Skip to main content

ताजा खबर

AUS vs IND: पिंक बॉल टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया ने किया प्लेइंग XI का ऐलान, हुआ एक बदलाव

AUS vs IND: पिंक बॉल टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया ने किया प्लेइंग XI का ऐलान, हुआ एक बदलाव
AUS Team (Photo Source: X)

ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ जारी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के दूसरे टेस्ट के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है, जो एडिलेड ओवल, एडिलेड में खेला जाएगा। पर्थ में पहले टेस्ट में 295 रन की शर्मनाक हार के बाद, पैट कमिंस की अगुवाई वाली टीम पर काफी दबाव है क्योंकि आगामी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल के लिए उनकी जगह भी खतरे में है।

मेजबान टीम को इस मैच में जीत की राह पर वापस लौटना होगा और डे-नाइट टेस्ट उनके लिए बेहतरीन मौका है, क्योंकि ऑस्ट्रेलियाई टीम घरेलू मैदान पर एक भी मैच नहीं हारी है। उन्होंने अपनी टीम में एक बदलाव किया है और जोश हेज़लवुड की जगह स्कॉट बोलैंड को बुलाया गया है। 35 वर्षीय खिलाड़ी ने 10 टेस्ट मैच खेले हैं और 20.34 की औसत से 35 विकेट लिए हैं।

चोट की वजह से दूसरा टेस्ट नहीं खेल पाएंगे जोश हेजलवुड

इस बीच क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने पुष्टि की है कि, हेजलवुड ‘लो ग्रेड लेफ्ट साइड इंजरी’ के कारण नहीं खेल पाएंगे। चोट उतनी गंभीर नहीं है, लेकिन टीम मैनेजमेंट फिलहाल उनको लेकर कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहती है।इस बीच, बोलैंड ने एशेज 2023 के बाद से टेस्ट क्रिकेट नहीं खेला है। वह लंबे समय से टेस्ट टीम का हिस्सा रहे हैं, लेकिन कमिंस, स्टार्क और हेज़लवुड के उपलब्ध होने के कारण, उन्हें मौका नहीं मिला।

दूसरी ओर, मिचेल मार्श ने प्लेइंग XI में अपना स्थान बरकरार रखा है। इस बात पर संदेह था कि क्या यह ऑलराउंडर चयन के लिए उपलब्ध होगा, क्योंकि वो भी कुछ समय पहले चोटिल हो गए थे। उन्होंने नेट्स पर अच्छी बल्लेबाजी की है लेकिन गेंदबाजी बिल्कुल नहीं की है। ऐसे में इस मैच में वो एक स्पेशलिस्ट बल्लेबाज के तौर पर खेलेंगे।

दूसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग XI

उस्मान ख्वाजा, नाथन मैकस्वीनी, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, एलेक्स कैरी (विकेट कीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल मार्श, मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन और स्कॉट बोलैंड

আরো ताजा खबर

T20 World Cup 2026: 5 ऐसे खिलाड़ी जिन्हे टूर्नामेंट में मिलने चाहिए थे अधिक मौके

T20 World Cup 2026: Five players who deserved more opportunities (image via getty) टी20 विश्व कप 2026 में कई रोमांचक मुकाबले, शानदार प्रदर्शन और यादगार पल देखने को मिले, जब...

‘ये तो बस शुरुआत है’ रोहित शर्मा को उम्मीद है कि भारत व्हाइट बाॅल क्रिकेट में अपना दबदबा कायम रखेगी

Team India (Image Credit- Twitter X) हाल में ही भारतीय क्रिकेट टीम ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 को अपने नाम किया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले...

IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स ने 19वे एडिशन से पहले लॉन्च की नई जर्सी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ये वीडियो!

IPL 2026: KKR new jersey (image via X) कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2026 सीजन से पहले अपनी नई जर्सी लॉन्च की है। इस जर्सी का डिजाइन “लाइन्स ऑफ लिगेसी”...

शादी के बंधन में बंधे वर्ल्ड कप विनर कुलदीप यादव, बचपन की दोस्त वंशिका से की शादी, देखें वायरल वीडियो!

Kuldeep Yadav marriage (image via X) भारत की टी20 विश्व कप विजेता टीम के स्पिनर कुलदीप यादव ने अपनी बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा के साथ एक भव्य समारोह में...