
Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X)
इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के मेगा ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स ने युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को 1.10 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया था। वो इंडियन प्रीमियर लीग के सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। इस शानदार खिलाड़ी ने भारतीय घरेलू क्रिकेट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और तमाम फैंस का दिल जीता है।
हाल ही में वैभव सूर्यवंशी ने U19 एशिया कप 2024 में काफी अच्छी बल्लेबाजी की थी। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में 67 रन बनाए थे। अपनी इस पारी के दौरान वैभव ने पांच छक्के और छह चौके जड़े थे।
हाल ही में पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज जुनैद खान ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर सवाल उठाए हैं। जुनैद खान ने U19 एशिया कप में वैभव सूर्यवंशी की एक वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा किया। इस वीडियो में सूर्यवंशी ने गगनचुंबी छक्के जड़े हैं। जुनैद खान ने इस वीडियो को साझा करते हुए कहा कि 13 साल का बच्चा इतने लंबे छक्के नहीं मार सकता है।
उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो को साझा करते हुए इसके कैप्शन पर लिखा कि, ‘क्या 13 साल का बच्चा इतने लंबे छक्के मार सकता है?’
यह रही वीडियो:
Can a 13-year-old kid really hit such a long six????
🤦🏻♀️🤦🏻♂️🤦🏻♀️🤦🏻♂️ #INDvsAUS #AUSvIND #ChampionsTrophy2025 #SAvSL pic.twitter.com/KaQNxBGCNO— Junaid khan (@JunaidkhanREAL) December 7, 2024
बता दें कि, वैभव सूर्यवंशी ने इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट की पांच पारी में 176 रन बनाए थे। बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए फाइनल मैच में युवा बल्लेबाज अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे थे और 9 रन बनाकर आउट हो गए थे। इस मैच को बांग्लादेश ने 59 रन से अपने नाम किया था।
अब वैभव सूर्यवंशी को आईपीएल 2025 में भी धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है। यही नहीं युवा खिलाड़ी को इस फ्रेंचाइजी से काफी कुछ सीखने को मिलेगा। राजस्थान रॉयल्स की बात की जाए तो टीम ने आईपीएल का पहला सीजन यानी 2008 की ट्रॉफी को अपने नाम किया था। इसके बाद संजू सैमसन की कप्तानी में टीम ने 2022 सीजन के फाइनल में भी अपनी जगह बनाई लेकिन उन्हें गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। अब आगामी सीजन की ट्रॉफी को टीम अपने नाम जरुर करना चाहेगी।
BCCI ने बदला भारत-श्रीलंका पहले वनडे का आयोजन स्थल, जानें कहां खेला जाएगा मैच
Birthday Special: विराट कोहली के टेस्ट करियर के 3 बड़े स्कोर
वर्ल्ड कप में विराट कोहली के करियर की वो 3 यादगार पारियां, जिन्होंने पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
Ranji Trophy 2026-27: संदीप सरकार के करिश्माई प्रदर्शन के चलते त्रिपुरा ने सौराष्ट्र को 133 रनों से दी शिकस्त

