Skip to main content

ताजा खबर

दिसंबर 05, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Team India (Photo Source: Instagram)

1) एडिलेड में टीम इंडिया के साथ हुई बदतमीजी, फैंस ने उड़ाया शरीर का मजाक…

एडिलेड में जहां ऑस्ट्रेलियाई टीम का प्रैक्टिस सेशन देखने करीब 70-80 लोग पहुंचे थे, वहीं भारतीय टीम के प्रैक्टिस सेशन को देखने के लिए करीब 3000 लोग पहुंचे थे। बीसीसीआई के एक सूत्र ने  बताया, ‘वहां काफी ज्यादा अफरातफरी मच गई थी। ऑस्ट्रेलियाई सेशन के दौरान 70 से ज्यादा लोग नहीं होंगे, लेकिन भारतीय प्रैक्टिस सेशन में करीब 3000 लोग पहुंच गए, किसी को इतने लोगों की उम्मीद नहीं थी। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रोहित शर्मा और ऋषभ पंत को फिटनेस को लेकर कुछ भद्दे कमेंट्स सुनने को मिले।

2) AUS vs IND: रोहित-गिल की वापसी, इन दो प्लेयर्स का कटेगा पत्ता, देखिए पिंक बॉल टेस्ट के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट को 295 रन से जीतकर भारत ने सीरीज का आगाज शानदार अंदाज में किया। अब सीरीज का दूसरा मुकाबला कल यानी 6 दिसंबर से एडिलेड में खेला जाएगा। पिंक बॉल से होने वाले इस डे-नाइट टेस्ट के लिए भारतीय टीम कड़ी मेहनत कर रही है। टीम इंडिया के रेगुलर कप्तान रोहित शर्मा दूसरी बार पिता बनने के बाद टीम के साथ जुड़ चुके हैं। ऐसे में इस पिंक बॉल टेस्ट के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन में बदलाव होना निश्चित है।

पिंक बॉल टेस्ट के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI: केएल राहुल, यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), वाशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह

3) AUS vs IND: पिंक बॉल टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया ने किया प्लेइंग XI का ऐलान, हुआ एक बदलाव

ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ जारी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के दूसरे टेस्ट के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है, जो एडिलेड ओवल, एडिलेड में खेला जाएगा। पर्थ में पहले टेस्ट में 295 रन की शर्मनाक हार के बाद, पैट कमिंस की अगुवाई वाली टीम पर काफी दबाव है क्योंकि आगामी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल के लिए उनकी जगह भी खतरे में है।

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग XI: उस्मान ख्वाजा, नाथन मैकस्वीनी, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, एलेक्स कैरी (विकेट कीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल मार्श, मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन और स्कॉट बोलैंड

4) SMAT 2024: बड़ौदा ने रचा इतिहास, एक ही मैच में 37 छक्के और 349 रन बनाकर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बड़ौदा ने गुरुवार को इंदौर में इतिहास रचते हुए सिक्किम के खिलाफ 349/5 का विशाल स्कोर बनाकर टी20 क्रिकेट में सबसे बड़े स्कोर का नया रिकॉर्ड बनाया। क्रुणाल पांड्या की अगुवाई वाली टीम ने सिक्किम के गेंदबाजी आक्रमण को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया। बड़ौदा की तरफ से भानु पनिया ने 51 गेंदों पर नाबाद 134 रनों की तूफानी पारी खेली। वहीं एक पारी में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड भी जिम्बाब्वे के नाम इसी मैच में दर्ज हुआ था। जिम्बाब्वे की ओर से एक पारी में तब कुल 27 छक्के लगे थे। बड़ौदा की टीम ने इस दौरान कुल 37 छक्के लगाकर उस रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया।

5) “मैं अपने नाम पर स्टैंड का नाम रखा जाना पसंद करूंगा”- केएल राहुल ने जाहिर की अपनी दिली ख्वाहिश

केएल राहुल से एडिलेड टेस्ट से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में सवाल पूछा गया कि क्या वह चिन्नास्वामी स्टेडियम में स्टैंड का नाम अपने नाम पर रखने का ख्वाब देखते हैं? इसका जवाब देते हुए भारतीय बल्लेबाज ने कहा कि, “मैं अपने नाम पर स्टैंड का नाम रखा जाना पसंद करूंगा। लेकिन इसके लिए मुझे बहुत सारे रन बनाने होंगे। मैं अपने करियर के उस मुकाम पर नहीं पहुंचा हूं, जहां मैं इसे संभव बना सकूं। देश और राज्य के लिए खेलने वाले क्रिकेटरों को सम्मानित करने के लिए कर्नाटक क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा उठाया गया यह एक अच्छा कदम है। यह एक प्यारी पहल है।”

6) विनोद कांबली अभी तक 14 बार रिहैब जा चुके हैं: पूर्व खिलाड़ी के दोस्त ने किया बड़ा खुलासा

विनोद कांबली के एक करीबी दोस्त और फर्स्ट क्लास अंपायर Marcus Cuoto ने विनोद कांबली के स्वास्थ्य को लेकर बड़ा खुलासा किया है। Marcus Cuoto ने बताया कि विनोद कांबली की तबीयत बिल्कुल भी ठीक नहीं है और 14 बार वो रिहैब जा चुके हैं। यही नहीं तीन बार उन्होंने ही विनोद कांबली को Vasai के रिहैब में भर्ती कराया है। TOI के मुताबिक Cuoto ने कहा कि, ‘उन्हें काफी स्वास्थ्य की परेशानी है। रिहैब में ले जाना अब कोई भी पॉइंट नहीं रह गया है। वो 14 बार रिहैब जा चुके हैं। तीन बार हम लोगों ने Vasai के रिहैब में भर्ती कर चुके हैं।’

7) साउथ अफ्रीका को हेनरिक क्लासेन को क्यों बनाना पड़ा T20 टीम का कप्तान? जानिए कारण

साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज 10 दिसंबर से खेली जानी है। इसी सीरीज के लिए पाकिस्तान के बाद साउथ अफ्रीका ने भी अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। बोर्ड ने 15 सदस्यीय टीम इस सीरीज के लिए चुनी है, जिसके कप्तान हेनरिक क्लासेन हैं। सवाल उठ रहा है कि एडेन मार्करम टीम में क्यों नहीं हैं और उन्हें कप्तानी क्यों नहीं दी गई? इसका जवाब है कि मार्करम इस सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में बोर्ड ने सीनियर बैटर क्लासेन को कप्तानी सौंप दी है। हालांकि, वनडे सीरीज में मार्करम उपलब्ध होंगे और कप्तानी करेंगे।

8) इस लकी फैन का Virat Kohli ने बना दिया दिन, नेट सेशन के बीच क्लिक करवाई तस्वीर

ऑस्ट्रेलिया में Virat Kohli का क्रेज कमाल का है, जहां कोहली का ट्रेनिंग सेशन देखने भी फैन्स की भीड़ उमड़ रही थी। एडिलेड ओवल में सिर्फ उनके नाम के नारे ही सुनाई दे रहे हैं, इस बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जो काफी ज्यादा प्यारी है और फैन्स को भी काफी पसंद आ रही है।

9) Pink Ball की कड़ी चुनौती के लिए Team India है तैयार, मेजबानों पर होगा फिर से कड़ा वार

Team India को अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच खेलना है, जिसे लेकर दोनों टीमों की कड़ी मेहनत जारी है। वहीं सभी की नजर एक बार फिर से कप्तान रोहित और विराट पर होगी, साथ ही ये दोनों खिलाड़ी जमकर अभ्यास करने में लगे हुए। दूसरी ओर टीम इंडिया के नेट सेशन से कुछ तस्वीरें भी सामने आई है।

আরো ताजा खबर

NZ vs IND: वेलिंगटन में कैसा है विराट कोहली का ODI रिकॉर्ड? 12 साल बाद मैदान पर हो रही है वापसी; देखें आंकड़े

NZ vs IND: Virat Kohli record in ODIs in Wellington (Image credit Twitter – X) 7 नवंबर को विराट कोहली वेलिंगटन रीजनल स्टेडियम लौट रहे हैं। भारत और न्यूजीलैंड के...

क्रिकेट नेपाल के कंधो पर बड़ी जिम्मेदारी! 4 दिसंबर से काठमांडू में सजेगा ICC वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ का मंच

Nepal confirmed as host for 8-team ICC ODI World Cup Qualifier Playoff in December (Image credit Twitter – X) अगले साल होने वाले 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियां तेज...

BAN vs WI: हसन महमूद ने सिलहट में 6 विकेट चटकाकर रचा इतिहास! नेथन लायन के इस एलीट क्लब में हुए शामिल

BAN vs WI: Hasan Mahmud Matches Nathan Lyon Rare Test Feat With Sylhet Six-For (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद ने टेस्ट क्रिकेट में शानदार...

SMAT 2026: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी बने बिहार के कप्तान! शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

Vaibhav Sooryavanshi named captain of Bihar in SMAT 2026 (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को एक और बड़ी जिम्मेदारी मिली है। बिहार क्रिकेट...