Skip to main content

ताजा खबर

SA20 के आगामी सीजन के बीच साउथ अफ्रीका के घरेलू क्रिकेट की दिनेश कार्तिक ने की जमकर तारीफ 

Dinesh Karthik (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik), हाल में ही साउथ अफ्रीका के घरेलू क्रिकेट की जमकर तारीफ करते हुए नजर आए हैं। गौरतलब है कि कार्तिक SA20 के आगामी सीजन में खेलते हुए नजर आने वाले हैं। वह पहले भारतीय खिलाड़ी होंगे, जो इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले हैं।

दूसरी ओर, कार्तिक जो कि SA20 के ब्रांड एंबेसडर भी हैं, वह एसए20 के आगामी सीजन में पार्ल राॅयल्स (Paarl Royals) की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे। तो वहीं अब हाल में ही कार्तिक ने साउथ अफ्रीका के घरेलू क्रिकेट को लेकर बड़ा बयान दिया है। गौरतलब है कि भारत ने जब साल 2007 में टी20 वर्ल्ड कप साउथ अफ्रीका में जीता था, तो उस भारतीय टीम का कार्तिक भी हिस्सा थे।

Dinesh Karthik ने दिया बड़ा बयान

SA20 भारत के इतर बात करते हुए दिनेश कार्तिक ने कहा- मैंने SA20 के दोनों संस्करणों को बहुत करीब से देखा है, क्योंकि जिन खिलाड़ियों के साथ मैंने आईपीएल टीमों में खेला है, उनमें से कई उस टूर्नामेंट में खेल चुके हैं।

कार्तिक ने आगे कहा- मेरी यादों के कारण दक्षिण अफ्रीका मेरे लिए बहुत पसंदीदा जगह रही है। जब SA20 आया और आप अन्य टूर्नामेंट देखते हैं, तो एक बात जो बहुत स्पष्ट होती है, वह यह है कि जिन टीमों के पास एक मजबूत घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट है, वे इन फ्रेंचाइजी टूर्नामेंटों में बहुत अच्छा प्रदर्शन करती हैं।

फैक्ट ये है कि पिछले कुछ समय से दक्षिण अफ्रीका का घरेलू ढांचा बहुत अच्छा रहा है, मुझे लगता है कि आप लगभग कह सकते हैं कि वे एक बहुत अच्छे टूर्नामेंट की दौड़ में सबसे आगे थे। उनके पास खिलाड़ियों का क्वालिटी वर्गीकरण बहुत अच्छा है। आईसीसी की रैंकिंग में खिलाड़ियों को लगभग टाॅप खिलाड़ी मिल गए हैं।

আরো ताजा खबर

लंबे ब्रेक से बिगड़ जाती है मेरी रिदम: मोहम्मद सिराज का अपनी गेंदबाजी और फिटनेस पर बड़ा बयान

‘I’m purely a rhythm bowler’: Mohammed Siraj explains pace dip after long hiatus (image via X) तेज गेंदबाजों के लिए, आज के क्रिकेट के लगातार चलने वाले शेड्यूल में आराम...

11 सितंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. “यह शर्मनाक है…” – इंग्लैंड दौरे के बीच खिलाड़ियों व कोचों की वापसी पर PCB पर बरसे वसीम अकरम पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर...

बिना कोई रन दिए दोनों पारियों में लिए विकेट, मानव सुथार ने की 131 साल पुराने ऐतिहासिक रिकॉर्ड की बराबरी!

India Spinner Manav Suthar Matches Historic 1895 County Record (image via X) भारतीय बाएं हाथ के स्पिनर मानव सुथार ने कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में काउंटी चैंपियनशिप डिवीजन वन मैच...

“यह शर्मनाक है…” – इंग्लैंड दौरे के बीच खिलाड़ियों व कोचों की वापसी पर PCB पर बरसे वसीम अकरम

Wasim Akram Hits Out at PCB for Sending Players and Coaches Home Mid-Tour (image via X) पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने इंग्लैंड दौरे के...