Skip to main content

ताजा खबर

SMAT में अजिंक्य रहाणे ने ठोका बैक-टू-बैक अर्धशतक, KKR ने खिलाड़ी के लिए शेयर किया ऐसा पोस्ट…

Ajinkya Rahane (Photo Source: X)

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024 में भारतीय बल्लबेाज अजिंक्य रहाणे शानदार फॉर्म दिखा रहे हैं। शुक्रवार (29 नवंबर) को केरल के खिलाफ मैच में उन्होंने 35 गेंदों में 5 चौके और 4 छक्कों की मदद से 68 रन की शानदार पारी खेली। यह टूर्नामेंट में उनका बैक-टू-बैक दूसरा अर्धशतक है। इससे पहले उन्होंने महाराष्ट्र के खिलाफ 52 रन की पारी खेली थी, जिसकी मदद से मुबंई ने 5 विकेट से जीत दर्ज की थी। रहाणे शानदार फॉर्म के चलते इस वक्त सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं।

KKR ने रहाणे के शेयर किया स्पेशल पोस्ट-

अजिंक्य रहाणे की बैक-टू-बैक अर्धशतकीय पारी को लेकर आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स ने सोशल मीडिया पर लिखा,

बैक-टू-बैक 50, तलवार ऐसे ही चलते रहाणे दो (Back-to-back 50s! Talvar aise hi chalte 𝙍𝙖𝙝𝙖𝙣𝙚 do)

Back-to-back 50s! Talvar aise hi chalte 𝙍𝙖𝙝𝙖𝙣𝙚 do 🔥 pic.twitter.com/YmZ9idFGT0

— KolkataKnightRiders (@KKRiders) November 29, 2024

आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन के पहले राउंड में अजिंक्य रहाणे अनसोल्ड रह गए थे, लेकिन फिर बाद में कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन पर भरोसा दिखाते हुए उन्हें 1.50 करोड़ रुपये में खरीदा। केकेआर में शामिल होते ही रहाणे का बल्ला जमकर गरजने लगा है। आपको बता दें, रहाणे पहले भी कोलकाता के लिए खेल चुके हैं।

मुंबई को जीत नहीं दिला पाए रहाणे

राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, हैदराबाद में केरल और मुंबई के बीच हुए मैच की बात करें तो केरल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 234 रन बोर्ड पर लगाए थे। रोहन कुन्नूमल ने 48 गेंदों में 7 चौके और 5 छक्कों की मदद से 87 रन और सलमान निजार ने 49 गेंदों में 5 चौके और 8 छक्कों की मदद से 99 रन की शानदार पारी खेली। मुंबई के लिए मोहित अवस्थी ने 4 ओवर में 44 रन देकर 44 रन चटकाए।

मुंबई की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 191 रन ही बना पाई और केरल ने 43 रन से शानदार जीत दर्ज की। मुंबई के लिए कप्तान श्रेयस अय्यर ने 18 गेंदों में 32 रन और अजिंक्य रहाणे ने अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं, केरल के लिए एम.डी. निधीश ने 4 ओवर में 30 रन देकर सर्वाधिक 4 विकेट चटकाए।

আরো ताजा खबर

‘पाकिस्तान में टैलेंट की कमी नहीं’: इंग्लैंड में शर्मनाक प्रदर्शन के बावजूद कोच ने किया खिलाड़ियों का बचाव

ENG vs PAK: Pakistan Batting Coach Michael Smith Backs Young Squad Amid Dismal Tour of England (image via getty) इंग्लैंड के खिलाफ चल रही टेस्ट सीरीज में खराब प्रदर्शन के...

अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 में भारत को अरुण जेटली स्टेडियम में मिला विजिटर ड्रेसिंग रूम, जानें क्यों हुआ ऐसा?

Arun Jaitley Stadium for Afghanistan T20I series (Image credit Twitter – X) भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर से तीन मैचों की टी20 सीरीज शुरू होने जा रही है।...

लंबे ब्रेक से बिगड़ जाती है मेरी रिदम: मोहम्मद सिराज का अपनी गेंदबाजी और फिटनेस पर बड़ा बयान

‘I’m purely a rhythm bowler’: Mohammed Siraj explains pace dip after long hiatus (image via X) तेज गेंदबाजों के लिए, आज के क्रिकेट के लगातार चलने वाले शेड्यूल में आराम...

11 सितंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. “यह शर्मनाक है…” – इंग्लैंड दौरे के बीच खिलाड़ियों व कोचों की वापसी पर PCB पर बरसे वसीम अकरम पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर...