Skip to main content

ताजा खबर

SA vs SL: डरबन में जारी पहले टेस्ट के बीच साउथ अफ्रीका को झटका, ये खिलाड़ी हुआ बीच मैच से बाहर 

Wiaan Mulder (Image Credit- Twitter X)

श्रीलंका क्रिकेट टीम इस समय दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका दौर पर है। तो वहीं इस सीरीज का पहला मैच 27 दिसंबर, 2024 से दोनों टीमों के बीच डरबन के किंग्समीड मैदान पर खेला जा रहा है।

तो वहीं इस मैच के दौरान चोटिल हुए बाॅलिंग ऑलराउंडर वियान मुल्डर (Wiaan Mulder) पूरी सीरीज से ही बाहर हो गए हैं। तो वहीं मुल्डर के रिप्लेसमेंट के तौर पर क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने मैथ्यू ब्रीट्जके (Matthew Breetzke) को टीम में शामिल किया है।

बता दें कि इस मैच में साउथ अफ्रीका की पहली पारी के दौरान बल्लेबाजी करने के दौरान उन्हें उंगली में चोट लगी थी, 26 वर्षीय खिलाड़ी की यह चोट इतनी गंभीर है कि उन्हें पूरी सीरीज से ही बाहर होना पड़ा है। इस चोट के कारण वह एक महीने तक लगभग किसी प्रकार के क्रिकेट में भाग नहीं ले सकते हैं।

Wicketkeeper-batter Matthew Breetzke has been named as his replacement for the second Test.#Tests #SAvsSL pic.twitter.com/1YuX4zJmyC

— CricTracker (@Cricketracker) November 29, 2024

साउथ अफ्रीका बनाम श्रीलंका, पहले टेस्ट मैच का हाल

तो वहीं आपको इस मैच का हाल बताएं तो पहले टेस्ट मैच में आज 29 नवंबर को तीसरे दिन का खेल खत्म हो गया है। दूसरे दिन की समाप्ति पर साउथ अफ्रीका ने दूसरी पारी में 69.3 ओवर बाद तीन विकेट के नुकसान पर 225 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस समय ट्रिस्टन स्टब्स 64* और टेंबा बावुमा 62* रन बनाकर मौजूद हैं। मेजबान साउथ अफ्रीका की श्रीलंका पर 374 रनों की मजबूत लीड हो गई है।

इससे पहले मैच में श्रीलंका की पहली पारी साउथ अफ्रीका की कमाल की गेंदबाजी के चलते महज 42 रनों पर सिमट गई। बता दें कि यह टेस्ट क्रिकेट इतिहास में श्रीलंका का अब तक सबसे कम स्कोर भी था। श्रीलंका के लिए पहली पारी में सिर्फ कामिंडू मेंडिस 13 और लाहिरु कुमारा 10* ही दोहरे अंक के स्कोर तक पहुंच पाए थे।

तो वहीं साउथ अफ्रीका की ओर से शानदार गेंदबाजी देखने को मिली। साउथ अफ्रीका के लिए मार्को यान्सेन ने 7 और गेराल्ड कोअत्जी को 2 विकेट मिले। इसके अलावा कागिसो रबाडा को 1 विकेट मिला।

আরো ताजा खबर

16 मई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IPL 2026: CSK की प्लेऑफ उम्मीदों को झटका, LSG ने एकतरफा मुकाबले में 7 विकेट से हराया लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई...

PAK W vs ZIM W: 15 गेंद में फिफ्टी, फातिमा सना ने WT20I का सबसे बड़ा रिकॉर्ड किया अपने नाम

Fatima Sana (Image Credit- Twitter X) पाकिस्तानी महिला क्रिकेट टीम की कप्तान फातिमा सना ने इतिहास रच दिया है। बता दें अब वह महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज...

IPL 2026: CSK की प्लेऑफ उम्मीदों को झटका, LSG ने एकतरफा मुकाबले में 7 विकेट से हराया 

LSG vs CSK (Image Credit- Twitter X) लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच जारी आईपीएल 2026 का 59वां मैच खेला गया। भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी...

LSG vs CSK, Top 10 Memes: लखनऊ बनाम चेन्नई मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, LSG vs CSK: top 10 memes (image via X) मिचेल मार्श ने सिर्फ 38 गेंदों में 90 रन बनाए, जिसमें नौ चौके और सात छक्के शामिल थे। उनकी...