Skip to main content

ताजा खबर

04 दिसंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

(Image Credit- Twitter X)

1. “उसे विराट कोहली से कुछ सीखना…”, हरभजन सिंह ने लगाई पृथ्वी शॉ को फटकार

हरभजन सिंह ने कहा कि पृथ्वी के साथ जो कुछ भी हुआ है उन्हें उसका जायजा लेने की और यह तय करने की जरूरत है कि उन्हें अपने करियर को किस तरह आगे बढ़ाना है। मुझे नहीं पता कि क्या हुआ, लेकिन जो भी हुआ, मुझे लगता है कि यह कुछ ऐसा है जिसका पृथ्वी शॉ को जायजा लेना होगा और यह तय करना होगा कि आगे अपने करियर को कैसे आगे बढ़ाना है। ऐसी चीजें या तो करियर बनाती हैं या बिगाड़ती हैं, और यह शॉ पर निर्भर करता है कि वह किस रास्ते पर जाना चाहता है।

2. “नहीं, मैं धोनी से बात नहीं करता”- हरभजन के इस बयान ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल

हरभजन सिंह ने न्यूज 18 से बात करते हुए कहा, “नहीं, मैं धोनी से बात नहीं करता। जब मैं CSK में खेलता था, तब हम बात करते थे, लेकिन इसके अलावा, हमने कभी बात नहीं की। इस बात को 10 साल से ज्यादा हो गए हैं। मेरे पास कोई कारण नहीं है; शायद उनके पास हो। मुझे नहीं पता कि कारण क्या है। जब हम CSK में IPL में खेल रहे थे, तब हम बात करते थे और वह भी सिर्फ मैदान तक ही सीमित थी।

3. “सोशल मीडिया से दूर….सिर्फ ट्रेनिंग पर फोकस”- करियर बचाने के लिए शॉ को पूर्व क्रिकेटर ने दी खास सलाह

इन दिनों क्रिकेट में आउट ऑफ फाॅर्म चल रहे पृथ्वी शाॅ को लेकर केविन पीटरसन ने मंगलवार को ‘एक्स’ पर लिखा, ”खेल में वापसी की कुछ बेहतरीन कहानियां हैं। अगर पृथ्वी शॉ के आसपास अच्छे लोग हैं, जो उनकी सफलता की परवाह करते हैं तो वे उन्हें सोशल मीडिया से दूर रहने और पूरी तरह से फिट होने के लिए ट्रेनिंग करने को कहेंगे। यह उसे सही रास्ते पर वापस ले आएगा, जहां पिछली सफलता वापस हासिल की जा सकती है। वह बहुत प्रतिभाशाली हैं।

4. WI vs BAN: बांग्लादेश ने खत्म किया 15 साल का सूखा, दूसरे टेस्ट में वेस्टइंडीज को 101 रन से दी मात

WI vs BAN: वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 30 नवंबर से सबीना पार्क, जमैका में खेला जा रहा था। मेजबान टीम 287 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 185 पर ऑलआउट हो गई और बांग्लादेश ने 101 रनों से शानदार जीत दर्ज की। बता दें, यह पूरे 15 साल बाद वेस्टइंडीज की धरती पर बांग्लादेश की पहली जीत है।

5. “बहुत अच्छे ICC, 10 घंंटे का खेल बाकी…”- WTC अंक काटने पर बुरी तरह भड़के बेन स्टोक्स

न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला हेगले ओवल में खेला गया था, जिसमें बेन स्टोक्स एंड कंपनी ने 8 विकेट से जीत हासिल की। इस मैच के बाद आईसीसी ने दोनों टीमों पर स्लो ओवर रेट के चलते जुर्माना ठोका और WTC पाॅइंट टेबल में से तीन अंक भी काट लिए। लेकिन अब इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स इस चीज से आगबबूला हो गए हैं, उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए ICC पर निशाना साधा है।  स्टोक्स ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक न्यूज को पोस्ट की, जिसमें उन्होंने लिखा बहुत अच्छे, आईसीसी। 10 घंटे का खेल बाकी रहते ही खेल खत्म कर दिया।

6. “मुझे पता है कहां बैटिंग करनी है, लेकिन…”- अपने बैटिंग ऑर्डर को लेकर KL Rahul ने बढ़ाया सस्पेंस

BGT सीरीज में 6 दिसंबर से एडिलेड में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच से पहले केएल राहुल से एक रिपोर्टर ने पूछा, ‘राहुल क्या आपको बताया गया है कि आपको कहां बैटिंग जाना है?’ इसका जवाब देते हुए केएल राहुल मुस्कुरा रहे थे, उन्होंने कहा, ‘मुझे इसके बारे में बताया गया है, लेकिन साथ ही मुझसे यह भी कहा गया है कि मैं आपसे ये शेयर ना करूं। आपको कुछ इंतजार करना होगा, शायद एक-दो दिन या फिर जब कप्तान यहां आएंगे, तब तक।

7. पाकिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका ने अपने स्क्वॉड का किया ऐलान, इस धाकड़ खिलाड़ी को मिली टीम की कमान

पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन मैच की टी20 सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका ने अपनी टीम की घोषणा कर दी है। धाकड़ विकेटकीपर-बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन को एडन मार्करम की अनुपलब्धता में दक्षिण अफ्रीका टीम की कप्तानी करते हुए देखा जाएगा।

दक्षिण अफ्रीका टी20 टीम:

हेनरिक क्लासेन (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, डोनोवन फरेरा, रीजा हेंड्रिक्स, पैट्रिक क्रूगर, जॉर्ज लिंडे, क्वेना मफाका, डेविड मिलर, एनरिक नॉर्टजे, नकाबा पीटर, रयान रिकेल्टन, तबरेज शम्सी, एंडिले सिमिलेन और रासी वैन डेर डूसन

8. WI vs BAN: ‘माइंडसेट बदलना चाहिए’ बांग्लादेश के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच हारने के बाद वेस्टइंडीज के कप्तान क्रैग ब्रैथवेट

बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच खत्म होने के बाद Kraigg Brathwaite ने पोस्ट मैच के दौरान कहा- हम उस लेवल तक नहीं जा सकते हैं कि जब यह हो सकता है। मैच खेलने के मामले में वे (बांग्लादेश) काफी युवा टीम है। लेकिन दबाव की परिस्थिति में यह बेहतर प्रदर्शन करने के बारे में है। एक बल्लेबाजी यूनिट के तौर पर हमारा प्रदर्शन बेहतर हो सकता था। मेरा मानना ​​है कि यह कुछ ऐसा है जिसे किया जाना चाहिए। हमें माइंडसेट बदलने की जरूरत है।

9. SA vs SL: खिलाड़ी मानसिक रूप से कमजोर नहीं हैं, हम उन्हें काफी आत्मविश्वास देते हैं: श्रीलंका के बल्लेबाजी कोच Thilina Kandamby

साउथ अफ्रीका बनाम श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच शुरू होने से पहले, Thilina Kandamby ने ईएसपीएन क्रिकइंफो के हवाले से कहा- हमारे पास बहुत अनुभवी यूनिट है, और वे पहले भी इस तरह की स्थितियों में रहे हैं। हमने पहले भी वापसी की है। मुझे नहीं लगता कि खिलाड़ी मानसिक रूप से कमजोर है, हम उन्हें काफी आत्मविश्वास देते हैं। हमने इस साल इंग्लैंड में इसी तरह से शुरुआत की थी।

10. BGT 2024-25: दूसरे टेस्ट मैच से पहले एडिलेड स्टेडियम से हुई दर्शकों की छुट्टी! पढ़ें बड़ी खबर

भारतीय क्रिकेट टीम इस समय पांच मैचों की बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी (BGT) सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है। इस सीरीज का पहला मैच पर्थ में खेला जा चुका है। तो वहीं अब 6 दिसंबर से ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच दूसरा पिंक बाॅल टेस्ट मैच एडिलेड ओवल में खेला जाएगा। हालांकि, अब इस मैच से एक दिन पहले स्टेडियम में प्रैक्टिस कर रही टीम इंडिया ने अपने प्रैक्टिस सेशन में सार्वजनिक पहुंच को प्रतिबंधित करने का फैसला किया है।

আরো ताजा खबर

इंग्लैंड में भारतीय टीम को लगा बड़ा झटका, लाॅर्ड्स टेस्ट मैच से ये खिलाड़ी बाहर

Pratika Rawal (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड दौरे पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को ऐतिहासिक लॉर्ड्स टेस्ट से पहले बड़ा झटका लगा है। टीम की भरोसेमंद सलामी बल्लेबाज प्रतिका...

भारत के खिलाफ लाॅर्ड्स टेस्ट मैच के बाद संन्यास लेगी ये दिग्गज क्रिकेटर 

Tammy Beaumont (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम की दिग्गज क्रिकेटर टैमी ब्यूमोंट (Tammy Beaumont) ने हाल में ही घोषणा की है कि वह भारतीय महिला टीम के...

सौरव गांगुली के क्रिकेट करियर के 4 ऐसे यादगार पल, जिन्होंने दुनिया को दिखाया उनका बेखौफ अंदाज

Sourav Ganguly(Image credit Twitter – X) 1. भारतीय क्रिकेट की सोच बदलने वाले कप्तान सौरव गांगुली को भारतीय क्रिकेट के सबसे प्रभावशाली कप्तानों में गिना जाता है। उन्होंने ऐसे समय...

8 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ENG vs IND: इस वजह से हार रही है टीम इंडिया, जोफ्रा आर्चर ने बताई बड़ी वजह इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा...