Skip to main content

ताजा खबर

Nitish Kumar Reddy की पुरानी तस्वीर हुई वायरल, जिसमें दूर से कैमरे में कोहली को कर रहे थे कैद

(Image Credit- Instagram)

Nitish Kumar Reddy ने हाल ही में टीम इंडिया से अपना टेस्ट डेब्यू किया है, जहां उनका गेंद और बल्ले दोनों से प्रदर्शन शानदार रहा है। दूसरी ओर रेड्डी का विराट के साथ खेलने का सपना पूरा हो गया है, इस बीच अब इस खिलाड़ी की एक पुरानी तस्वीर काफी वायरल हो रही है और ये तस्वीर विराट से जुड़ी है।

कैसा प्रदर्शन रहा Nitish Kumar Reddy का पहले टेस्ट मैच में?

Nitish Kumar Reddy ने पर्थ में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था, वहीं पहले टेस्ट मैच में ही उन्होंने अपने प्रदर्शन से सभी को अपना मुरीद बना दिया है। जहां रेड्डी ने बल्लेबाजी करते हुए पहली बारी में 41 रन बनाए थे और दूसरी पारी में 38 रन बनाकर नाबाद लौटे, तो गेंदबाजी करते हुए रेड्डी ने अपने नाम 1 विकेट किया था। वैसे ये खिलाड़ी भारतीय टीम से टी20 डेब्यू भी कर चुका है और 3 मैच खेले हैं रेड्डी ने अभी तक।

Nitish Kumar Reddy की ये तस्वीर अपने आप में एक कहानी है

*Nitish Kumar Reddy की एक काफी पुरानी तस्वीर हो रही है इस समय वायरल।
*साल 2018 की है ये तस्वीर, जिसमें BCCI के अवॉर्ड कार्यक्रम में पहुंचे थे रेड्डी।
*इस दौरान रेड्डी कैमरे के फ्रेम में विराट को दूर से लेकर उनके साथ तस्वीर ले रहे थे।
*वहीं अब वो विराट के साथ ही टेस्ट क्रिकेट खेल रहे हैं टीम इंडिया में।

एक नजर Nitish Kumar Reddy की वायरल तस्वीर पर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker (@crictracker)

विराट ने दी थी इस खिलाड़ी को टेस्ट डेब्यू कैप

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nitish (@nitish_kumar_reddy_7)

टीम इंडिया में हो सकते हैं 2 बड़े बदलाव

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट मैच 6 तारीख से खेला जाएगा, ऐसे में दूसरे टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया में 2 बड़े बदलाव हो सकते हैं। जहां कप्तान रोहित का खेलना पक्का है, तो शुभमन गिल ने भी नेट्स में अभ्यास करना शुरू कर दिया है और अब ऐसे में टीम में 2 बदलाव होंगे। वैसे दोनों टीमों के बीच ये मैच डे-नाइट होगा और पिंक बॉल से खेला जाएगा, इस बीच टीम इंडिया PM XI के खिलाफ 2 दिन का मैच भी खेलेगी और हाल ही में पूरी भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के PM से भी मिलने पहुंची थी।

আরো ताजा खबर

NZ vs IND 2nd ODI: भारत ने टाॅस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

IND vs NZ (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच 7 नवंबर को वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में खेला...

NZ vs IND: वेलिंगटन में कैसा है विराट कोहली का ODI रिकॉर्ड? 12 साल बाद मैदान पर हो रही है वापसी; देखें आंकड़े

NZ vs IND: Virat Kohli record in ODIs in Wellington (Image credit Twitter – X) 7 नवंबर को विराट कोहली वेलिंगटन रीजनल स्टेडियम लौट रहे हैं। भारत और न्यूजीलैंड के...

क्रिकेट नेपाल के कंधो पर बड़ी जिम्मेदारी! 4 दिसंबर से काठमांडू में सजेगा ICC वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ का मंच

Nepal confirmed as host for 8-team ICC ODI World Cup Qualifier Playoff in December (Image credit Twitter – X) अगले साल होने वाले 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियां तेज...

BAN vs WI: हसन महमूद ने सिलहट में 6 विकेट चटकाकर रचा इतिहास! नेथन लायन के इस एलीट क्लब में हुए शामिल

BAN vs WI: Hasan Mahmud Matches Nathan Lyon Rare Test Feat With Sylhet Six-For (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद ने टेस्ट क्रिकेट में शानदार...