Skip to main content

ताजा खबर

पीसीबी को झटका, ECB ने खिलाड़ियों को PSL में भाग लेने से किया बैन, लेकिन आईपीएल को हरी झंडी 

PSL (Image Credit- Twitter X)

हाल में ही इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को एक बड़ा झटका दिया है। बता दें कि ईसीबी ने अपने घरेलू सीजन के दौरान अनुबंधित खिलाड़ियों को पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में भाग लेने से बैन कर दिया है। हालांकि, आईपीएल खेलने को लेकर खिलाड़ियों को ग्रीन सिग्नल मिला है।

दूसरी ओर, आपको ईसीबी की इस नई पाॅलिसी के बारे में बताएं तो यह इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट के दौरान, अनुबंधित खिलाड़ियों को विदेशी क्रिकेट लीग में भाग लेने से रोकती हुई नजर आएगी।

इसके बाद संभावना है कि इंग्लिश खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट सीजन के दौरान पाकिस्तान सुपर लीग, श्रीलंका प्रीमियर लीग समेत बाकी टी20 लीग में शायद खेलते हुए न दिखे। तो वहीं ईसीबी के इस फैसले के पीछे काउंटी चैंपियंनशिप, विटालिटी ब्लास्ट और द हंड्रेड जैसी घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट की क्वालिटी को बरकरार रखने को बड़ा कारण माना जा रहा है।

ईसीबी की यह नई पाॅलिसी इंग्लिश खिलाड़ियों को दो लगातार समानांतर चलने वाले क्रिकेट लीग में भाग लेने से रोकती है। इससे पहले, खिलाड़ी किसी टी20 लीग में अपनी टीम के बाहर होने के बाद, किसी अन्य इवेंट में दूसरी टीम के लिए भाग ले सकते थे। हालांकि, अब खिलाड़ियों के लिए ऐसा करना आसान नहीं होगा।

Richard Gould ने दिया बड़ा बयान

तो वहीं इस नई पाॅलिसी को लेकर ECB के चीफ एग्जीक्यूटिव Richard Gould ने एनडीटीवी के हवाले से कहा- यह नीति NOC जारी करने के हमारे दृष्टिकोण के बारे में खिलाड़ियों और पेशेवर काउंटियों को स्पष्टता देती है। यह हमें सहायक खिलाड़ियों के बीच सही संतुलन बनाने में सक्षम करेगा जो कमाई और अनुभव हासिल करने के अवसरों का लाभ उठाना चाहते हैं, साथ ही विश्व स्तर पर क्रिकेट की अखंडता की रक्षा भी करेंगे।

गौरतलब है कि पिछले कुछ वर्षों में टी20 क्रिकेट लीग की मात्रा में काफी बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। आज के समय में टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले लगभग हर देश के पास अपनी टी20 क्रिकेट लीग है। हालांकि, इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) इन सभी लीग में शीर्ष पर मौजूद है।

আরো ताजा खबर

NZ vs IND 2nd ODI: भारत ने टाॅस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

IND vs NZ (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच 7 नवंबर को वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में खेला...

NZ vs IND: वेलिंगटन में कैसा है विराट कोहली का ODI रिकॉर्ड? 12 साल बाद मैदान पर हो रही है वापसी; देखें आंकड़े

NZ vs IND: Virat Kohli record in ODIs in Wellington (Image credit Twitter – X) 7 नवंबर को विराट कोहली वेलिंगटन रीजनल स्टेडियम लौट रहे हैं। भारत और न्यूजीलैंड के...

क्रिकेट नेपाल के कंधो पर बड़ी जिम्मेदारी! 4 दिसंबर से काठमांडू में सजेगा ICC वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ का मंच

Nepal confirmed as host for 8-team ICC ODI World Cup Qualifier Playoff in December (Image credit Twitter – X) अगले साल होने वाले 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियां तेज...

BAN vs WI: हसन महमूद ने सिलहट में 6 विकेट चटकाकर रचा इतिहास! नेथन लायन के इस एलीट क्लब में हुए शामिल

BAN vs WI: Hasan Mahmud Matches Nathan Lyon Rare Test Feat With Sylhet Six-For (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद ने टेस्ट क्रिकेट में शानदार...