Skip to main content

ताजा खबर

‘जरूर जाना चाहिए’ भारतीय टीम द्वारा पाकिस्तान जाकर चैंपियंस ट्राॅफी में क्रिकेट खेलने को लेकर योगराज सिंह 

Yograj Singh (Photo Source: Twitter/X)

अपने बयानों की वजह से अक्सर सुर्खियां बटोरने वाले पूर्व भारतीय क्रिकेटर और युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह (Yograj Singh) ने एक बार फिर बोल्ड बयान दिया है। योगराज ने कहा है कि भारतीय क्रिकेट टीम को पाकिस्तान जाकर चैंपियंस ट्राॅफी में हिस्सा लेना चाहिए।

गौरतलब है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने साफ कर दिया है कि भारतीय क्रिकेट टीम, चैंपियंस ट्राॅफी में भाग लेने के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगी। हालांकि, PCB ने इसके पीछे BCCI से लिखित में कारण मांगा है, लेकिन बीसीसीआई ने अभी तक ऐसी कोई वजह नहीं बताई है।

बीसीसीआई ने ICC को साफ कर दिया है कि टीम इंडिया इस टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगी। बीसीसीआई द्वारा हाइब्रिड माॅडल का प्रस्ताव रखा गया है। इस प्रस्ताव के अनुसार भारत अपने चैंपियंस ट्राॅफी मैच पाकिस्तान के अलावा किसी और देश जैसे श्रीलंका या यूएई में खेल सकता है। लेकिन पीसीबी ने बीसीसीआई के इस प्रस्ताव को नकार दिया है। तो वहीं इस बीच योगराज सिंह का यह बयान सुर्खियां बटोर रहा है।

Yograj Singh ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि हाल में ही योगराज सिंह की एक वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वायरल वीडियो में योगराज कहते हैं- जरूर जाना चाहिए। तो वहीं इस दौरान उनसे सवाल कर रहा प्रजेंटर कहता है कि सुरक्षा इसके पीछे वजह है तो योगराज कहते हैं- ये सब बकवास है।

ये सब फिजूल राजनीतिक बातें हैं। पाकिस्तान का भारत अगर बाॅर्डर खोल दे, तो वे तुम्हें क्या कहेंगे। तुमने ही मारा है, जब भी उन्हें मारा है। लड़ाई तुमने ही की है। मैं वहां के लोग से मिला हूं, मेरे कुछ बड़े भी वहां हैं। जब हम भी ननकाना साहिब जाकर आते हैं, तो वहां लोग तुम्हें प्यार करते हैं, अपना बनाकर रखते हैं।

देखें योगराज सिंह की यह वायरल वीडियो

Yuvraj Singh’s father Yograj Singh says India should definitely travel to Pakistan for 2025 Champions Trophy. He also says Pakistanis are peace loving and love Indians a lot 🇵🇰🇮🇳❤️❤️❤️❤️

Dil khush kitta ai. @YUVSTRONG12, please hug your dad. Gem 🤗😭😭

https://t.co/xdb6NUrbEz

— Farid Khan (@_FaridKhan) November 27, 2024

আরো ताजा खबर

MI से हार्दिक के अलग होने की खबरों के बीच, संजय मांजरेकर ने सुझाया टीम के नए कप्तान का नाम

Mumbai Indians (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है और कप्तान हार्दिक...

पूर्व दिग्गज आर अश्विन ने टेस्ट में नंबर 3 के लिए देवदत्त पडिक्कल का समर्थन किया, पढ़ें बड़ी खबर

Devdutt Padikkal (Image Credit- Twitter X) भारत और जारी आईपीएल में राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे देवदत्त पडिक्कल की पूर्व भारतीय स्पिनर आर अश्विन जमकर तारीफ...

IPL 2026, Match 61: PBKS बनाम RCB मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

PBKS vs RCB (Image Credit- Twitter X) आईपीएल के जारी 19वें सीजन का 61वां मैच पंजाब किंग्स और मौजूदा चैंपियन राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के...

16 मई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IPL 2026: CSK की प्लेऑफ उम्मीदों को झटका, LSG ने एकतरफा मुकाबले में 7 विकेट से हराया लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई...