Skip to main content

ताजा खबर

PCB ने दिया ICC और BCCI को झटका, चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर हाइब्रिड मॉडल को किया खारिज

ICC Champions Trophy (Photo Source: X)

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) की बात न मानकर उनसे पन्गा लेने का पूरा मन बना लिया है। PCB ने गुरुवार को आईसीसी को यह कन्फर्म  कर दिया कि वह चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए ‘हाइब्रिड मॉडल’ स्वीकार नहीं करेगा। पीसीबी ने साथ ही वर्ल्ड संचालन संस्था से शुक्रवार को होने वाली बोर्ड बैठक में इस विकल्प पर चर्चा नहीं करने के लिए कहा है।

भारत ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है कि सुरक्षा कारणों से भारतीय टीम पाकिस्तान टूर्नामेंट खेलने के लिए नहीं जाएगी। इसी को लेकर ICC की बैठक शुक्रवार 29 नवंबर को होनी है, जिसमें तय होगा कि टूर्नामेंट किस तरह खेला जाएगा।

चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर PCB ने रखा अपना पक्ष

चैंपियंस ट्रॉफी के कार्यक्रम संबंधित उलझन को सुलझाने के लिए आईसीसी ने कार्यकारी सदस्यों की डिजिटल मीटिंग बुलाई है। एक सूत्र ने इंडिया टुडे के हवाले से कहा, ‘‘मैं पुष्टि कर सकता हूं कि पीसीबी ने कुछ घंटे पहले आईसीसी को बताया है कि टूर्नामेंट का ‘हाइब्रिड मॉडल’ स्वीकार्य नहीं है। ’’ पीसीबी की ओर से लंबे समय से ‘हाइब्रिड मॉडल’ का विरोध जारी है और उसने आईसीसी को सलाह दी है कि चैंपियंस ट्रॉफी आयोजित करने के लिए कोई अन्य विकल्प ना ढूंढा जाए। पाकिस्तान बोर्ड का मानना है कि ‘हाइब्रिड मॉडल’ में खेलने का मतलब भारत को तरजीह देना होगा।

सूत्र ने आगे कहा, ‘‘मैं पुष्टि कर सकता हूं कि शुरू में भारतीय टीम अगर पाकिस्तान में नहीं खेल सकती थी तो पीसीबी ने इस हालत में ‘हाइब्रिड मॉडल’ में खेलने की संभावना पर विचार किया था, लेकिन भविष्य में 2031 तक (भारत और बांग्लादेश में वनडे विश्व कप) भारत में होने वाले सभी आईसीसी टूर्नामेंट ‘हाइब्रिड मॉडल’ में ही खेले जाएंगे, क्योंकि फिर पाकिस्तान भी भारत में नहीं खेलेगा।’’ एक अन्य सूत्र ने पुष्टि की कि पीसीबी ने आईसीसी को यह भी सूचित करने के लिए याद दिलाया है कि क्या बीसीसीआई ने अपनी सरकार से लिखित में पत्र प्रस्तुत किया था, जिसमें कहा गया था कि भारतीय टीम को पाकिस्तान में खेलने की मंजूरी नहीं दी गई थी।

सूत्र ने आगे बताया, ‘‘आईसीसी के नियमों के तहत अगर कोई टीम कहती है कि उसकी सरकार किसी भी आधार पर उसे दूसरे देश में खेलने की अनुमति नहीं दे रही है तो बोर्ड को अपनी सरकार के निर्देश लिखित में जमा करने होंगे जो हमने अभी तक नहीं देखे हैं।’’ उन्होंने कहा कि पीसीबी ने आईसीसी के आय सृजन में बीसीसीआई और भारतीय बाजार के योगदान को स्वीकार किया है, लेकिन आईसीसी को याद दिलाया कि पिछले कुछ वैश्विक टूर्नामेंट के आंकड़ों के अनुसार पाकिस्तान ने भी भारत के खिलाफ अपने मैचों से राजस्व सुनिश्चित करने में बड़ी भूमिका निभाई है।

আরো ताजा खबर

इंग्लिश पेसर रीस टाॅपली ने चुनी अपनी ऑलटाइम फेवरेट T20 XI, रोहित-धोनी को नहीं दी जगह 

Rohit Sharma and MS Dhoni. (Photo Source: Twitter) इंग्लैंड क्रिकेट टीम के अनुभवी बाएं हाथ के तेज गेंदबाज रीस टाॅपली (Reece Topley) ने, हाल में ही अपनी बेस्ट ऑलटाइम टी20...

सचिन तेंदुलकर का क्रिकेट बैट से था खास जुड़ाव, इसलिए खुद करते थे बदलाव?

Sachin Tendulkar (Image credit Twitter – X) क्रिकेट के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) का बल्ले के साथ रिश्ता बेहद खास था। 24 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर में सचिन...

‘पाकिस्तान में टैलेंट की कमी नहीं’: इंग्लैंड में शर्मनाक प्रदर्शन के बावजूद कोच ने किया खिलाड़ियों का बचाव

ENG vs PAK: Pakistan Batting Coach Michael Smith Backs Young Squad Amid Dismal Tour of England (image via getty) इंग्लैंड के खिलाफ चल रही टेस्ट सीरीज में खराब प्रदर्शन के...

अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 में भारत को अरुण जेटली स्टेडियम में मिला विजिटर ड्रेसिंग रूम, जानें क्यों हुआ ऐसा?

Arun Jaitley Stadium for Afghanistan T20I series (Image credit Twitter – X) भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर से तीन मैचों की टी20 सीरीज शुरू होने जा रही है।...