Skip to main content

ताजा खबर

BGT 2024-25: अभी भी कैसे भारत पहुंच सकता है WTC फाइनल में? समझें पूरा गणित

BGT 2024-25: अभी भी कैसे भारत पहुंच सकता है WTC फाइनल में? समझें पूरा गणित

Team India (Photo Source: Getty Images)

टीम इंडिया ने पर्थ में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 295 रन की जीत के साथ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की धमाकेदार शुरुआत के साथ की। इस जीत के साथ भारत ने वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) फाइनल क्वालीफिकेशन की उनकी उम्मीदों को जिंदा रखा है। पर्थ टेस्ट के बाद ऑस्ट्रेलिया WTC पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर आ गया है जबकि भारत एक बार फिर टॉप पर पहुंच चुका था।

लेकिन श्रीलंका के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की जीत के बाद अफ्रीकी टीम दूसरे स्थान पर, जबकि ऑस्ट्रेलिया नंबर तीन पर पहुंच गई है। WTC का फाइनल टेबल बनने में अभी कुछ समय बाकी है, लेकिन अब फाइनल में पहुंचने की जंग दिलचस्प हो चुकी है। भारत, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड और श्रीलंका सभी शीर्ष दो स्थानों के लिए दौड़ में हैं।

पर्थ टेस्ट में जीत ने भारत के WTC फाइनल की उम्मीदों को और मजबूत कर दिया है, लेकिन रोहित शर्मा की टीम को अभी भी WTC फाइनल में जगह सुनिश्चित करने के लिए कड़ी मेहनत करनी है। भारतीय टीम की यह फाइनल से पहले आखिरी टेस्ट सीरीज है। ऐसे में आइए जाते हैं उन समीकरणों के बारे में, जिसकी मदद से टीम इंडिया फाइनल के लिए क्वालिफाई कर सकती है…

पहला सिनेरियो: अगर भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 5-0, 4-1, 4-0 या 3-0 से हराया

भारत अगर ऊपर दिए गए मार्जिन से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज जीतता है तो रोहित शर्मा की टीम अन्य टीमों पर निर्भर हुए बिना फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लेगी। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया भी फाइनल की दौड़ से बाहर हो जाएगी। इन तीन नतीजों से भारत को दूसरी टीमों के नतीजों पर निर्भर नहीं रहना होगा और वो आसानी से फाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेगी।

दूसरा सिनेरियो: अगर भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 3-1 से हराया

भारत अगर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज में 3-1 से जीत दर्ज करता है तब भी वह फाइनल के लिए क्वालिफाई कर सकता है। हालांकि, इसके लिए टीम इंडिया को यह मनाना होगा कि दक्षिण अफ्रीका सीरीज के दूसरे टेस्ट में श्रीलंका से हार जाए। भारत की ऑस्ट्रेलिया पर 3-1 से जीत के बाद अगर श्रीलंका दूसरे टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका से हार जाता है तो टीम इंडिया फाइनल की दौड़ से बाहर हो जाएगी। अगर दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच टेस्ट ड्रॉ भी रहता है तो भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3-1 की जीत भारत के लिए पर्याप्त होगा।

तीसरा सिनेरियो: अगर भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 3-2 से हराया

अगर भारत बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया को 3-2 से हराता है तो इससे टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ जाएगी। इस तरह के रिजल्ट के बाद भारत को काफी हद तक श्रीलंका पर काफी निर्भर रहना होगा। ऑस्ट्रेलिया पर 3-2 से जीत के बाद भारतीय टीम चाहेगी कि श्रीलंकाई टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज के दूसरे और आखिरी मुकाबले में जीत हासिल करे। साथ ही श्रीलंका 29 जनवरी से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के दौरान कम से कम एक मैच ड्रॉ करे, तभी जाकर भारत फाइनल में पहुंच सकता है।

चौथा सिनेरियो: भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2-2 से सीरीज ड्रॉ की

अगर बॉर्डर-गावस्कर सीरीज ड्रॉ रहती है तो भारत के फाइनल में पहुंचने की संभावना और भी कम हो जाएगी। ऐसे में दक्षिण अफ्रीका के लिए मौजूदा सीरीज में श्रीलंका को 2-0 से हराना जरूरी होगा। इसके बाद, भारत को यह भी मनाना होगा कि श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज महज 1-0 के अंतर से जीत जाए। श्रीलंका की ऑस्ट्रेलिया पर 2-0 की जीत से भारत का रास्ता मुश्किल हो जाएगा। 1-0 की जीत ही टीम इंडिया को आगे पहुंचा पाएगी।

আরো ताजा खबर

NZ vs IND: वेलिंगटन में कैसा है विराट कोहली का ODI रिकॉर्ड? 12 साल बाद मैदान पर हो रही है वापसी; देखें आंकड़े

NZ vs IND: Virat Kohli record in ODIs in Wellington (Image credit Twitter – X) 7 नवंबर को विराट कोहली वेलिंगटन रीजनल स्टेडियम लौट रहे हैं। भारत और न्यूजीलैंड के...

क्रिकेट नेपाल के कंधो पर बड़ी जिम्मेदारी! 4 दिसंबर से काठमांडू में सजेगा ICC वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ का मंच

Nepal confirmed as host for 8-team ICC ODI World Cup Qualifier Playoff in December (Image credit Twitter – X) अगले साल होने वाले 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियां तेज...

BAN vs WI: हसन महमूद ने सिलहट में 6 विकेट चटकाकर रचा इतिहास! नेथन लायन के इस एलीट क्लब में हुए शामिल

BAN vs WI: Hasan Mahmud Matches Nathan Lyon Rare Test Feat With Sylhet Six-For (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद ने टेस्ट क्रिकेट में शानदार...

SMAT 2026: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी बने बिहार के कप्तान! शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

Vaibhav Sooryavanshi named captain of Bihar in SMAT 2026 (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को एक और बड़ी जिम्मेदारी मिली है। बिहार क्रिकेट...