Skip to main content

ताजा खबर

BGT 2024-25: एडिलेड टेस्ट से पहले कैनबरा में बारिश ने किया भारतीय खिलाड़ियों को काफी परेशान, आप भी देखें वीडियो

Virat Kohli (Pic Source-X)

बॉर्डर-गावस्कर 2024-25 की शुरुआत हो चुकी है। ऑस्ट्रेलिया और इंडिया के बीच पहला टेस्ट मैच पर्थ में खेला गया था। इस मुकाबले को टीम इंडिया ने 295 रनों से अपने नाम किया। 30 नवंबर से कैनबरा में टीम इंडिया और प्राइम मिनिस्टर XI के बीच वार्म अप मैच की शुरुआत हो चुकी है।

बारिश की वजह से पहले दिन का खेल खेला नहीं जा सका था लेकिन दूसरे दिन के खेल की शुरुआत हो चुकी है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रही है जो पहले दिन की है और इसमें देखा जा सकता है की टीम इंडिया के खिलाड़ी जैसे रोहित शर्मा और विराट कोहली बारिश में चलते हुए नजर आ रहे हैं ।

पहले दिन का खेल बारिश की वजह से रद्द होने के बाद ऐसी रिपोर्ट सामने आई थी कि दूसरे दिन की खेल में दोनों टीमों के बीच 50 ओवर का होगा। बता दें कि, टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट मैच 6 दिसंबर से एडिलेड में शुरू हो रहा है।

यह रही वीडियो:

Was shocked to see the arrangements—security staff got umbrellas, but absolutely no cover for Indian players. Lucky no one slipped, but it was definitely risky! 🤦‍♂️ #INDvsAUS #AUSvsIND #INDvAUS #AUSvIND #BGT #BGT2024 https://t.co/A81E3CQdhS

— Ankan Kar (@AnkanKar) November 30, 2024

पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया की ओर से सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था और अपनी टीम की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे थे। हालांकि अब इन दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट मैच एडिलेड में खेला जाएगा और ऑस्ट्रेलिया इसमें जबरदस्त वापसी करने को देखेगी।

टीम इंडिया की ओर से पहले टेस्ट मैच में कप्तान रोहित शर्मा भाग नहीं ले पाए थे लेकिन एडिलेड टेस्ट से पहले वो भी टीम से जुड़ गए हैं। टीम इंडिया अब रोहित शर्मा के आने के बाद और भी मजबूत हो गई है। ऑस्ट्रेलिया की बात की जाए तो टीम को आगामी टेस्ट में सभी डिपार्टमेंट में शानदार प्रदर्शन करना होगा। इस समय 5 मैच की टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया 1-0 से आगे है।

विराट कोहली ने पहले टेस्ट की दूसरी पारी में शतक जड़ा था और अब एडिलेड टेस्ट में भी उन्हें धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए देखा जा सकता है। टीम इंडिया को अगर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इस चक्र के फाइनल में अपनी जगह पक्की करनी है तो उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज को लंबे अंतर से अपने नाम करना बेहद जरूरी है।

আরো ताजा खबर

ENG vs IND 2026: इंग्लैंड वनडे सीरीज की तैयारी करने के लिए लंदन जल्दी पहुंचेंगे रोहित शर्मा 

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) अनुभवी बल्लेबाज और पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, इंग्लैंड के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज की तैयारी करने के लिए लंदन जल्दी पहुंचेंगे। गौरतलब...

‘मैं कड़वे लोगों से नहीं मिलना चाहता’ – योगराज सिंह के आरोपों पर कपिल देव का बड़ा बयान

Kapil Dev Finally Responds To Yograj Singh’s Controversial Remarks (image via X) 1983 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के कप्तान ने अपने पुराने साथी और बचपन के दोस्त योगराज सिंह...

SM Trends: 9 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) जिम्बाब्वे दौरे पर होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुने गए विकेटकीपर प्रभसिमरन सिंह ने अपने खेल में...

‘स्पिन के खिलाफ किसी भारतीय बल्लेबाज को इतना संघर्ष करते देख हैरानी हुई’ तिलक वर्मा पर भड़के मोहम्मद कैफ

Tilak Varma (Image Credit- Twitter X) भारत के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने इंग्लैंड के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में तिलक वर्मा के प्रदर्शन पर चिंता जताई है। उनका मानना...