Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: ‘मारवाड़ से मेवाड़ तक, फिर से मचेगा हल्ला’ RR की IPL 2025 को लेकर बनाई प्रोमो वीडियो आपने देखी क्या

Rajasthan Royals (Image Credit- Twitter X)

Rajasthan Royals Promo Video for IPL 2025: हाल में ही सऊदी अरब के जेद्दाह में आईपीएल 2025 के लिए मेगा ऑक्शन खत्म हुआ। इस मेगा ऑक्शन में कुछ खिलाड़ियों की चांदी हुई, तो कुछ खिलाड़ियों के हाथ निराशा लगी।

दूसरी ओर, इस मेगा ऑक्शन में आईपीएल डेब्यू सीजन की चैंपियन राजस्थान राॅयल्स (RR) ने कुछ बड़े खिलाड़ियों को खरीद कर, अपनी टीम को और ज्यादा मजबूत किया है। मेगा ऑक्शन से पहले राजस्थान ने भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन, ध्रुव जुरेल, रियान पराग और संदीप शर्मा को रिटेन किया था।

तो वहीं इस मेगा ऑक्शन में टीम ने इंग्लैंड क्रिकेट टीम के घातक तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को 12.50 करोड़ देकर अपने साथ जोड़ा है। साथ ही टीम ने श्रीलंंकाई टीम से स्पिन जोड़ी वानिंदु हसरंगा और महीष तीक्षणा को भी खरीद लिया है, जिसके बाद टीम की स्पिन गेंदबाजी काफी मजबूत हो गई है।

दूसरी ओर, आईपीएल 2025 सीजन के लिए राजस्थान राॅयल्स ने एक खास प्रोमो वीडियो तैयार किया है। इस वीडियो में टीम के कप्तान संजू सैमसन की तुलना मेवाड़ राजा महाराणा प्रताप से की गई है। वीडियो को एक अनोखे और ऐतिहासिक तरीके से तैयार किया गया है।

वीडियो पर फैंस भी काफी तेजी से रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं। संजू को जहां महाराणा के रोल में दिखाया गया है, तो वहीं टीम के बाकी खिलाड़ियों की भूमिका को भी अच्छे निखारा गया है। वीडियो को राजस्थान ने अपने सभी सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है।

देखें राजस्थान राॅयल्स की वायरल प्रोमो वीडियो

मारवाड़ से मेवाड़ तक, फिर से मचेगा हल्ला! 🔥💗 pic.twitter.com/aa0w7Y60FZ

— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) November 28, 2024

IPL 2025 के लिए राजस्थान राॅयल्स (RR) का फुल स्क्वाॅड

संजू सैमसन, यशस्वी जयसवाल, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरन हेटमायर, संदीप शर्मा, जोफ्रा आर्चर, महेश थीक्षाना, वानिंदु हसरंगा, आकाश मधवाल, कुमार कार्तिकेय, नितीश राणा, युद्धवीर सिंह, फजलहक फारूकी, वैभव सूर्यवंशी, क्वेना मफाका, कुणाल राठौर, अशोक शर्मा, तुषार देशपांडे, शुभम दुबे।

আরো ताजा खबर

भारतीय क्रिकेट के इन 3 दिग्गजों की जिंदगी अब बड़े पर्दे पर, जल्द आएंगी दमदार बायोपिक

Siddhant chaturvedi and yuvraj singh (Image Credit- Twitter X) भारतीयों के लिए क्रिकेट सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि एक भावना है। वहीं, बॉलीवुड भी देश के सबसे बड़े मनोरंजन माध्यमों...

ENG vs IND: चौथे टी20 में भारत ने टाॅस जीतकर किया बल्लेबाजी का फैसला, किए 2 बदलाव, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

ENG vs IND (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मैच आज 9 जुलाई को ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड पर...

ENG W vs IND W 2026: इंग्लैंड बनाम भारत एकमात्र टेस्ट मैच प्रीव्यू, पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड व अन्य जरूरी डिटेल्स 

ENG W vs IND W (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड और भारतीय महिला टीम के बीच एकमात्र टेस्ट मैच की शुरुआत 10 जुलाई, शुक्रवार से लंदन के ऐतिहासिक लाॅर्ड्स मैदान...

शापूर जादरान को काबुल में नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई, साथी खिलाड़ियों ने दिया कंधा

Shapoor Zadran final tribute (Image credit Twitter – X) अफगानिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शापूर जादरान को गुरुवार को काबुल के मरंजन हिल कब्रिस्तान में पूरे सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक...