Skip to main content

ताजा खबर

रोहित ऐसे बल्लेबाजी करते हैं जैसे वह काॅफी हाथ में लेकर लाउंज की कुर्सी पर लेटे हुए हों: मैथ्य हेडन

रोहित ऐसे बल्लेबाजी करते हैं जैसे वह काॅफी हाथ में लेकर लाउंज की कुर्सी पर लेटे हुए हों: मैथ्य हेडन

Matthew Hayden and Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X)

जारी बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी (BGT) के एडिलेड में हुए दूसरे पिंक बाॅल टेस्ट मैच में भारतीय टीम को, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है। इस जीत के साथ मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है।

तो वहीं यह रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी में भारतीय टीम की लगातार चौथी टेस्ट हार है। रोहित अब ऐसे चौथे कप्तान बन गए हैं, जिन्होंने अपनी कप्तानी में लगातार चार टेस्ट मैच हारे हों। रोहित से पहले दत्ता गायकवाड़, एमएस धोनी और विराट कोहली की भी कप्तानी में टीम इंडिया लगातार चार मैच हार चुकी है।

खैर, इस मैच में रोहित शर्मा टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में वापसी कर रहे थे, जो पर्थ में हुए पहले टेस्ट मैच में अपने दूसरे बच्चे के जन्म के चलते नहीं खेल पाए थे। हालांकि, अपनी वापसी पर रोहित कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए और दूसरे टेस्ट मैच की दोनों पारियों में रोहित महज 9 रन ही बना पाए।

इस तरह के प्रदर्शन के बाद सोशल मीडिया के माध्यम से क्रिकेट फैंस रोहित शर्मा के टेस्ट क्रिकेट से भी रिटायर हो जाने की मांग कर रहे हैं। तो वहीं इस बीच रोहित की बल्लेबाजी को लेकर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन का बड़ा बयान सामने आया है।

Rohit Sharma की बल्लेबाजी को लेकर हेडन ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि एडिलेड टेस्ट मैच के खत्म होने के बाद, स्टार स्पोर्ट्स के साथ चर्चा करते हुए मैथ्यू हेडन ने कहा- रोहित शर्मा पर जल्दी से एक टिप्पणी करते हैं। वह क्रिकेट ऐसे खेलते हैं, जैसे मानो वह हाथ में काॅफी कप लिए लाउंज की कुर्सी पर लेटे हों।

लेकिन आपको टेस्ट क्रिकेट में रोहित शर्मा द्वारा लाई गई शैली की तारीफ करनी होगी। विराट कोहली गेंद पर काफी हार्ड तरीके से गए, वह एक बिजी खिलाड़ी है, पर यह रोहित शर्मा के लिए बहुत आसान है।

हेडन ने आगे कहा- लेकिन दोस्तों ज्यादा निराश मत होइए। मैंने पिंक बाॅल टेस्ट मैचों को काफी करीब से देखा है। जब नाइट में पिंक बाॅल के खिलाफ बल्लेबाजी करने की बारी आती है, तो यह गेंद काफी भयावह हो जाती है। इस गेंद के खिलाफ तकनीकी रूप से बल्लेबाजी करना काफी कठिन है।

আরো ताजा खबर

ENG vs PAK: ‘ये टेस्ट क्रिकेट की तौहीन’ – सैम अयूब को टीम में शामिल करने पर नासिर हुसैन ने पाकिस्तान को लगाई लताड़

ENG vs PAK: Nasser Hussain Slams Pakistan for Flying in Saim Ayub from CPL Ahead of Edgbaston Test (image via getty) इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने पाकिस्तान टीम...

Women’s Asia Cup 2026: भारत ने बांग्लादेश को 40 रनों से रौंदा, 10वीं बार फाइनल में बनाई जगह

Women’s Asia Cup 2026: India Cruise Past Bangladesh by 40 Runs to Secure Final Berth (image via X) 10 सितंबर, गुरुवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पहले...

11 सितंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. Women’s Asia Cup 2026: भारत ने बांग्लादेश को 40 रनों से हराया और फाइनल में जगह बनाई गुरुवार, 10 सितंबर को पहले...

13 सितंबर को ही होगा भारत बनाम अफगानिस्तान पहला टी20 मैच, कंफर्म हुई डेट

India vs Afghanistan 1st T20I (Image credit Twitter – X) भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाला पहला टी20 मुकाबला तय...