Skip to main content

ताजा खबर

“अक्षर को कप्तान बनाइए, उन्हें बहुत कम आंका गया है”- DC की कप्तानी को लेकर आकाश चोपड़ा ने दिया बड़ा बयान

Aakash Chopra and Rishabh Pant (Image Credit- Twitter X)

पूर्व खिलाड़ी आकाश चोपड़ा का मानना है कि दिल्ली कैपिटल्स (DC) आईपीएल 2025 के लिए केएल राहुल से पहले अक्षर पटेल को अपना कप्तान नियुक्त करे। उन्होंने कहा कि स्पिन-गेंदबाजी ऑलराउंडर फ्रेंचाइजी के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाला रहा है और टीम का अच्छी तरह से नेतृत्व करेगा।

दिल्ली कैपिटल्स ने ऑक्शन से पहले अपने पिछले सीजन के कप्तान ऋषभ पंत को रिलीज कर दिया था, वहीं अक्षर को ₹16.50 करोड़ में रिटेन किया था। वे पंत को दोबारा हासिल करने में असफल रहे लेकिन राहुल को ₹14 करोड़ में खरीद लिया।

दिल्ली कैपिटल्स को अक्षर पटेल को कप्तान बनाना चाहिए- आकाश चोपड़ा

आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, “कप्तान कौन होगा? उनकी स्थिति केकेआर जैसी है। अक्षर पटेल हो सकते हैं। मुझे उनके कप्तान बनने से कोई आपत्ति नहीं है। अगर आप मुझे विकल्प देते हैं, तो मैं कहूंगा कि अक्षर को कप्तान बनाइए। उन्हें बहुत कम आंका गया है, वे बहुत परिपक्व हैं, शानदार प्रदर्शन करते हैं और टीम को बहुत अच्छे से चलाएंगे। वे ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्हें सम्मान मिलेगा।”

केएल राहुल को दिल्ली कैपिटल्स ने 14 करोड़ रुपए देकर अपने खेमे में शामिल किया है, यह इस ऑक्शन की सबसे स्टील डील भी कही जा रही है। एक तरफ जहां ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर की बोली 26 करोड़ के पार की लगी है, वहीं केएल राहुल जैसा खिलाड़ी अगर किसी टीम को 14 करोड़ में मिल जाए तो ऐसे में इसे सबसे स्टील डील कहा जाए तो ये गलत नहीं होगा।

चोपड़ा ने आगे कहा, “केएल राहुल दूसरा विकल्प हो सकते हैं। तीसरा विकल्प फाफ डु प्लेसिस हो सकते हैं, अगर वे ऐसा चाहें, लेकिन वे फाफ को शुरू से नहीं खिला सकते हैं, क्योंकि उन्होंने जेक फ्रेजर-मैकगर्क के लिए राइट टू मैच (RTM) कार्ड का इस्तेमाल किया है। इसलिए मैं अक्षर और राहुल के बीच सोच रहा हूं, लेकिन मैनेजमेंट ने अभी तक कोई स्पष्टता नहीं दी है। मेरा वोट अक्षर के पक्ष में है, क्योंकि इस मैदान पर उनका प्रदर्शन असाधारण रहा है।”

আরো ताजा खबर

NZ vs IND 2nd ODI: भारत ने टाॅस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

IND vs NZ (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच 7 नवंबर को वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में खेला...

NZ vs IND: वेलिंगटन में कैसा है विराट कोहली का ODI रिकॉर्ड? 12 साल बाद मैदान पर हो रही है वापसी; देखें आंकड़े

NZ vs IND: Virat Kohli record in ODIs in Wellington (Image credit Twitter – X) 7 नवंबर को विराट कोहली वेलिंगटन रीजनल स्टेडियम लौट रहे हैं। भारत और न्यूजीलैंड के...

क्रिकेट नेपाल के कंधो पर बड़ी जिम्मेदारी! 4 दिसंबर से काठमांडू में सजेगा ICC वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ का मंच

Nepal confirmed as host for 8-team ICC ODI World Cup Qualifier Playoff in December (Image credit Twitter – X) अगले साल होने वाले 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियां तेज...

BAN vs WI: हसन महमूद ने सिलहट में 6 विकेट चटकाकर रचा इतिहास! नेथन लायन के इस एलीट क्लब में हुए शामिल

BAN vs WI: Hasan Mahmud Matches Nathan Lyon Rare Test Feat With Sylhet Six-For (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद ने टेस्ट क्रिकेट में शानदार...