Skip to main content

ताजा खबर

BGT 2024: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंडिया के दूसरे टेस्ट मैच की महत्वपूर्ण चीजों के बारे में जाने यहां

Team India (Photo Source: Getty Images)

ऑस्ट्रेलिया और इंडिया के बीच दूसरे टेस्ट मैच की शुरुआत 6 दिसंबर से एडिलेड में होने जा रही है। इन दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट पर्थ में खेला गया था जिसे टीम इंडिया ने 295 रनों से अपने नाम किया। टीम इंडिया की ओर से पहले टेस्ट में सभी खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी पहले टेस्ट में अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे। हालांकि दूसरे टेस्ट को ऑस्ट्रेलिया जरूर जीतना चाहेगी और इस टेस्ट सीरीज में वापसी करने को देखेगी। बता दें कि, पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया के गेंदबाजों ने घातक गेंदबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों के ऊपर दबाव डाल दिया था।

हालांकि एडिलेड में खेले जाने वाला टेस्ट पिंक बॉल टेस्ट होगा। यही नहीं अगर टीम इंडिया को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इस चक्र के फाइनल में अपनी जगह पक्की करनी है तो उन्हें ऑस्ट्रेलिया को बचे हुए चार टेस्ट में से तीन में हराना बेहद जरूरी है। वहीं ऑस्ट्रेलिया दूसरे टेस्ट को जीतकर सीरीज में वापसी करने को देखेगी। दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों को पिंक बॉल के बारे में काफी पता है और यह टेस्ट काफी रोमांचक होने वाला है।

मैच डिटेल:

ऑस्ट्रेलिया और इंडिया के बीच दूसरा टेस्ट 6 दिसंबर से भारतीय समय के अनुसार सुबह 9:30 पर शुरू होगा। यह मैच एडिलेड के एडिलेड ओवल में खेला जाएगा और इसका लाइव ब्रॉडकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क है जबकि स्ट्रीमिंग डिटेल Disney+Hotstar है।

पिच रिपोर्ट:

पिंक बॉल टेस्ट में गेंदबाजों को बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए देखा जा सकता है। पिंक बॉल हमेशा से ही गेंदबाजों के लिए काफी मददगार साबित हुई है। बल्लेबाजी करना यहां आसान नहीं है और जो भी कप्तान टॉस जीतेगा उसे पहले गेंदबाजी करते हुए देखा जा सकता है।

हेड टू हेड रिकॉर्ड

अभी तक इन दोनों टीमों के बीच 108 टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं जिसमें 45 ऑस्ट्रेलिया ने जीते हैं जबकि 33 मैच इंडिया ने अपने नाम किए है। इन दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट 28 नवंबर 1947 से शुरू हुआ था जबकि अंतिम मैच 22 नवंबर से 26 नवंबर 2024 में खेला गया था।

संभावित प्लेइंग XI:

ऑस्ट्रेलिया:

ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे टेस्ट के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है। चोटिल जोश हेजलवुड की जगह स्कॉट बोलैंड को प्लेइंग XI में शामिल किया गया है।

नाथन मैकस्वीनी, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, स्कॉट बोलैंड

टीम इंडिया:

रोहित शर्मा के टीम में जुड़ने से प्लेइंग XI में काफी बदलाव देखने को मिल सकते हैं। Devdutt Padikkal, ध्रुव जुरेल और वाशिंगटन सुंदर को दूसरे टेस्ट से बाहर किया जा सकता है।

यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), नीतीश कुमार रेड्डी, रविचंद्रन अश्विन, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह

আরো ताजा खबर

NZ vs IND: वेलिंगटन में कैसा है विराट कोहली का ODI रिकॉर्ड? 12 साल बाद मैदान पर हो रही है वापसी; देखें आंकड़े

NZ vs IND: Virat Kohli record in ODIs in Wellington (Image credit Twitter – X) 7 नवंबर को विराट कोहली वेलिंगटन रीजनल स्टेडियम लौट रहे हैं। भारत और न्यूजीलैंड के...

क्रिकेट नेपाल के कंधो पर बड़ी जिम्मेदारी! 4 दिसंबर से काठमांडू में सजेगा ICC वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ का मंच

Nepal confirmed as host for 8-team ICC ODI World Cup Qualifier Playoff in December (Image credit Twitter – X) अगले साल होने वाले 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियां तेज...

BAN vs WI: हसन महमूद ने सिलहट में 6 विकेट चटकाकर रचा इतिहास! नेथन लायन के इस एलीट क्लब में हुए शामिल

BAN vs WI: Hasan Mahmud Matches Nathan Lyon Rare Test Feat With Sylhet Six-For (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद ने टेस्ट क्रिकेट में शानदार...

SMAT 2026: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी बने बिहार के कप्तान! शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

Vaibhav Sooryavanshi named captain of Bihar in SMAT 2026 (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को एक और बड़ी जिम्मेदारी मिली है। बिहार क्रिकेट...