबी, ट्रेवर ग्वांडू, टीनोतेंदा मापोसा, तदीवांसे मुरूमनी, वेलिंगटन मसाकाद्जा, तशिंगा मुशीकावा, ब्लेसिंग मुजरबानी, डियोन मैयर्स, रिजर्ड नगर्वा, न्यूमन न्यूमरी, विक्टरी नायूची, सिकंदर रजा, सीन विलियम्स।

अफगानिस्तान के जिम्बाब्वे दौरे का फुल शेड्यूल

11 दिसंबर, पहला टी20- हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे

13 दिसंबर, दूसरा टी20- हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे

14 दिसंबर, तीसरा टी20- हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे

17 दिसंबर, पहला वनडे- हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे

19 दिसंबर, दूसरा वनडे- हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे

21 दिसंबर, तीसरा वनडे- हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे

26-30 दिसंबर, पहला टेस्ट- क्वींस स्पोर्ट क्लब, बुलावायो

2-6 जनवरी, दूसरा टेस्ट- क्वींस स्पोर्ट क्लब, बुलावायो

আরো ताजा खबर

NZ vs IND: वेलिंगटन में कैसा है विराट कोहली का ODI रिकॉर्ड? 12 साल बाद मैदान पर हो रही है वापसी; देखें आंकड़े

NZ vs IND: Virat Kohli record in ODIs in Wellington (Image credit Twitter – X) 7 नवंबर को विराट कोहली वेलिंगटन रीजनल स्टेडियम लौट रहे हैं। भारत और न्यूजीलैंड के...

क्रिकेट नेपाल के कंधो पर बड़ी जिम्मेदारी! 4 दिसंबर से काठमांडू में सजेगा ICC वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ का मंच

Nepal confirmed as host for 8-team ICC ODI World Cup Qualifier Playoff in December (Image credit Twitter – X) अगले साल होने वाले 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियां तेज...

BAN vs WI: हसन महमूद ने सिलहट में 6 विकेट चटकाकर रचा इतिहास! नेथन लायन के इस एलीट क्लब में हुए शामिल

BAN vs WI: Hasan Mahmud Matches Nathan Lyon Rare Test Feat With Sylhet Six-For (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद ने टेस्ट क्रिकेट में शानदार...

SMAT 2026: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी बने बिहार के कप्तान! शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

Vaibhav Sooryavanshi named captain of Bihar in SMAT 2026 (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को एक और बड़ी जिम्मेदारी मिली है। बिहार क्रिकेट...