Skip to main content

ताजा खबर

30 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Jasprit Bumrah, NZ vs ENG, Kane Williamson (Photo Source: X)

1. Josh Hazlewood: टीम इंडिया के लिए गुड न्यूज, पिंक बॉल टेस्ट से बाहर हुए हेजलवुड, बढ़ी पैट कमिंस की मुश्किलें

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया 5 मैच की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का दूसरा मुकाबला 6 दिसंबर से एडिलेड में खेला जाना है। यह डे-नाईट टेस्ट होगा जो पिंक बॉल से खेला जाएगा लेकिन इस टेस्ट से पहले मेजबानों के लिए बुरी खबर आ रही है। ऑस्ट्रेलिया टीम के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड चोटिल होने के कारण दूसरे डे-नाइट टेस्ट से बाहर हो गए हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बताया कि हेजलवुड साइड स्ट्रेन के चलते बाहर हुए हैं, उनकी जगह सीन एबॉट और ब्रेंडन डॉगेट टीम में आए हैं।

2. Kane Williamson ने रचा इतिहास, टेस्ट में न्यूजीलैंड के लिए ऐसा करने वाले पहले क्रिकेटर बने

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान केन विलियमसन 9,000 टेस्ट रन पूरे करने वाले न्यूजीलैंड के पहले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच खेल जा रहे पहले टेस्ट के तीसरे दिन यह उपलब्धि हासिल की। विलियमसन ऐसा करने वाले संयुक्त रूप से तीसरे सबसे तेज बल्लेबाज भी बन गए। विलियमसन ने न्यूजीलैंड की दूसरी पारी के दौरान गस एटकिंसन द्वारा फेंके गए 18वें ओवर में बड़ी उपलब्धि हासिल की।

3. “सच्चाई पता करके करना भी क्या है”- अर्शदीप सिंह के रिटेंशन को लेकर पूर्व क्रिकेटर का बड़ा बयान

आकाश ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ”अगर अर्शदीप को रिटेन करते तो भी 18 करोड़ रुपये खर्च होने वाले थे। फर्स्ट रिटेंशन के रूप में उन्हें रखना पड़ता। बड़ा सवाल यह है कि क्या अर्शदीप ने पैसों के चलते रिटेंशन से मना किया था या फ्रेंचाइजी ने रिटेंशन ऑफर ही नहीं की थी? क्या वह छोड़ना चाहते थे? हमें नहीं मालूम। सच्चाई यह है कि पता करके करना भी क्या है। वह वापस पंजाब किंग्स में पहुंच गए हैं। पंजाबी है पंजाबियों के पास रहेगा। वह शानदार गेंदबाज हैं।”

4. India vs Australia PM XI: Warm-up Match का पहला दिन बारिश की वजह से हुआ रद्द, दूसरे दिन का शेड्यूल देखें यहां

शनिवार, 30 नवंबर को कैनबरा के मनुका ओवल में प्राइम मिनिस्टर XI के खिलाफ भारत के अभ्यास मैच का पहला दिन बारिश के कारण रद्द कर दिया गया है। शुरुआती दिन कोई खेल संभव नहीं हो सका, खराब मौसम के कारण दोनों टीमें निराश होकर होटल लौटी। बता दें कि, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में 6 दिसंबर से शुरू होने वाले डे/नाईट टेस्ट से पहले वार्म-अप मैच भारत का एकमात्र अभ्यास होगा।

5. डॉ. एस. जयशंकर ने क्रिकेट के जरिये समझाई भारत की विदेश नीति, 1983 वर्ल्ड कप की जीत को बताया टर्निंग प्वाइंट

इंडिया टुडे के मुताबिक डॉ एस. जयशंकर ने कहा कि, ‘आपने कहा कि आपने उन्हें बेहतर खेला है क्योंकि प्रारंभिक साइड-ऑन स्थिति से Open Chested वाली स्थिति में वो चले जाते हैं। मुझे उस समय पाकिस्तान नीति के लिए इससे बेहतर विवरण नहीं मिल सकता था। यह सिर्फ विभक्ति पॉइंट नहीं था बल्कि यह अंक मैन ऑफ द मैच था। पाकिस्तान ने एक समय से जीता था और एक समय श्रीलंका ने जीता था। लेकिन कहीं और यह इतना बड़ा मोड़ नहीं था जितना क्रिकेट के इतिहास में था क्योंकि अगर आप 1983 वर्ल्ड कप के बाद भारत की भूमिका देखे तो इसमें काफी बदलाव आया है।

6. ACC U19 Asia Cup 2024- वैभव सूर्यवंशी ने अपने आइडल को लेकर किया बड़ा खुलासा, भारतीय नहीं बल्कि पूर्व वेस्टइंडीज खिलाड़ी है युवा के आदर्श

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के मेगा ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स ने युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को 1.10 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया। इस युवा खिलाड़ी का प्रदर्शन भारतीय घरेलू क्रिकेट में काफी अच्छा रहा है और कई लोगों ने उनकी जमकर प्रशंसा की है।

वैभव सूर्यवंशी ने यह भी बताया कि वो वेस्टइंडीज के पूर्व खिलाड़ी ब्रायन लारा को अपना आदर्श मानते हैं। बता दें कि, वैभव सूर्यवंशी इस समय दुबई में खेले जा रहे ACC U19 एशिया कप 2024 के भारत बनाम पाकिस्तान मैच में भाग ले रहे हैं।

7. NZ vs ENG, 1st Test: Day 3: मजबूत स्थिति में इंग्लैंड, दिन के अंत तक दूसरी पारी में न्यूजीलैंड ने गंवाए 6 विकेट

न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 28 नवंबर से हेगले ओवल में खेला जा रहा है। खेल के तीसरे दिन इंग्लैंड की पहली पारी में 499 रनों पर सिमटी। न्यूजीलैंड ने दिन के अंत तक 6 विकेट के नुकसान पर 155 रन बना लिए हैं, टीम 4 रनों से आगे हैं। डेरिल मिचेल (31*) और नाथन स्मिथ (1*) नाबाद क्रीज पर मौजूद हैं।

8. टीम इंडिया में वापसी की उम्मीद नहीं छोड़ी है Yuzvendra Chahal ने, घरेलू क्रिकेट में कर रहे हैं दमदार प्रदर्शन

Yuzvendra Chahal को अब टीम इंडिया से मौके नहीं मिलते हैं, लेकिन उसके बाद भी वो लगातार घरेलू क्रिकेट खेल रहे हैं। फिर वो चाहे रेड बॉल क्रिकेट हो या फिर वाइट बॉल क्रिकेट हो, चहल आपको हर जगह स्पिन का जादू चलाते हुए नजर आ जाएंगे। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में गेंदबाज ने अब तक 4 मैचों में 9 विकेट ले चुके हैं।

9. Jasprit Bumrah के लिए आज का दिन है खास, इंस्टा पोस्ट के जरिए शेयर किए अपने जज्बात

टीम इंडिया के बाकी खिलाड़ियों की तरह Jasprit Bumrah भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं, लेकिन वो अपने परिवार से जुड़े पोस्ट ज्यादा शेयर नहीं करते। वहीं इस बार काफी समय बाद बुमराह ने अपने परिवार के 2 अहम लोगों से जुड़ा पोस्ट शेयर किया है, जो कुछ ही देर में सुपर वायरल हो गया। बुमराह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपनी मां और मासी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है।

10. BGT 2024-25: भले ही नाथन मैकस्वीनी अच्छी शुरुआत नहीं कर पाए लेकिन…: रयान हैरिस ने युवा खिलाड़ी को जमकर किया सपोर्ट

रयान हैरिस ने SEN को बताया कि, ‘अभी तक मेरे हिसाब से नाथन मैकस्वीनी सबसे अच्छे खिलाड़ी हैं लेकिन उन्हें रन बनाने की बेहद जरूरत है। नंबर तीन पर बल्लेबाजी करना और ओपन करना थोड़ा अलग बात है। नाथन काफी अच्छे बल्लेबाज है। भले ही उन्होंने शुरुआत अच्छी ना कि हो लेकिन पर्थ में उन्होंने दो जबरदस्त गेंदों को बेहतरीन तरीके से खेला था।’ बता दें, पहले टेस्ट में नाथन मैकस्वीनी को दोनों पारी में भारतीय टीम के बेहतरीन तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने आउट किया।

আরো ताजा खबर

NZ vs IND: वेलिंगटन में कैसा है विराट कोहली का ODI रिकॉर्ड? 12 साल बाद मैदान पर हो रही है वापसी; देखें आंकड़े

NZ vs IND: Virat Kohli record in ODIs in Wellington (Image credit Twitter – X) 7 नवंबर को विराट कोहली वेलिंगटन रीजनल स्टेडियम लौट रहे हैं। भारत और न्यूजीलैंड के...

क्रिकेट नेपाल के कंधो पर बड़ी जिम्मेदारी! 4 दिसंबर से काठमांडू में सजेगा ICC वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ का मंच

Nepal confirmed as host for 8-team ICC ODI World Cup Qualifier Playoff in December (Image credit Twitter – X) अगले साल होने वाले 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियां तेज...

BAN vs WI: हसन महमूद ने सिलहट में 6 विकेट चटकाकर रचा इतिहास! नेथन लायन के इस एलीट क्लब में हुए शामिल

BAN vs WI: Hasan Mahmud Matches Nathan Lyon Rare Test Feat With Sylhet Six-For (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद ने टेस्ट क्रिकेट में शानदार...

SMAT 2026: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी बने बिहार के कप्तान! शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

Vaibhav Sooryavanshi named captain of Bihar in SMAT 2026 (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को एक और बड़ी जिम्मेदारी मिली है। बिहार क्रिकेट...