Skip to main content

ताजा खबर

एडिलेड में टीम इंडिया के साथ हुई बदतमीजी, फैंस ने उड़ाया शरीर का मजाक…

एडिलेड में टीम इंडिया के साथ हुई बदतमीजी फैंस ने उड़ाया शरीर का मजाक

Team India (Image Credit- Twitter X)

भारत की टीम इस वक्त ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज में एक मुकाबला खेला जा चुका है और बचे हुए चार मैच से पहले एक बड़ी अपडेट सामने आई है। बचे हुए टेस्ट मैचों से पहले टीम इंडिया अब किसी भी ओपन प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा नहीं लेगी। एडिलेड ओवल मैदान पर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 6 दिसंबर से खेला जाना है।

दूसरा टेस्ट डे-नाइट टेस्ट मैच होगा, जो पिंक बॉल से खेला जाना है। एडिलेड में ओपन प्रैक्टिस सेशन के दौरान भारतीय खिलाड़ियों को काफी ज्यादा मुश्किलों का सामना करना पड़ा, जिसके बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को यह कड़ा फैसला लेना पड़ा। अब भारतीय टीम किसी भी ओपन प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा नहीं लेगी।

प्रैक्टिस सेशन के दौरान फैंस ने की कुछ खिलाड़ियों की बॉडी शेमिंग

आपको बता दें कि, एडिलेड में जहां ऑस्ट्रेलियाई टीम का प्रैक्टिस सेशन देखने करीब 70-80 लोग पहुंचे थे, वहीं भारतीय टीम के प्रैक्टिस सेशन को देखने के लिए करीब 3000 लोग पहुंचे थे। बीसीसीआई के एक सूत्र ने  बताया, ‘वहां काफी ज्यादा अफरातफरी मच गई थी। ऑस्ट्रेलियाई सेशन के दौरान 70 से ज्यादा लोग नहीं होंगे, लेकिन भारतीय प्रैक्टिस सेशन में करीब 3000 लोग पहुंच गए, किसी को इतने लोगों की उम्मीद नहीं थी।

सिडनी टेस्ट मैच जो सीरीज का आखिरी मैच होगा, उससे पहले भी एक ओपन प्रैक्टिस सेशन होना था, लेकिन उसे कैंसल कर दिया गया है। खिलाड़ियों को जिस तरह के भद्दे कमेंट्स किए गए, उससे वह काफी ज्यादा परेशान हैं।’ सूत्र ने आगे कहा, ‘विराट कोहली और शुभमन गिल को तो भीड़ ने लगभग घेर ही लिया था। कोई फेसबुक लाइव कर रहा था, तो कोई अपने दोस्तों से तेज से बात कर रहा था, जब खिलाड़ी बैटिंग कर रहे थे।

कुछ खिलाड़ियों की बॉडी शेमिंग हुई।’ कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रोहित शर्मा और ऋषभ पंत को फिटनेस को लेकर कुछ भद्दे कमेंट्स सुनने को मिले। एडिलेड के बाद तीन टेस्ट मैच और खेले जाने हैं, जिसमें एक ब्रिसबेन में, एक मेलबर्न में और एक सिडनी में खेला जाना है।

আরো ताजा खबर

बांग्लादेश के पेस अटैक के मुरीद हुए मार्नस लाबुशेन, ऑस्ट्रेलिया की हार पर दिया बड़ा बयान

Marnus Labuschagne (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक सीरीज जीत दर्ज की है। इस सफलता के पीछे जहां...

नाइटक्लब विवाद के बीच मैदान पर लौटे बेन स्टोक्स, डरहम के साथ अभ्यास करते आए नजर

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स इन दिनों नाइटक्लब विवाद को लेकर चर्चा में हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में जीत...

13 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IND vs AFG: बारिश की वजह से भारत बनाम अफगानिस्तान वनडे मैच में देरी अफगानिस्तान क्रिकेट टीम इस समय भारत दौरे पर...

IND vs AFG: पहले वनडे में भारत ने टाॅस जीतकर चुनी गेंदबाजी, दो खिलाड़ियों ने किया डेब्यू, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11 

IND vs AFG (Image Credit- Twitter X) भारत और अफगानिस्तान के बीच आज 13 जून, शनिवार से तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। पहला मैच धर्मशाला...