
Devajit Saikia and Jay Shah (Image Credit- Twitter X)
हाल में ही भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। बता दें कि देवजीत सैकिया (Devajit Lon Saikia) को बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी (Roger Binny) ने जय शाह के रिप्लेसमेंट के तौर पर कार्यवाहक सचिव नियुक्त किया है।
तो वहीं आपको नए कार्यवाहक बीसीसीआई सचिव के बारे में जानकारी दें, तो वह असम के रहने वाले होने के साथ-साथ एक पूर्व प्रथम श्रेणी क्रिकेटर भी हैं। बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने अपनी संवैधानिक शक्तियों का उपयोग करके सैकिया को कार्यवाहक सचिव के रूप में नियुक्त किया। जब तक कि बीसीसीआई द्वारा एक स्थायी सचिव नियुक्त नहीं किया जा सकता।
साथ ही सैकिया की नियुक्ति पर बीसीसीआई अध्यक्ष ने भरोसा दिखाया है और कहा है कि वह इस पद पर अपना काम काफी कुशलता से निभाएंगे। देवजीत सैकिया को लिखे एक पत्र में रोजर बिन्नी ने लिखा- रिक्ति या अस्वस्थता की स्थिति में अध्यक्ष किसी अन्य पदाधिकारी को तब तक कार्य सौंपेगा, जब तक कि रिक्ति विधिवत भर न जाए या अस्वस्थता समाप्त न हो जाए।
इसलिए, मैं बीसीसीआई के नियमों और विनियमों के अनुसार निर्धारित प्रक्रियाओं द्वारा पद भरे जाने तक सचिव के कार्यों को आपको सौंपता हूं। मुझे विश्वास है कि आप अपनी सर्वोत्तम क्षमताओं और आत्मविश्वास के साथ कर्तव्यों का पालन करेंगे।
जय शाह ने आईसीसी हेडक्वार्टर का किया दौरा
तो वहीं हाल में ही बीसीसीआई के पूर्व सचिव और आईसीसी के नवनियुक्त अध्यक्ष जय शाह (Jay Shah) दुबई में एपेक्स क्रिकेट बोर्ड के हेडक्वार्टर का दौरा करने पहुंचे थे। इस दौरान शाह के साथ आईसीसी के बोर्ड ऑफ मेंबर व सपोर्ट स्टाफ मौजूद नजर आया। इस दौरान जय शाह ने आईसीसी के पिछले कुछ वर्षों में किए गए काम की सराहना भी की।
सौरव गांगुली के क्रिकेट करियर के 4 ऐसे यादगार पल, जिन्होंने दुनिया को दिखाया उनका बेखौफ अंदाज
8 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
जानें कितनी संपत्ति के मालिक हैं ‘प्रिंस ऑफ कलकत्ता’? आज मना रहे हैं अपना 54वां जन्मदिन, करते हैं मोटी कमाई
WTC 2025-27 Points Table: 23 साल बाद वेस्टइंडीज की श्रीलंका पर टेस्ट जीत के बाद कुछ ऐसा है अंकतालिका का हाल

