Skip to main content

ताजा खबर

डॉ. एस. जयशंकर ने क्रिकेट के जरिये समझाई भारत की विदेश नीति, 1983 वर्ल्ड कप की जीत को बताया टर्निंग प्वाइंट

Dr. S. Jayshankar, Mohindar Amarnath And Kapil Dev (Pic Source-X)

भारत और पाकिस्तान के बीच राजनीतिक भिड़ंत काफी लंबे समय से चलती हुई आ रही है। इसका असर दोनों देशों के क्रिकेट में भी देखने को मिला है। अभी तक भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट में कई धमाकेदार मुकाबले खेले जा चुके हैं और तमाम फैंस भी इन दोनों टीमों के बीच रोमांचक मैच का बेसब्री से इंतजार करते हैं।

टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में शानदार मैच खेला गया था। इस मुकाबले को भारत ने जीता था। क्रिकेट और भारत की विदेशनीति के बीच एक शानदार समारोह में भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पूर्व खिलाड़ी मोहिंदर अमरनाथ के संस्मरण ‘फीयरलेस’ के लॉन्च पर दर्शकों को संबोधित करते हुए बड़ा बयान दिया।

डॉ एस जयशंकर ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ तस्वीरें साझा की और इसके कैप्शन पर उन्होंने लिखा कि, ‘मोहिंदर अमरनाथ के संस्मरण ‘फीयरलेस’ को रिलीज करने में मुझे काफी सम्मानित महसूस हो रहा है। सभी यादों के लिए शुक्रिया लीजेंड। क्रिकेट में उनके कैरेक्टर ने हमें काफी कुछ बताया है और वो सच में जबरदस्त खिलाड़ियों में से एक है।’

यह रहा डॉ एस. जयशंकर का ट्वीट:

An immense pleasure to release former Indian Cricketer Mohinder Amarnath’s memoir ‘Fearless’.

Thanked the legend for all the memories. His composure, competence and character hold many lessons, for cricket, for life and surely for diplomacy. pic.twitter.com/umQTqZzSGP

— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) November 28, 2024

मोहिंदर अमरनाथ की डॉ एस. जयशंकर ने जमकर की प्रशंसा

इंडिया टुडे के मुताबिक डॉ एस. जयशंकर ने कहा कि, ‘आपने कहा कि आपने उन्हें बेहतर खेला है क्योंकि प्रारंभिक साइड-ऑन स्थिति से Open Chested वाली स्थिति में वो चले जाते हैं। मुझे उस समय पाकिस्तान नीति के लिए इससे बेहतर विवरण नहीं मिल सकता था। यह सिर्फ विभक्ति पॉइंट नहीं था बल्कि यह अंक मैन ऑफ द मैच था। पाकिस्तान ने एक समय से जीता था और एक समय श्रीलंका ने जीता था। लेकिन कहीं और यह इतना बड़ा मोड़ नहीं था जितना क्रिकेट के इतिहास में था क्योंकि अगर आप 1983 वर्ल्ड कप के बाद भारत की भूमिका देखे तो इसमें काफी बदलाव आया है।

यह क्रिकेट की तरह है क्योंकि सबसे पहले कई खिलाड़ी हैं। दूसरी, खेलने की परिस्थितियां बदलती रहती हैं। अपने घर में खेलना और विदेश में खेलना काफी अलग बात है। कई बार ऐसा होता है कि अंपायर आपसे नाराज रहते हैं। लेकिन दिन के अंत में इसमें काफी चीज अलग हो जाती हैं। क्रिकेट की सबसे अच्छी बात यही है कि सभी खिलाड़ी एक साथ मिलकर अपनी टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और आप खुद से यह कहते हैं कि मुझे इसे जीतना है।

আরো ताजा खबर

NZ vs IND: वेलिंगटन में कैसा है विराट कोहली का ODI रिकॉर्ड? 12 साल बाद मैदान पर हो रही है वापसी; देखें आंकड़े

NZ vs IND: Virat Kohli record in ODIs in Wellington (Image credit Twitter – X) 7 नवंबर को विराट कोहली वेलिंगटन रीजनल स्टेडियम लौट रहे हैं। भारत और न्यूजीलैंड के...

क्रिकेट नेपाल के कंधो पर बड़ी जिम्मेदारी! 4 दिसंबर से काठमांडू में सजेगा ICC वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ का मंच

Nepal confirmed as host for 8-team ICC ODI World Cup Qualifier Playoff in December (Image credit Twitter – X) अगले साल होने वाले 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियां तेज...

BAN vs WI: हसन महमूद ने सिलहट में 6 विकेट चटकाकर रचा इतिहास! नेथन लायन के इस एलीट क्लब में हुए शामिल

BAN vs WI: Hasan Mahmud Matches Nathan Lyon Rare Test Feat With Sylhet Six-For (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद ने टेस्ट क्रिकेट में शानदार...

SMAT 2026: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी बने बिहार के कप्तान! शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

Vaibhav Sooryavanshi named captain of Bihar in SMAT 2026 (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को एक और बड़ी जिम्मेदारी मिली है। बिहार क्रिकेट...