
IND vs AUS (Photo Source: X)
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया 5 मैच की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का दूसरा मुकाबला आज यानी, शुक्रवार 6 दिसंबर से एडिलेड में खेला शुरू हो चुका है। यह डे-नाइट टेस्ट है जो पिंक बॉल से खेला जाएगा। इस मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला लिया है। टीम इंडिया में तीन बदलाव हुए हैं। रोहित शर्मा के साथ शुभमन गिल और आर अश्विन की टीम में वापसी हुई है। वहीं देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल और वॉशिंगटन सुंदर को टीम से बाहर किया गया है।
इस मैच में भारतीय टीम की अग्नि परीक्षा होने वाली है। दरअसल, आखिरी बार जब भारत यहां खेला था तो पूरी टीम 36 रन पर सिमट गई थी। ऐसे में अब भारत की नजरें इन पुराने जख्मों को भुलाकर नई शुरुआत करने पर होगी। टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर यह है कि कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल की प्लेइंग XI में वापसी हुई है। उन दोनों के आने से भारतीय टीम का बैटिंग ऑर्डर काफी मजबूत दिखाई दे रहा है।
आपको बता दें कि इससे पहले पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट में टीम इंडिया ने शानदार जीत दर्ज की थी। उस मैच में टीम इंडिया पहली पारी में सिर्फ 150 रन पर ऑलआउट हो गई थी। उसके बाद भारत ने दूसरी पारी में शानदार वापसी की। टीम के लिए यशस्वी जायसवाल और विराट कोहली ने शानदार शतकीय पारी खेलकर टीम की जीत में अहम योगदान दिया था। उस मैच को भारत ने 259 रन से अपने नाम किया था।
AUS vs IND: दूसरे टेस्ट के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग XI
ऑस्ट्रेलिया: उस्मान ख्वाजा, नाथन मैकस्वीनी, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ, ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेट कीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, स्कॉट बोलैंड
भारत: यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल, विराट कोहली, रोहित शर्मा (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, आर अश्विन, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज
भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मैच का बायकाॅट करने पर पाकिस्तान को चेतावनी देना ICC का सही कदम: राजीव शुक्ला
T20 World Cup 2026 से पहले फॉर्म में लौटे बाबर आजम, तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड!
2 फरवरी, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
‘यह बकवास बंद करो’ – पाकिस्तान द्वारा भारत के खिलाफ T20 WC मैच का बहिष्कार करने के बाद शशि थरूर

