Skip to main content

ताजा खबर

ऋषभ पंत की महत्वाकांक्षा साफ है, वह भारत की कप्तानी करना चाहते हैं: पार्थ जिंदल 

Rishabh Pant and Parth Jindal (Image Credit- Twitter X)

दिल्ली कैपिटल्स (DC) के सह-मालिक पार्थ जिंदल (Parth Jindal) ने हाल में ही स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को लेकर कहा है कि वह भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान बनना चाहते हैं। आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन के बाद जिंदल ने पंत के जीवन की महत्वाकांक्षा को लेकर बड़ा बयान दिया है।

गौरतलब है कि सऊदी अरब के जेद्दाह में हुए आईपीएल मेगा ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स के पूर्व कप्तान ऋषभ पंत को लखनऊ सुपर जायंट्स ने रिकाॅर्ड 27 करोड़ रुपए की बोली लगाकर टीम के साथ जोड़ा है। तो वहीं इस बात की भी संभावना है कि पंत LSG की 18वें सीजन में कप्तानी करते हुए नजर आ सकते हैं।

Parth Jindal ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि आईपीएल के 18वें सीजन के लिए खत्म हुए मेगा ऑक्शन के बाद, ईएसपीएन क्रिकइंफो के साथ बात करते हुए पार्थ जिंदल ने कहा- हम बिल्कुल स्पष्ट थे कि हम उसकी (पंत) महत्वाकांक्षाओं को जानते हैं, हम जानते हैं कि वह कहां जाना चाहता है। उन्होंने यह स्पष्ट कर दिया है कि उनका सपना और इच्छा भारत की कप्तानी करना है, और इसकी शुरुआत आईपीएल टीम की कप्तानी से होती है।

तो वहीं जिंदल ने अक्षर पटेल और दिल्ली कैपिटल्स की आगामी सीजन में कप्तानी को लेकर आगे कहा- अक्षर लंबे समय से फ्रेंचाइजी के साथ हैं। वह फ्रेंचाइजी के लिए एक जबरदस्त खिलाड़ी रहे हैं। टी-20 में वह शायद आज के समय के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर हैं। वह हमारे लिए अभूतपूर्व रहे हैं और उन्होंने फ्रेंचाइजी के उपकप्तान के रूप में बहुत अच्छा काम किया है।

जब भी ऋषभ उपलब्ध नहीं था, जब भी ऋषभ चोटिल हुआ, तो अक्षर ने आगे बढ़कर बड़ी भूमिका निभाई। वह एक खुशमिजाज व्यक्ति है, वह ड्रेसिंग रूम को बहुत हल्का रखता है। वह एक सरल चरित्र है और वह ऐसा व्यक्ति है जो, मुझे लगता है, बहुत अच्छा काम कर सकता है।

इसलिए हमें फैसला लेना होगा, लेकिन मैंने इस बारे में अक्षर से बात नहीं की है। लेकिन वह निश्चित रूप से ऐसे व्यक्ति हैं जो ड्रेसिंग रूम को एकजुट रखते हैं, जो एक लीडर के लिए अच्छे लक्षण हैं।

আরো ताजा खबर

लंदन में विराट कोहली से मिले महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, खेल और विकास पर हुई चर्चा

Virat Kohli and Eknath Shinde (Image credit Twitter – X) Eknath Shinde meets Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट स्टार विराट कोहली ने 11 सितंबर 2026 को लंदन में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री...

Women’s Asia Cup 2026: दूसरे सेमीफाइनल में श्रीलंका ने पाकिस्तान के खिलाफ टाॅस जीतकर चुनी गेंदबाजी, देखें प्लेइंग 11

Sri Lanka Women vs Pakistan Women (Image Credit- Twitter X) यूएई में जारी महिला एशिया कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच 11 सितंबर, शुक्रवार को श्रीलंका और पाकिस्तान की महिला...

इंग्लिश पेसर रीस टाॅपली ने चुनी अपनी ऑलटाइम फेवरेट T20 XI, रोहित-धोनी को नहीं दी जगह 

Rohit Sharma and MS Dhoni. (Photo Source: Twitter) इंग्लैंड क्रिकेट टीम के अनुभवी बाएं हाथ के तेज गेंदबाज रीस टाॅपली (Reece Topley) ने, हाल में ही अपनी बेस्ट ऑलटाइम टी20...

सचिन तेंदुलकर का क्रिकेट बैट से था खास जुड़ाव, इसलिए खुद करते थे बदलाव?

Sachin Tendulkar (Image credit Twitter – X) क्रिकेट के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) का बल्ले के साथ रिश्ता बेहद खास था। 24 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर में सचिन...