Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: एक बार फिर ऑफ स्टंप के बाहर जाती हुई गेंद के खिलाफ कैच आउट हुए विराट कोहली

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X)

ऑस्ट्रेलिया का एडिलेड ओवल मैदान जो भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) को क्रिकेट के तीनों फाॅर्मेट में खूब रास आता है। इस मैदान पर कोहली ने ढेरों रन बनाने के साथ कई ऐतिहासिक शतक भी लगाए हैं।

हालांकि, जारी BGT सीरीज के दूसरे मैच में पूर्व कप्तान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी लय में नजर नहीं आए। पिंक बाॅल टेस्ट मैच की दोनों पारियों में कोहली अपना प्रभाव डालने में असफल रहे। एडिलेड टेस्ट मैच की पहली पारी में वह मिचेल स्टार्क के खिलाफ 8 गेंदों में 7 रन बनाकर आउट हुए, तो दूसरी पारी में कोहली लगभग एक ही तरह से आउट हुए, बस गेंदबाज अलग था।

दूसरी पारी में कोहली स्काॅट बोलेंड के खिलाफ 21 गेंदों में 11 रन बनाकर विकेटकीपर एलेक्स कैरी को कैच थमा बैठे। एक बार फिर कोहली को ऑफ स्टंप के बाहर जाने वाली गेंद ने परेशान किया। साथ ही पिछले कुछ समय से कोहली ऑफ स्टंप के बाहर जाने वाली गेंद से काफी जूझते हुए नजर आए हैं।

देखें एडिलेड टेस्ट मैच की दूसरी पारी में किस तरह विराट कोहली हुए आउट

Virat Kohli Out After Scored 11 in 22 balls 😢

– Another Big Wicket For Boland ..#INDvsAUS pic.twitter.com/TNvHODHEHB

— Sourav Pathania (@BeingKOHLI4Life) December 7, 2024

दूसरी ओर, आपको इस मैच का हाल बताएं तो दूसरी पारी में भी भारतीय बल्लेबाजों का फ्लाॅप प्रदर्शन जारी रहा। मुकाबले में दूसरे दिन की समाप्ति पर भारत ने दूसरी पारी में 24 ओवर के खेल के बाद, पांच विकेट के नुकसान पर 128 रन बना लिए हैं।

क्रीज पर इस समय स्टार विकेटकीपर ऋषभ पंत 28* और युवा ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी 15* रन बनाकर मौजूद हैं। दूसरे दिन के स्टंप के बाद भारत अभी भी ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम से पहली पारी के आधार पर 29 रनों से पीछे है।

इससे पहले मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने भारत की पहली पारी के 180 रनों के जबाव में 337 रन बनाए, और भारत पर 157 रनों की मजबूत बढ़त बना ली। दूसरे दिन के खेल के बाद लग रहा है कि इस मैच को ऑस्ट्रेलिया बड़े अंतर से अपने नाम कर सकती है।

আরো ताजा खबर

Duleep Trophy 2026: टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-3 गेंदबाज

Duleep Trophy 2026: Top 3 Leading Wicket-Takers of the Tournament (image via X) 2026 दलीप ट्रॉफी का समापन ईस्ट जोन की जीत के साथ हुआ, जिसने फाइनल में साउथ जोन...

ENG vs PAK: ‘ये टेस्ट क्रिकेट की तौहीन’ – सैम अयूब को टीम में शामिल करने पर नासिर हुसैन ने पाकिस्तान को लगाई लताड़

ENG vs PAK: Nasser Hussain Slams Pakistan for Flying in Saim Ayub from CPL Ahead of Edgbaston Test (image via getty) इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने पाकिस्तान टीम...

Women’s Asia Cup 2026: भारत ने बांग्लादेश को 40 रनों से रौंदा, 10वीं बार फाइनल में बनाई जगह

Women’s Asia Cup 2026: India Cruise Past Bangladesh by 40 Runs to Secure Final Berth (image via X) 10 सितंबर, गुरुवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पहले...

11 सितंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. Women’s Asia Cup 2026: भारत ने बांग्लादेश को 40 रनों से हराया और फाइनल में जगह बनाई गुरुवार, 10 सितंबर को पहले...