Skip to main content

ताजा खबर

BGT 2024-25: ऑस्ट्रेलिया के पीएम ने की विराट कोहली की प्रशंसा, दोनों के बीच ‘मसालेदार’ बातचीत का वीडियो जमकर हो रहा वायरल

Team India Meets Australia PM Anthony Albanese (Pic Source-X)

आज यानी 28 नवंबर को इंडियन क्रिकेट टीम की मुलाकात ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज़ से पार्लियामेंट हाउस (Parliament House) कैनबरा में हुई। बता दें कि, इस समय टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है। ऑस्ट्रेलिया और इंडिया के बीच पहला टेस्ट मैच पर्थ में खेला गया, जहां टीम इंडिया ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 295 रनों से हराया था।

हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज़ भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा से मुलाकात कर रहे हैं। इसके बाद रोहित शर्मा ने एंथनी अल्बानीज़ को टीम के बाकी खिलाड़ियों से मुलाकात करवाई। जसप्रीत बुमराह से मिलने के बाद एंथनी अल्बानीज़ ने विराट कोहली से मुलाकात की।

विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री से हाथ मिलाया। इसके बाद एंथनी अल्बानीज़ ने भारतीय खिलाड़ी से कहा, ‘पर्थ में काफी अच्छा शतक जड़ा। उस समय हम ज्यादा परेशान नहीं थे।’ इस पर विराट कोहली ने जवाब दिया, ‘हमेशा थोड़ा मसाला डालना जरूरी है।’ एंथनी अल्बानीज़ ने इसका हंसते हुए जवाब दिया, ‘हां, भारत आप जानते हैं।’

यहां देखें वीडियो:

Australian Prime Minister Anthony Albanese meets the Indian Cricket Team at Parliament House, chatting with Jasprit Bumrah and Virat Kohli. #ausvind #BGT2024@SBSNews pic.twitter.com/iyPJINCR7R

— Naveen Razik (@naveenjrazik) November 28, 2024

विराट कोहली से मिलने के बाद रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री को रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा से भी मुलाकात करवाई। सभी खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज़ से मिलकर काफी खुश दिख रहे थे।

बता दें कि, एंथनी अल्बानीज़ पीएम मोदी के अच्छे दोस्त हैं। उनके पीएम बनने के बाद ऑस्ट्रेलिया और भारत के रिश्ते काफी बेहतर हुए हैं। एंथनी अल्बानीज़ की बात करें तो इनका दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर से भी खास नाता है। दरअसल, साल 2018 में जब एंथनी अल्बानीज़ पीएम नहीं थे तो वो इंडिया आए थे।

उन्होंने 30 साल बाद राजधानी दिल्ली में कदम रखा था। एंथनी ने एक इंटरव्यू में बताया कि वो अकेले ही बिना सुरक्षा के अक्षरधाम चले गए थे। उन्होंने दिल्ली मेट्रो से अक्षरधाम मंदिर तक का सफर तय किया। एंथनी अक्षरधाम मंदिर को देख उसके मुरीद हो गए और उन्होंने वहां के लोगों की काफी तारीफ की। उनके मुताबिक भारतीय लोग काफी ज्यादा सम्मान देते हैं जो कि एंथनी को काफी पसंद आया।

Indian Cricket team meets Prime Minister of Australia Anthony Albanese, ahead of the friendly match against PM’s XI team at Manuka Oval this week.

( Source: PM Anthony Albanese/ X) pic.twitter.com/NlEX0olOh7

— ANI (@ANI) November 28, 2024

टीम इंडिया की बात की जाए तो उन्हें अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला एडिलेड में खेलना है, जिसकी शुरुआत 6 दिसंबर से हो रही है। इस मैच को भी टीम इंडिया अपने नाम जरुर करना चाहेगी।

আরো ताजा खबर

लंदन में विराट कोहली से मिले महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, खेल और विकास पर हुई चर्चा

Virat Kohli and Eknath Shinde (Image credit Twitter – X) Eknath Shinde meets Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट स्टार विराट कोहली ने 11 सितंबर 2026 को लंदन में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री...

Women’s Asia Cup 2026: दूसरे सेमीफाइनल में श्रीलंका ने पाकिस्तान के खिलाफ टाॅस जीतकर चुनी गेंदबाजी, देखें प्लेइंग 11

Sri Lanka Women vs Pakistan Women (Image Credit- Twitter X) यूएई में जारी महिला एशिया कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच 11 सितंबर, शुक्रवार को श्रीलंका और पाकिस्तान की महिला...

इंग्लिश पेसर रीस टाॅपली ने चुनी अपनी ऑलटाइम फेवरेट T20 XI, रोहित-धोनी को नहीं दी जगह 

Rohit Sharma and MS Dhoni. (Photo Source: Twitter) इंग्लैंड क्रिकेट टीम के अनुभवी बाएं हाथ के तेज गेंदबाज रीस टाॅपली (Reece Topley) ने, हाल में ही अपनी बेस्ट ऑलटाइम टी20...

सचिन तेंदुलकर का क्रिकेट बैट से था खास जुड़ाव, इसलिए खुद करते थे बदलाव?

Sachin Tendulkar (Image credit Twitter – X) क्रिकेट के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) का बल्ले के साथ रिश्ता बेहद खास था। 24 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर में सचिन...