Skip to main content

ताजा खबर

BGT 2024: वार्म अप मैच में हर्षित राणा ने दिखाया कमाल, 6 गेंदों के भीतर झटके 4 महत्वपूर्ण विकेट

Harshit Rana (Pic Source-X)

भारतीय टीम के युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट मैच में अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था। हर्षित राणा ने इस मैच में चार विकेट झटके थे और इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 295 रनों से हराया था। अब इन दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट मैच 6 दिसंबर से एडिलेड में शुरू हो रहा है।

दूसरे टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया ने कैनबरा में प्राइम मिनिस्टर XI के खिलाफ वार्म अप मैच खेला जिसमें हर्षित राणा ने छह गेंदों के भीतर चार विकेट झटके और विरोधी टीम के मिडिल ऑर्डर को पूरी तरह से तहस-नहस कर दिया। इस मैच की शुरुआत में हर्षित राणा को काफी परेशानी हुई लेकिन बाद में उन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी की। उन्होंने पहले नंबर चार पर बल्लेबाजी करने उतरे जैक क्लैटन को आउट किया जिन्होंने इस मैच में 40 रन बनाए।

इसके बाद युवा खिलाड़ी ने इसी ओवर की अंतिम गेंद पर ओलिवर डेविस को आउट किया। अपने अगले ओवर की पहली गेंद पर युवा खिलाड़ी ने कप्तान जैक एडवर्ड को वापस पवेलियन भेजा जबकि इसी ओवर की तीसरी गेंद पर उन्होंने सैम हार्पर का विकेट चटका। उनकी घातक गेंदबाजी की वजह से ऑस्ट्रेलिया टीम 240 रन पर ऑलआउट हो गई।

यह रही वीडियो:

𝐑𝐀𝐍𝐀 𝐉𝐈 𝐎𝐍 𝐅𝐈𝐑𝐄 🔥

Double blow by #HarshitRana, dismisses a settled Clayton and follows up with Davies, rattling Australia’s batting order in the #PinkBallTest 🤯#AUSvINDonStar Warm-up match 👉 LIVE NOW on Star Sports! #ToughestRivalry pic.twitter.com/t7DkGfLPja

— Star Sports (@StarSportsIndia) December 1, 2024

बता दें कि, इस मुकाबले में अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है। उनकी उपलब्धता में हर्षित राणा ने घातक गेंदबाजी करते हुए विरोधी टीम के ऊपर दबाव डाल दिया है। टीम इंडिया की बात की जाए तो अगर उन्हें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इस चक्र के फाइनल में अपनी जगह पक्की करनी है तो उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज को अपने नाम करना बेहद जरूरी है।

ऑस्ट्रेलिया टीम भी एडिलेड टेस्ट में जबरदस्त वापसी करने को देखेगी। उनके लिए भी इस टेस्ट सीरीज को जीतना जरूरी है। टीम इंडिया के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि उनके सभी खिलाड़ी इस समय जबरदस्त फॉर्म में है और एडिलेड टेस्ट को भी टीम जरूर अपने नाम करना चाहेगी।

আরো ताजा खबर

बेन स्टोक्स के रिटायरमेंट वीडियो पर बवाल, ICC द्वारा ECB को नोटिस भेजने के बाद ऑलराउंडर का ट्वीट वायरल!

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के पूर्व टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने पिछले महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले गए तीसरे टेस्ट के बाद अंतरराष्ट्रीय...

ENG vs IND, 4th T20I: जीत की पटरी पर लौटने के लिए भारतीय टीम को प्लेइंग XI में करने चाहिए ये 3 बड़े बदलाव

ENG vs IND 4th T20I: 3 changes India should make to return to winning ways (image via getty) इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20आई सीरीज में 2-0 से पीछे...

ENG vs IND, 4th T20I: क्या ब्रिस्टल में बारिश करेगी मैच का मजा किरकिरा? वेदर रिपोर्ट पर डालें नजर

ENG vs IND, 4th T20I: Weather Report (image via X) इंग्लैंड 9 जुलाई को ब्रिस्टल में चौथे टी20आई मैच के लिए भारत की मेजबानी करेगा; सीरीज में इंग्लैंड के पास...

‘फिटनेस से जुड़ी कुछ दिक्कतें हैं’ – आगामी टेस्ट दौरों से पहले पाकिस्तानी कोच सरफराज अहमद का बड़ा बयान

Fitness Issues A Worry For Pakistan Ahead of Crucial Test Tours, Confirms Sarfaraz Ahmed (image via getty) पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और हाल ही में टेस्ट टीम के हेड कोच...