Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025: ओपन करने के लिए हमारे पास विकल्प है….: ऋषभ पंत के बल्लेबाजी क्रम को लेकर संजीव गोयनका ने रखा अपना पक्ष

IPL 2025 ओपन करने के लिए हमारे पास विकल्प है ऋषभ पंत के बल्लेबाजी क्रम को लेकर संजीव गोयनका ने रखा अपना पक्ष

Rishabh Pant (Image Credit- Twitter X)

लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका ने आईपीएल 2025 में ऋषभ पंत के बल्लेबाजी क्रम को लेकर बड़ा खुलासा किया है। बता दें कि, लखनऊ सुपर जायंट्स ने आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में ऋषभ पंत को 27 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया था।

यही नहीं ऋषभ पंत इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले ऋषभ पंत ने 8 सीजन दिल्ली कैपिटल्स की ओर से भाग लिया था। अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज का प्रदर्शन आईपीएल में हमेशा ही काफी अच्छा रहा है और उन्होंने अपनी टीम की ओर से कई धुआंधार पारी खेली है। आगामी सीजन में भी ऋषभ पंत को धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए देखा जाएगा।

संजीव गोयनका ने आकाश चोपड़ा के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर बताया कि, ‘ओपन करने के लिए हमारे पास विकल्प के रूप में एडन मार्करम और मिचेल मार्श या मार्श और ऋषभ पंत का है। मार्करम और ऋषभ पंत भी साथ में ओपन कर सकते हैं। अब देखना यह है कि ऋषभ पंत नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते हैं या नंबर दो पर। सच बताऊं तो यह सब फैसला लेना मेरे हाथ में नहीं है।

आईपीएल 2025 की नीलामी हमारी योजना के तहत नहीं हुई थी। हम ऋषभ के अलावा जोस बटलर को भी अपनी टीम में शामिल करना चाहते थे। हमारी यही योजना थी कि यह आक्रामक सलामी जोड़ी पावरप्ले में 60 से 85 रन बनाए। अगर बटलर हमारी टीम में शामिल हो जाते तो मुझे काफी खुशी होती लेकिन ऐसा नहीं हुआ।’

कौन होगा लखनऊ सुपर जायंट्स का कप्तान?

लखनऊ सुपर जायंट्स के नए कप्तान को लेकर संजीव गोयनका ने जवाब दिया कि, ‘लोग बहुत जल्दी सरप्राइज हो जाते हैं लेकिन मैं यह नहीं करता हूं। इस बात का फैसला हो चुका है कि आगामी सीजन में कौन कप्तानी करेगा और कुछ दिनों में इसकी घोषणा भी हो जाएगी।’

आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स धमाकेदार प्रदर्शन करने को देखेगी। पिछले सीजन में केएल राहुल की कप्तानी में टीम प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की नहीं कर पाई थी लेकिन आगामी सीजन की ट्रॉफी को लखनऊ सुपर जायंट्स अपने नाम जरुर करना चाहेगी।

আরো ताजा खबर

जब सचिन तेंदुलकर की मौजूदगी में विराट कोहली ने लिया जिंदगी बदलने वाला फैसला

Virat Kohli and Sachin Tendulkar (Image credit Twitter – X) आज विराट कोहली दुनिया के सबसे फिट क्रिकेटरों में गिने जाते हैं। उनकी शानदार फिटनेस, अनुशासित दिनचर्या और सख्त डाइट...

गौतम गंभीर के बचाव में उतरे पूर्व सेलेक्टर संदीप पाटिल, कहा ‘हार का जिम्मेदार सिर्फ कोच नहीं’

Gautam gambhir (Image credit Twitter – X) भारत के पूर्व मुख्य चयनकर्ता संदीप पाटिल ने टीम इंडिया के हालिया टेस्ट प्रदर्शन पर अपनी राय रखते हुए मुख्य कोच गौतम गंभीर...

माइकल हसी को इंग्लैंड का बल्लेबाजी कोच बनाना चाहते हैं स्टीफन फ्लेमिंग, पढ़ें बड़ी खबर 

Stephen Fleming and Michael Hussey (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड टेस्ट टीम के नए हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग (Stephen Fleming) ने ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज माइकल हसी (Michael Hussey) से संपर्क किया...

5 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. बड़े बदलाव के मूड में BCCI, चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर की जगह ले सकते हैं वीवीएस लक्ष्मण: रिपोर्ट भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड...