Skip to main content

ताजा खबर

अपने एक जेस्चर से Virat Kohli ने किया फैन्स को हैरान, फिर से कर दिया दिल जीतने वाला काम

Virat Kohli (Photo Source: Instagram)

ऑस्ट्रेलिया में Virat Kohli का क्रेज गजब का है, जहां ट्रेनिंग सेशन से लेकर मैच के बीच कोहली के जबरा फैन देखने को मिल जाते हैं। वहीं विराट अपने फैन्स को निराश नहीं करते हैं और समय मिलने पर उनके साथ तस्वीरें क्लिक करवा लेते हैं। इसी कड़ी में विराट का एक वीडियो सामने आया है, जो पिंक बॉल टेस्ट का है और इस वीडियो में उन्होंने अपने फैन्स को खुश कर दिया है।

दोनों पारियों में कैसा रहा Virat Kohli का प्रदर्शन?

पिंक बॉल टेस्ट मैच की दोनों पारियों में टीम इंडिया की बल्लेबाजी फ्लॉप रही, ऐसे में Virat Kohli भी मेजबान टीम के आगे संघर्ष करते हुए नजर आए। जहां कोहली ने पहली पारी में सिर्फ और सिर्फ 7 रन बनाए, तो दूसरी पारी में उनके बल्ले से 11 रन निकले। वहीं कोहली जब-जब आउट हो रहे थे, तो स्टेडियम में पूरी तरह से शांत छा रही थी।

जब बीच मैच में Virat Kohli पहुंच गए अपने फैन्स के पास में

*सोशल मीडिया पर Virat Kohli का एक नया वीडियो हो रहा है काफी ज्यादा वायरल।
*एडिलेड टेस्ट मैच से जुड़ा है वीडियो, जिसमें विराट ने अपने काफी फैन्स को किया खुश
*बीच मैच में विराट बाउंड्री पर अपने फैन्स को ऑटोग्राफ देते हुए नजर आए इस वीडियो में।
*वहीं विराट को अपने इतना पास देख ये फैन्स हो गए थे एक बार के लिए आउट ऑफ कंट्रोल।

Virat Kohli का ये वीडियो हो रहा है वायरल

Virat Kohli gave autograph to lucky fan at Adelaide Oval 😍❤️ pic.twitter.com/xiedjICzix

— Virat Kohli Fan Club (@Trend_VKohli) December 9, 2024

बार-बार एक ही गलती कर रहा है टीम इंडिया का ये बल्लेबाज

Mitchell Starc sends Virat Kohli packing!#AUSvIND pic.twitter.com/2AzNllS7xT

— cricket.com.au (@cricketcomau) December 6, 2024

विराट और रोहित ने लिया था इस साल बड़ा फैसला

इस साल टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 अपने नाम किया था, जिसके बाद विराट और रोहित ने काफी बड़ा फैसला लिया था। जहां विराट और रोहित ने टी20 इंटरनेशनल से संन्यास का ऐलान कर दिया था, वहीं इस फैसले से फैन्स काफी ज्यादा निराश हुए थे और जडेजा ने भी वर्ल्ड कप के बाद टी20 इंटरनेशनल को अलविदा कहा दिया था। जिसके बाद अब टीम इंडिया की टी20 कप्तानी सूर्यकुमार यादव कर रहे हैं, साथ ही उनकी कप्तानी में टीम लगातार सीरीज अपने नाम कर रही है। SKY की कप्तानी में टीम इंडिया ने श्रीलंका के अलावा हाल ही में बांग्लादेश और साउथ अफ्रीका को मात दी है।

আরো ताजा खबर

“अब तक का सबसे बेस्ट गिफ्ट!” – सौरव गांगुली के जन्मदिन पर रिलीज हुआ बायोपिक ‘DADA’ का फर्स्ट लुक, दादा ने दिया रिएक्शन

Sourav Ganguly reacts as Rajkummar Rao’s first look from Dada drops on his birthday (image via X) बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव ने सौरव गांगुली के आइकॉनिक शर्टलेस सेलिब्रेशन को किया...

ENG vs IND 2026: इंग्लैंड बनाम भारत चौथा टी20आई मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

ENG vs IND, 4th T20I: Match Preview (image via getty) 5 मैचों की टी20आई सीरीज में, भारतीय क्रिकेट टीम गुरुवार, 9 जुलाई को ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड में इंग्लैंड के...

जिम्बाब्वे दौरे और एशियन गेम्स के लिए वीवीएस लक्ष्मण हो सकते हैं भारतीय टीम के कोच: रिपोर्ट्स 

VVS Laxman (Image Credit- Twitter X) ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारत के जिम्बाब्वे दौरे 2026 और एशियन गेम्स 2026 के लिए, पूर्व भारतीय क्रिकेटर व बीसीसीआई के सेंटर...

‘हम गेम को सही से रीड नहीं कर पाए’ – शर्मनाक हार के बाद कोच गौतम गंभीर का ईमानदारी भरा कबूलनामा

Gautam Gambhir’s honest admission after third T20I loss (image via getty) ट्रेंट ब्रिज में इंग्लैंड के हाथों भारत की 125 रनों की करारी हार के बाद, हेड कोच गौतम गंभीर...