Skip to main content

ताजा खबर

विनोद कांबली अभी तक 14 बार रिहैब जा चुके हैं: पूर्व खिलाड़ी के दोस्त ने किया बड़ा खुलासा

विनोद कांबली अभी तक 14 बार रिहैब जा चुके हैं: पूर्व खिलाड़ी के दोस्त ने किया बड़ा खुलासा

Sachin Tendulkar & Vinod Kambli (Photo Source: X)

2 जनवरी 2019 को दिग्गज कोच रमाकांत आचरेकर का देहांत हो गया था। अब 3 दिसंबर 2024 को मुंबई में आचरेकर को समर्पित एक स्मारक का अनावरण किया गया है, जहां महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर अपने दोस्त विनोद कांबली से मिले। सचिन और कांबली, दोनों ने बचपन में रमाकांत आचरेकर से ट्रेनिंग ली थी और आगे चलकर दोनों भारत की नेशनल टीम के लिए खेले।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रही है जिसमें देखा जा सकता है कि पूर्व खिलाड़ी विनोद कांबली की तबीयत बिल्कुल भी ठीक नहीं है। जब इस इवेंट में सचिन तेंदुलकर ने विनोद कांबली से मुलाकात की तो उन्हें सही से चलते हुए भी देखा नहीं जा रहा था। विनोद कांबली की तबीयत पिछले काफी समय से ठीक नहीं चल रही है। हाल ही में उनके एक करीबी दोस्त और फर्स्ट क्लास अंपायर Marcus Cuoto ने विनोद कांबली के स्वास्थ्य को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

Marcus Cuoto ने बताया कि विनोद कांबली की तबीयत बिल्कुल भी ठीक नहीं है और 14 बार वो रिहैब जा चुके हैं। यही नहीं तीन बार उन्होंने ही विनोद कांबली को Vasai के रिहैब में भर्ती कराया है। TOI के मुताबिक Cuoto ने कहा कि, ‘उन्हें काफी स्वास्थ्य की परेशानी है। रिहैब में ले जाना अब कोई भी पॉइंट नहीं रह गया है। वो 14 बार रिहैब जा चुके हैं। तीन बार हम लोगों ने Vasai के रिहैब में भर्ती कर चुके हैं।’

पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज बलविंदर सिंह संधू ने विनोद कांबली की मदद करने का जिम्मा उठाया

भारत के पूर्व तेज गेंदबाज बलविंदर सिंह संधू जो 1983 वर्ल्ड कप भारतीय विजेता टीम का भी हिस्सा रह चुके हैं उन्होंने कांबली को लेकर अपना पक्ष रखा। पूर्व खिलाड़ी ने कहा कि भारत की 1983 वर्ल्ड कप टीम के खिलाड़ी विनोद कांबली की मदद करके काफी खुश होंगे।

बलविंदर सिंह संधू ने कहा कि, ‘कपिल देव ने मुझसे कहा कि अगर विनोद रिहैब जाना चाहते हैं तो हम उनकी आर्थिक तरीके से मदद करेंगे। उन्हें खुद को रिहैब में भेजना होगा। जो भी बिल होगा उसे हम देने के लिए तैयार हैं।’

बता दें कि, विनोद कांबली ने टीम इंडिया की ओर से 17 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 54 के ऊपर के औसत से 1084 रन बनाए हैं। यही नहीं दिग्गज खिलाड़ी ने 104 वनडे मैच में 2477 रन बनाए हैं और उनके नाम दो शतक और 14 अर्धशतक शामिल है। विनोद कांबली ने अपना अंतिम अंतरराष्ट्रीय मुकाबला टीम इंडिया की ओर से 2000 में श्रीलंका के खिलाफ शारजाह में खेला था।

আরো ताजा खबर

इंग्लैंड में भारतीय टीम को लगा बड़ा झटका, लाॅर्ड्स टेस्ट मैच से ये खिलाड़ी बाहर

Pratika Rawal (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड दौरे पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को ऐतिहासिक लॉर्ड्स टेस्ट से पहले बड़ा झटका लगा है। टीम की भरोसेमंद सलामी बल्लेबाज प्रतिका...

भारत के खिलाफ लाॅर्ड्स टेस्ट मैच के बाद संन्यास लेगी ये दिग्गज क्रिकेटर 

Tammy Beaumont (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम की दिग्गज क्रिकेटर टैमी ब्यूमोंट (Tammy Beaumont) ने हाल में ही घोषणा की है कि वह भारतीय महिला टीम के...

सौरव गांगुली के क्रिकेट करियर के 4 ऐसे यादगार पल, जिन्होंने दुनिया को दिखाया उनका बेखौफ अंदाज

Sourav Ganguly(Image credit Twitter – X) 1. भारतीय क्रिकेट की सोच बदलने वाले कप्तान सौरव गांगुली को भारतीय क्रिकेट के सबसे प्रभावशाली कप्तानों में गिना जाता है। उन्होंने ऐसे समय...

8 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ENG vs IND: इस वजह से हार रही है टीम इंडिया, जोफ्रा आर्चर ने बताई बड़ी वजह इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा...