Skip to main content

ताजा खबर

SMAT में Baroda ने रचा नया इतिहास, तो कप्तान क्रुणाल ने अपनी टीम को बताया ‘झक्कास’

(Photo Source: Instagram)

Baroda टीम ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी खेलते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है, जहां इस टीम ने टी20 क्रिकेट का सबसे उच्च स्कोर बना दिया है। दूसरी ओर SMAT में ये बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने के बाद टीम के कप्तान क्रुणाल पांड्या का जोश अलग लेवल पर है और उन्होंने टीम के लिए खास पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

Baroda टीम के इस रिकॉर्ड में चला भानु का बल्ला

दूसरी ओर सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में Baroda टीम ने Sikkim के खिलाफ खेलते हुए टी20 क्रिकेट में सबसे उच्च स्कोर का रिकॉर्ड बनाया है, इस दौरान क्रुणाल पांड्या की कप्तानी वाली टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 349 रन बनाए। वहीं Bhanu Pania ने अपनी टीम के लिए 51 गेंदों का सामना करते हुए 134 ठोक डाले, साथ ही इस पारी में उन्होंने 15 छक्के भी जड़े थे। वहीं 350 के विशाल स्कोर का पीछा करने उतरी Sikkim टीम 86 रनों पर ऑल आउट गई।

Baroda टीम के लिए कप्तान साहब ने एक पोस्ट शेयर किया है

*Baroda ने टी20 क्रिकेट का सबसे उच्च स्कोर बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है।
*जिसके बाद कप्तान क्रुणाल पांड्या ने टीम के लिए स्पेशल पोस्ट शेयर किया है।
*क्रुणाल ने पूरी टीम के साथ अपनी 2 तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं।
*प्रतिभाशाली टीम के साथ अगले दौर में ,अब तक का सबसे बड़ा टी20 स्कोर-क्रुणाल।

क्रुणाल पांड्या का सोशल मीडिया पोस्ट Baroda टीम के लिए

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Krunal Himanshu Pandya (@krunalpandya_official)

देखना होगा की ये रिकॉर्ड अब कब तक कायम रहता है

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker Hindi (@crictrackerhindi)

इस टीम का प्रदर्शन कैसा चल रहा है?

Baroda टीम ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी रनों का रिकॉर्ड तो अपने नाम किया है, साथ ही ये टीम इस टूर्नामेंट में गजब का प्रदर्शन कर रही है। क्रुणाल पांड्या की कप्तानी वाली टीम ने अभी तक इस सीजन में SMAT में कुल 7 मैच खेले हैं, जिसमें से टीम ने 6 मैच में जीत की कहानी लिखी है और टीम 1 मैच हारी है। इससे पहले रणजी ट्रॉफी के पहले राउंड में भी टीम का प्रदर्शन सुपर हिट रहा था और टीम टॉप पर है इस समय।

আরো ताजा खबर

NZ vs IND: वेलिंगटन में कैसा है विराट कोहली का ODI रिकॉर्ड? 12 साल बाद मैदान पर हो रही है वापसी; देखें आंकड़े

NZ vs IND: Virat Kohli record in ODIs in Wellington (Image credit Twitter – X) 7 नवंबर को विराट कोहली वेलिंगटन रीजनल स्टेडियम लौट रहे हैं। भारत और न्यूजीलैंड के...

क्रिकेट नेपाल के कंधो पर बड़ी जिम्मेदारी! 4 दिसंबर से काठमांडू में सजेगा ICC वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ का मंच

Nepal confirmed as host for 8-team ICC ODI World Cup Qualifier Playoff in December (Image credit Twitter – X) अगले साल होने वाले 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियां तेज...

BAN vs WI: हसन महमूद ने सिलहट में 6 विकेट चटकाकर रचा इतिहास! नेथन लायन के इस एलीट क्लब में हुए शामिल

BAN vs WI: Hasan Mahmud Matches Nathan Lyon Rare Test Feat With Sylhet Six-For (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद ने टेस्ट क्रिकेट में शानदार...

SMAT 2026: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी बने बिहार के कप्तान! शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

Vaibhav Sooryavanshi named captain of Bihar in SMAT 2026 (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को एक और बड़ी जिम्मेदारी मिली है। बिहार क्रिकेट...