Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: मार्नस लाबुशेन की हरकत से आगबबूला हुए मोहम्मद सिराज, बीच मैदान निकाली भड़ास

VIDEO मार्नस लाबुशेन की हरकत से आगबबूला हुए मोहम्मद सिराज बीच मैदान निकाली भड़ास

Australia vs India, 2nd Test (Image Credit- Twitter X)

भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच जारी बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच आज 6 दिसंबर, शुक्रवार से एडिलेड ओवल में शुरू हो चुका है। हालांकि, मैच में टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम इंडिया का प्रदर्शन निराशाजनक रहा।

मुकाबले में भारत की पहली पारी सिर्फ 180 रनों पर ऑलआउट हो गई। पहली पारी में भारत के लिए युवा ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी ने 42 रनों की बेस्ट पारी खेली। तो वहीं इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया का पहला विकेट 24 रनों के कुल स्कोर पर उस्मान ख्वाजा (13) के रूप में गिरा।

खेल के पहले दिन भारतीय टीम सिर्फ 1 विकेट ही हासिल कर पाई, जोकि जसप्रीत बुमराह ने लिया। तो वहीं तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज खेल के पहले दिन कोई भी विकेट हासिल नहीं कर पाए, और सिराज ने इस बात का गुस्सा बीच मैदान पर मार्नस लाबुशेन की एक हरकत पर निकाल दिया।

बता दें कि दिन के आखिरी में मोहम्मद सिराज गेंदबाजी करने के लिए तैयार थे, और उन्होंने अपना रनअप शुरू कर दिया था। मार्नस लाबुशेन भी इस गेंद का सामना करने के लिए तैयार थे। हालांकि, अचानक से बल्लेबाज के सामने वाली साइट स्क्रीन के ठीक पीछे एक दर्शक आ जाता है। क्रिकेट फैन को सामने से गुजरता देख लाबुशेन एकदम से क्रीज से हट गए और उन्होंने साइट स्क्रीन की ओर इशारा किया।

हालांकि, लगभग अपना रनअप पूरा करके गेंद डालने जा रहे सिराज को लाबुशेन का यूं क्रीज से अचानक हटना बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। सिराज लाबुशेन की इस हरकत पर आगबबूला हो गए और उन्होंने गेंद को स्टंप पर दे मारा।

इस दौरान सिराज काफी गुस्से में भी दिखाई दिए और वह लाबुशेन को कुछ कहते हुए भी नजर आए। साथ ही सिराज का मैदान पर गुस्सा करते हुए यह वीडियो भी सोशल मीडिया तेजी से वायरल हो रहा है।

देखें मोहम्मद सिराज की यह वायरल वीडियो

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...