Skip to main content

ताजा खबर

PCB दे रहा है ICC को धमकी, चैंपियंस ट्रॉफी के लिए बोर्ड के सामने रखी ये कुछ बड़ी शर्तें

PCB दे रहा है ICC को धमकी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए बोर्ड के सामने रखी ये कुछ बड़ी शर्तें

ICC Champions Trophy (Photo Source: X)

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया पाकिस्तान का दौरा नहीं करेगी, यह बात BCCI पहले ही कह चुका है। ऐसे में अब आईसीसी और PCB के पास मात्र दो ऑप्शन हैं या तो टूर्नामेंट भारत के बिना खेला जाएगा या फिर हाइब्रिड मॉडल पर खेला जाए। पाकिस्तान पहले किसी अन्य देश के साथ चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी बांटने के लिए तैयार नहीं था।

हालांकि अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने ने अपनी टीम को अगले कुछ आईसीसी इवेंट के लिए भारत ना भेजने की धमकी देते हुए हाइब्रिड मॉडल को अपनाने की बात कही है। पीसीबी ने इसके अलावा भी कुछ शर्तें रखी है जिसमें भारत के साथ ट्राई सीरीज की भी बात है।

ईएसपीएनक्रिकइंफो के अनुसार गुरुवार 5 दिसंबर को आईसीसी के नए अध्यक्ष जय शाह और पीसीबी के अध्यक्ष मोहसिन नकवी के बीच एक मीटिंग हुई। इस मीटिंग में पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी को हाइब्रिड मॉडल के आधार पर कराने को तो सहमत हो गया, लेकिन इसके लिए उन्होंने कुछ शर्तें रखी है।

PCB ने ICC के सामने रखी शर्त

पीसीबी की पहली शर्त यह है कि पाकिस्तान की टीम 2027 तक होने वाली सभी आईसीसी इवेंट के लिए भारत नहीं जाएगी। ऐसे में भारत में होने वाले सभी आगामी आईसीसी इवेंट हाइब्रिड मॉडल के आधार पर ही खेले जाएंगे। इसमें 2025 में होने वाला वुमेंस वनडे वर्ल्ड कप और 2026 में होने वाला मेंस टी20 वर्ल्ड कप शामिल है।

अन्य शर्तें भारत के चैंपियंस ट्रॉफी मैचों के किसी अलग न्यूट्रल वेन्यू पर खेले जाने से होने वाले वाणिज्यिक राजस्व के संभावित नुकसान की भरपाई के इर्द-गिर्द केंद्रित हैं। इसके लिए पीसीबी ने ट्राई सीरीज का भी सुझाव दिया है। PCB का कहना है कि आने वाले समय में भारत-पाकिस्तान और एक अन्य देश को शामिल करके ट्राई सीरीज करवाई जाए।

इन शर्तों पर दोनों बोर्डों और आईसीसी के बीच और अधिक बातचीत होने की संभावना है, तथा अंतिम निर्णय 7 दिसंबर को होने वाली बोर्ड मीटिंग में लिया जाएगा। बता दें, चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज अगले साल 19 फरवरी से हो सकता है। आईसीसी इस मीटिंग के बाद शेड्यूल का भी ऐलान कर सकता है।

আরো ताजा खबर

“यही सबसे बड़ी समस्या है” – मोहम्मद आमिर ने शाहीन अफरीदी की खराब फॉर्म की वजह का किया खुलासा

Mohammad Amir reveals reasons for Shaheen Afridi’s poor form (image via X) पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने सभी फॉर्मेट में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन शाह...

29 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. WI vs PAK 1st Test, Day 4: जेडेन सील्स ने 5 विकेट लेकर वेस्टइंडीज को बड़ी जीत दिलाई तेज गेंदबाज जेडन सील्स...

शुभदीप घोष होंगे भारतीय क्रिकेट टीम के नए फील्डिंग कोच, लेंगे टी. दिलीप की जगह

Subhadeep Ghosh Replaces T Dilip as Indian Cricket Team’s New Fielding Coach (image via X) रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीसीसीआई टीम के नए फील्डिंग कोच के तौर पर शुभदीप घोष को...

भारत के अगले बुमराह बन सकते हैं प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन मैग्राथ का बड़ा दावा

Glenn McGrath Prasidh Krishna(Image credit Twitter – X) ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा का मानना है कि भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा आने वाले समय में जसप्रीत बुमराह...