Skip to main content

ताजा खबर

मेरे पर्सनल डॉक्टर को यकीन ही नहीं हुआ कि मैं विराट कोहली से मिल रहा हूं: ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बनीज

Anthony Albanese And Virat Kohli (Pic Source-X)

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने हाल ही में टीम इंडिया के खिलाड़ियों के साथ मुलाकात की थी। यही नहीं उन्हें विराट कोहली के साथ भी काफी देर तक बातचीत करते हुए देखा गया। बता दें कि, टीम इंडिया इस समय ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है, जहां उसे पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है।

अभी तक इन दोनों टीमों के बीच एक मैच खेला जा चुका है, जिसमें टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 295 रनों से हराया। दूसरा टेस्ट मैच अब 6 दिसंबर से एडिलेड में शुरू हो रहा है। हालांकि, इस मैच से पहले टीम इंडिया ने प्राइम मिनिस्टर XI के साथ एक वार्म अप मैच में भाग लिया। इस मैच के दौरान ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीज ने विराट कोहली के साथ मुलाकात की। यही नहीं एंथनी अल्बनीज ने इस बात का भी खुलासा किया कि उनके पर्सनल डॉक्टर विराट कोहली के बहुत बड़े फैन हैं।

एंथनी अल्बनीज ने इस बात का भी खुलासा किया कि उनके डॉक्टर को बिल्कुल भी यकीन नहीं हो रहा था कि वो विराट कोहली से मिलने जा रहे हैं। न्यूज18 के मुताबिक, ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीज ने कहा कि, ‘मेरे पर्सनल डॉक्टर विराट कोहली के फैन हैं। फैन शब्द भी उनके लिए बहुत ही छोटा है।

मेरे डॉक्टर को बिल्कुल भी यकीन नहीं हो रहा था कि मैं विराट कोहली से मिलने जा रहा हूं और उन्होंने मुझे कॉल किया। मैंने विराट कोहली को भी इसके बारे में बताया और भारतीय खिलाड़ी यह सुनकर काफी खुश थे।’

एडिलेड टेस्ट में भी विराट कोहली को धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है

पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया की ओर से विराट कोहली ने दूसरी पारी में जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए टीम के लिए महत्वपूर्ण शतक जड़ा था। विराट कोहली ने पहले टेस्ट मैच में काफी अच्छी बल्लेबाजी की थी और कई फैंस का दिल जीता था।

अब इन दोनों टीमों के बीच दूसरे टेस्ट की शुरुआत 6 दिसंबर से हो रही है। विराट कोहली यही चाहेंगे कि एडिलेड टेस्ट में भी वो आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभा पाए। बता दें कि, यह पिंक बॉल टेस्ट होगा।

আরো ताजा खबर

NZ vs IND: वेलिंगटन में कैसा है विराट कोहली का ODI रिकॉर्ड? 12 साल बाद मैदान पर हो रही है वापसी; देखें आंकड़े

NZ vs IND: Virat Kohli record in ODIs in Wellington (Image credit Twitter – X) 7 नवंबर को विराट कोहली वेलिंगटन रीजनल स्टेडियम लौट रहे हैं। भारत और न्यूजीलैंड के...

क्रिकेट नेपाल के कंधो पर बड़ी जिम्मेदारी! 4 दिसंबर से काठमांडू में सजेगा ICC वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ का मंच

Nepal confirmed as host for 8-team ICC ODI World Cup Qualifier Playoff in December (Image credit Twitter – X) अगले साल होने वाले 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियां तेज...

BAN vs WI: हसन महमूद ने सिलहट में 6 विकेट चटकाकर रचा इतिहास! नेथन लायन के इस एलीट क्लब में हुए शामिल

BAN vs WI: Hasan Mahmud Matches Nathan Lyon Rare Test Feat With Sylhet Six-For (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद ने टेस्ट क्रिकेट में शानदार...

SMAT 2026: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी बने बिहार के कप्तान! शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

Vaibhav Sooryavanshi named captain of Bihar in SMAT 2026 (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को एक और बड़ी जिम्मेदारी मिली है। बिहार क्रिकेट...