Skip to main content

ताजा खबर

‘उन्होंने मैच को बिगड़ने दिया’ एडिलेड टेस्ट मैच में भारत की हार के लिए रोहित शर्मा को जिम्मेदार ठहराते हुए आकाश चोपड़ा 

Aakash Chopra and Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X)

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी (BGT) टेस्ट सीरीज के एडिलेड में हुए दूसरे पिंक बाॅल टेस्ट मैच में, भारतीय टीम को 10 विकेट से बड़ी हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच में रोहित शर्मा टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में वापसी कर रहे थे।

हालांकि, अपनी वापसी पर रोहित प्रभाव छोड़ने में असफल रहे। रोहित मुकाबले में दोनों पारियों को मिलाकर कुल 9 रन ही बना पाए। तो वहीं यह रोहित शर्मा की कप्तानी में लगातार चौथी टेस्ट हार है। वह भारत की ओर से कप्तानी करते हुए लगातार चार मैच हारने वाले कुल चौथे कप्तान भी गए हैं।

दूसरी ओर, एडिलेड टेस्ट मैच में भारतीय टीम की हार का जिम्मेदार, पूर्व भारतीय क्रिकेटर और जाने-माने कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने रोहित की खराब कप्तानी को माना है। आकाश का कहना है कि उन्होंने मैच को बिगड़ने दिया।

रोहित शर्मा को लेकर आकाश चोपड़ा ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि एडिलेड टेस्ट मैच में भारतीय टीम की 10 विकेट से शर्मनाक हार के बाद, आकाश चोपड़ा ने रोहित की कप्तानी को लेकर कहा- जसप्रीत बुमराह ने चार ओवर का स्पैल डाला था और उसमें पहले ही एक विकेट ले लिया था।

तो फिर उन्होंने केवल चार ओवर ही क्यों फेंके और उसके बाद बिल्कुल भी गेंदबाजी क्यों नहीं की? उन्होंने पूरे सत्र में गेंदबाजी नहीं की। इसलिए जब आप कहते हैं कि आप कप्तानी में एक चाल चूक गए, तो आप 100 प्रतिशत सही हैं। रोहित की कप्तानी, हमने रक्षात्मक कप्तानी देखी। उन्होंने मैच को बिगड़ने दिया।

चोपड़ा ने आगे कहा- पर्थ मैच में वह कप्तान नहीं थे, इसलिए वह जीत उसके लिए मायने नहीं रखती। पिछली सदी को छोड़ दें तो धोनी, कोहली और रोहित हैं और सबसे बड़ी चिंता की बात है, जो शायद किसी और के साथ नहीं, वह है घरेलू मैदान पर लगातार तीन हार। इस दौरान कप्तानी थोड़ी कमजोर रही है।

আরো ताजा खबर

13 सितंबर को ही होगा भारत बनाम अफगानिस्तान पहला टी20 मैच, कंफर्म हुई डेट

India vs Afghanistan 1st T20I (Image credit Twitter – X) भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाला पहला टी20 मुकाबला तय...

Women’s Asia Cup 2026: पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ टाॅस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया, देखें प्लेइंग 11

India Women vs Bangladesh Women (Image Credit- Twitter X) भारत और बांग्लादेश की महिला क्रिकेट टीमों के बीच जारी महिला एशिया कप 2026 का पहला सेमीफाइनल आज 10 सितंबर को...

बड़ी खबर! आखिरकार मोहम्मद शमी ने टीम इंडिया से बाहर होने पर तोड़ ही दी चुप्पी

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर हैं, लेकिन उनका हौसला अभी भी कम नहीं हुआ...

Sri Lanka tour Pakistan 2026: श्रीलंका का पाकिस्तान दौरा तय, जानें फुल शेड्यूल और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

Sri Lanka (Image credit Twitter – X) श्रीलंका की पुरुष क्रिकेट टीम अक्टूबर और नवंबर 2026 में पाकिस्तान का दौरा करेगी। इस दौरान दोनों टीमों के बीच तीन टी20 इंटरनेशनल...