Skip to main content

ताजा खबर

Kuldeep Yadav का पूरा फोकस अब कमबैक पर है, NCA में जारी है उनकी खास तैयारी

Kuldeep Yadav (Photo Source: Instagram)

टीम इंडिया के प्रमुख स्पिनर Kuldeep Yadav फिलहाल क्रिकेट से दूर चल रहे हैं, जहां इस खिलाड़ी ने कुछ समय पहले ही  ग्रोइन इंजरी की सर्जरी करवाई थी। ऐसे में अब कुलदीप ने वापसी करने में अपना ध्यान लगा लिया है, इसी कड़ी में स्पिनर ने इंस्टाग्राम के जरिए फैन्स को बड़ी अपडेट दी है।

कब खेला था अपना आखिरी मैच Kuldeep Yadav ने?

जब BGT के लिए टीम इंडिया का ऐलान हुआ था, तब उस टीम में Kuldeep Yadav का नाम नहीं था। साथ ही बोर्ड ने स्पष्ट कर दिया था कि, चोट के कारण कुलदीप ऑस्ट्रेलिया दौरे पर नहीं जाएंगे। वहीं कुलदीप ने अपना आखिरी मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था, ये टेस्ट मैच अक्टूबर में खेला गया था और उसके बाद उनकी परेशानी बढ़ गई थी। जिसके बाद वो ग्रोइन इंजरी के इलाज के लिए जर्मनी भी चले गए थे।

Kuldeep Yadav को जल्द से जल्द 22 गज पर वापसी करनी है

*क्रिकेट में वापसी के लिए तैयारियां शुरू कर चुके हैं Kuldeep Yadav।
*अपनी नई रील वीडियो में ये स्पिन गेंदबाज नजर आया NCA के GYM में।
*कुलदीप फिटनेस पर काम करते हुए दिख रहे हैं, साथ ही उठाया उन्होंने वजन  भी।
*वहीं कुलदीप की फिटनेस में सुधार होता देख अब फैन्स हैं काफी ज्यादा खुश।

Kuldeep Yadav ने NCA से ये रील वीडियो शेयर की है

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kuldeep yadav 🇮🇳 (@kuldeep_18)

कुछ समय पहले ही सुरेश रैना से भी मिला था ये खिलाड़ी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Suresh Raina (@sureshraina3)

BGT में कौन संभाल रहा है स्पिन गेंदबाजी की जिम्मेदारी?

दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ BGT में अभी तक एक ही टेस्ट मैच खेला गया है, जिसमें स्पिनर के तौर पर सुंदर को खेलने का मौका मिला। तो अश्विन और जडेजा की अंतिम 11 में जगह नहीं बनी थी, अब खबर ये है कि पिंक बॉल टेस्ट में भी सुंदर स्पिन गेंदबाजी की जिम्मेदारी उठाएंगे। वैसे कई पूर्व खिलाड़ियों ने भी अपनी राय दी है, उनके अनुसार पिंक बॉल टेस्ट के लिए टीम की गेंदबाजी में कोई बदलाव नहीं होना चाहिए है और बस मुरली विजय चाहते हैं कि सुंदर की जगह ये मैच अश्विन खेले।

আরো ताजा खबर

इंग्लैंड दौरे से पहले पाकिस्तान टीम को मिला नया बैटिंग कोच, PCB ने माइक स्मिथ को सौंपी जिम्मेदारी

Mike Smith Named Pakistan Batting Coach Ahead of England Tests (image via X) पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इंग्लैंड के आगामी तीन-टेस्ट मैचों के दौरे के लिए दक्षिण अफ्रीका के पूर्व...

Women’s Asia Cup 2026: UAE करेगा मेजबानी? ACC की औपचारिक घोषणा का अभी भी इंतजार

Women’s T20 Asia Cup 2026 likely to be hosted in UAE; official ACC confirmation awaited (image via getty) महिला टी20 एशिया कप का छठा संस्करण 28 अगस्त से 13 सितंबर,...

4 अगस्त, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. WI vs PAK 2nd Test, Day 2: शफीक के शतक और बाबर के 86 रनों से पाकिस्तान को बढ़त मिली पोर्ट ऑफ...

SA20 में प्रिटोरिया कैपिटल्स की सफलता का क्रेडिट केशव महाराज ने सौरव गांगुली को दिया

Keshav Maharaj Sourav Ganguly (Image credit Twitter – X) प्रिटोरिया कैपिटल्स के कप्तान केशव महाराज ने SA20 के 2025-26 सीजन में टीम के शानदार प्रदर्शन का श्रेय मुख्य कोच सौरव...