Skip to main content

ताजा खबर

SMAT 2024: बड़ौदा ने रचा इतिहास, एक ही मैच में 37 छक्के और 349 रन बनाकर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड

SMAT 2024: बड़ौदा ने रचा इतिहास, एक ही मैच में 37 छक्के और 349 रन बनाकर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड
BADODA SMAT 2025 (PHOTO SOURCE: X)

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बड़ौदा ने गुरुवार को इंदौर में इतिहास रचते हुए सिक्किम के खिलाफ 349/5 का विशाल स्कोर बनाकर टी20 क्रिकेट में सबसे बड़े स्कोर का नया रिकॉर्ड बनाया। क्रुणाल पांड्या की अगुवाई वाली टीम ने सिक्किम के गेंदबाजी आक्रमण को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया। बड़ौदा की तरफ से भानु पनिया ने 51 गेंदों पर नाबाद 134 रनों की तूफानी पारी खेली।

पनिया की अविश्वसनीय पारी में 15 छक्के और पांच चौके शामिल थे, जिसने एक ऐसी पारी की शुरुआत की जिसमें हर टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस टोटल स्कोर ने जिम्बाब्वे द्वारा इस साल की शुरुआत में नैरोबी में गाम्बिया के खिलाफ बनाए गए 344/4 के पिछले टी20 रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

बड़ौदा की पारी में शिवालिक शर्मा (17 गेंद पर 55 रन), अभिमन्यु सिंह (17 गेंद पर 53 रन), विष्णु सोलंकी (16 गेंद पर 50 रन) और शाश्वत रावत (16 गेंद पर 43 रन) ने शानदार पारियां खेली। बड़ोदा के बल्लेबाजों ने मिलकर 37 छक्के और 18 चौके लगाए। यह मैच सिक्किम के गेंदबाजों के लिए भूलने योग्य रहा।

बड़ौदा ने तोड़ा एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड

वहीं एक पारी में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड भी जिम्बाब्वे के नाम इसी मैच में दर्ज हुआ था। जिम्बाब्वे की ओर से एक पारी में तब कुल 27 छक्के लगे थे। बड़ौदा की टीम ने इस दौरान कुल 37 छक्के लगाकर उस रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया। क्रुणाल पांड्या की कप्तानी वाली बड़ौदा टीम की ओर से इस मैच में हार्दिक पांड्या नहीं खेल रहे हैं।

इसके अलावा टी20 मैच की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने से भानु चूक गए। भानु ने अगर चार छक्के और लगाए होते, तो यह वर्ल्ड रिकॉर्ड भी टूट जाता। टी20 क्रिकेट के इतिहास में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है। गेल ने रंगपुर राइडर्स की ओर से खेलते हुए बांग्लादेश प्रीमियर लीग में ढाका डायनामाइट्स के खिलाफ 146 रनों की पारी खेली थी और इस दौरान 18 छक्के लगाए थे।

আরো ताजा खबर

21 जून, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via getty) 1. ENG vs NZ, 2nd Test: मेजबान टीम को जीत के लिए अभी भी 281 रनों की जरूरत 463 रनों के लक्ष्य का पीछा...

जो रुट ने टेस्ट क्रिकेट में स्थापित किया एक और कीर्तिमान, तेंदुलकर के बाद ऐसा करने वाले दूसरे खिलाड़ी बने

ENG vs NZ 2026: Joe Root (image via getty) शनिवार (20 जून) को लंदन के द ओवल में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के चौथे...

दिनेश कार्तिक ने बताए बेहतरीन विकेटकीपिंग के राज, इंग्लैंड-न्यूजीलैंड टेस्ट के बीच दिया खास ज्ञान

Dinesh Karthik (Image credit Twitter – X) भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक भले ही क्रिकेट से संन्यास ले चुके हों, लेकिन खेल के प्रति उनका जुनून आज भी बरकरार...

ऋषभ पंत के लिए कुलदीप यादव को छोड़ना बड़ी भूल होगी: मोहम्मद कैफ

Kuldeep Yadav (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2027 से पहले ऋषभ पंत और कुलदीप यादव के संभावित ट्रेड को लेकर चर्चाएं तेज हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लखनऊ सुपर जायंट्स...