Skip to main content

ताजा खबर

Photo: एडिलेड में देखने को मिला गजब का नजारा, अगरकर और जहीर का फोटो लेती नजर आई ये खास शख्स

Zaheer Khan with Ajit Agarkar (Photo Source: X)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला एडिलेड ओवल में खेला जा रहा है। यह एक डे नाइट मैच है, जो पिंक बॉल से खेला जा रहा है। दो दिनों के खेल में अभी तक गेंद और बल्ले के बीच जबरदस्त खेल देखने को मिला है। लेकिन इसी मैच में कुछ ऐसा नजारा देखने को मिला जिसे देखकर भारतीय क्रिकेट फैंस काफी खुश नजर आए।

दरअसल ऑस्ट्रेलिया की पारी का 78वां ओवर खत्म होने के बाद एक दिल खुश कर देने वाला नजारा देखने को मिला। दरअसल एडिलेड में इस वक्त भारत सीनियर मेंस सलेक्शन कमिटी के अध्यक्ष अजीत अगरकर नजर आए। वहां उनके साथ उनके दोस्त और साथी खिलाड़ी जहीर खान और उनकी पत्नी सागरिका घाटगे भी मौजूद थी। वहीं वहां मौजूद सागरिका जहीर खान और अजीत अगरकर की फोटो लेती हुई नजर आई। इसका तस्वीर इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पूर्व भारतीय गेंदबाज जहीर खान की तस्वीर खींचती हुई उनकी वाइफ सागरिका घाटगे

📸: Disney+Hotstar#AUSvsIND #INDvsAUS #ZaheerKhan pic.twitter.com/Ms8htR5DEq

— CricTracker Hindi (@ct_hindi) December 7, 2024

AUS vs IND: दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन का हाल

वहीं अगर बात इस मुकाबले की करें तो टेस्ट मैच के दूसरे दिन यानी शनिवार को ऑस्ट्रेलिया ने एक विकेट पर 86 रन से आगे खेलना शुरू किया। शुरुआती सत्र में टीम ने मैकस्वीनी (39), स्टीव स्मिथ (2) और मार्नस लाबुशेन के रूप में तीन विकेट गंवाए। लाबुशेन ने 64 रन बनाए। मैकस्वीनी और स्मिथ को बुमराह ने आउट किया, जबकि लाबुशेन को नीतीश रेड्डी ने आउट किया।

उस्मान ख्वाजा को शुक्रवार को बुमराह ने आउट किया था। इसके बाद दूसरे सत्र में ऑस्ट्रेलिया के लिए ट्रेविस हेड ने खूब रन बनाए और टेस्ट करियर का आठवां शतक जड़ा। उन्होंने 141 गेंद में 17 चौके और चार छक्के की मदद से 140 रन की पारी खेली। मिचेल मार्श नौ रन, एलेक्स कैरी 15 रन बनाकर आउट हुए।

भारत के लिए अभी तक बुमराह ने चार और मोहम्मद सिराज ने दो विकेट लिए हैं। नीतीश रेड्डी और अश्विन को एक-एक विकेट मिला है। खबर लिखे जाने तक और डिनर ब्रेक तक ऑस्ट्रेलिया की टीम 332/8 का स्कोर बना चुकी है। ऑस्ट्रेलिया की भारत पर कुल बढ़त 152 रन की हो चुकी है।

আরো ताजा खबर

Duleep Trophy 2026: टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-3 गेंदबाज

Duleep Trophy 2026: Top 3 Leading Wicket-Takers of the Tournament (image via X) 2026 दलीप ट्रॉफी का समापन ईस्ट जोन की जीत के साथ हुआ, जिसने फाइनल में साउथ जोन...

ENG vs PAK: ‘ये टेस्ट क्रिकेट की तौहीन’ – सैम अयूब को टीम में शामिल करने पर नासिर हुसैन ने पाकिस्तान को लगाई लताड़

ENG vs PAK: Nasser Hussain Slams Pakistan for Flying in Saim Ayub from CPL Ahead of Edgbaston Test (image via getty) इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने पाकिस्तान टीम...

Women’s Asia Cup 2026: भारत ने बांग्लादेश को 40 रनों से रौंदा, 10वीं बार फाइनल में बनाई जगह

Women’s Asia Cup 2026: India Cruise Past Bangladesh by 40 Runs to Secure Final Berth (image via X) 10 सितंबर, गुरुवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पहले...

11 सितंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. Women’s Asia Cup 2026: भारत ने बांग्लादेश को 40 रनों से हराया और फाइनल में जगह बनाई गुरुवार, 10 सितंबर को पहले...