Skip to main content

ताजा खबर

ZIM vs PAK, 3rd ODI Match Prediction: जिम्बाब्वे और पाकिस्तान के बीच तीसरे वनडे मैच में कौन मारेगा बाजी?

ZIM vs PAK (Photo Source: Getty Images)

ZIM vs PAK, 3rd ODI Match Preview (मैच प्रीव्यू):

जिम्बाब्वे (Zimbabwe) और पाकिस्तान (Pakistan) के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला 28 नवंबर को खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच सीरीज इस वक्त 1-1 की बराबरी पर है।

सीरीज के दूसरे मैच में पाकिस्तान ने 10 विकेट से शानदार जीत दर्ज की थी। जिम्बाब्वे पहले बल्लेबाजी करते हुए 32.3 ओवरों में 145 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। डियोन मायर्स ने सर्वाधिक 33 रन की पारी खेली थी। वहीं, पाकिस्तान के लिए अबरार अहमद ने 4 और सलमान अली आगा ने 3 विकेट चटकाए थे।
पाकिस्तान ने 18.2 ओवरों में ही 146 रनों के लक्ष्य का पीछा कर लिया था। सैम अयूब ने 62 गेंदों में 17 चौके और 3 छक्कों की मदद से 113 रन की नाबाद पारी खेली थी और अब्दुल्ला शफीक ने 48 गेंदों में नाबाद 32 रन बनाए थे।

ZIM vs PAK, 3rd ODI Match Details (जिम्बाब्वे बनाम पाकिस्तान मैच डिटेल्स):

मैच
जानकारी
मैच
जिम्बाब्वे बनाम पाकिस्तान, तीसरा वनडे
वेन्यू
क्विंस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो
दिन और समय
28 नवंबर, दोपहर 12ः45 बजे (भारतीय समयानुसार)
लाइव ब्रॉडकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स
FanCode App & Website

ZIM vs PAK Head-to-Head Records in ODIs (हेड टू हेड रिकॉर्ड):

मैच
64
जिम्बाब्वे ने जीते
06
पाकिस्तान ने जीते
55
नो रिजल्ट
02
टाई
01

Pitch Report (पिच रिपोर्ट):

क्विंस स्पोर्ट्स क्लब की पिच शुरुआत में तेज गेंदबाजों को अधिक मदद करती हुई नजर आती है। पहली पारी में यहां तेज गेंदबाजों को अच्छा स्विंग और गति मिलने की उम्मीद है। जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा बल्लेबाज पिच की समान गति और उछाल का आनंद लेंगे। वहीं, बीच के ओवरों में स्पिनरों को मदद मिलेगी। यहां टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला सही साबित हो सकता है।

Probable Playing XIs (संभावित प्लेइंग 11):

जिम्बाब्वे (Zimbabwe):

जॉयलॉर्ड गम्बी, तडिवेंशे मारुमनी (विकेटकीपर), डियोन मायर्स, क्रेग एर्विन (कप्तान), सीन विलियम्स, ब्रायन बेनेट, सिकंदर रजा, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजारबानी, फराज अकरम, ट्रेवर ग्वंडू

पाकिस्तान (Pakistan):

सैम अयूब, अब्दुल्ला शफीक, कामरान गुलाम, मोहम्मद रिजवान (कप्तान और विकेटकीपर), सलमान अली आगा, तय्यब ताहिर, इरफान खान, आमिर जमाल, हारिस रऊफ, फैसल अकरम, अबरार अहमद

Probable Best Batter of the Match (संभावित बेस्ट बल्लेबाज)- सैम अयूब

सैम अयूब ने दूसरे वनडे मैच में 62 गेंदों में 17 चौके और 3 छक्कों की मदद से 113 रन की नाबाद पारी खेली थी। वह तीसरे वनडे में शानदार बल्लेबाजी कर सकते हैं।

Probable Best Bowler of the Match (संभावित बेस्ट गेंदबाज)- अबरार अहमद

अबरार अहमद ने दूसरे वनडे में जिम्बाब्वे के खिलाफ 8 ओवर में 33 रन देकर 4 विकेट चटकाए थे। वह तीसरे वनडे में शानदार गेंदबाजी कर सकते हैं।

ZIM vs PAK, 3rd ODI Today’s Match Prediction: पाकिस्तान तीसरे वनडे मैच में जीत दर्ज करेगी

सिनैरियो 1

जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

पावरप्ले स्कोर- 50-60

पहली पारी का स्कोर- 260-270

पाकिस्तान ने जीत दर्ज की

सिनैरियो 2

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

पावरप्ले स्कोर- 30-40

पहली पारी का स्कोर- 180-190

पाकिस्तान ने जीत दर्ज की

यहां देखें: Zimbabwe vs Pakistan, 3rd ODI Live Score

আরো ताजा खबर

‘बस अब हो गया’ टेस्ट क्रिकेट से रिटायर हुए 36 वर्षीय मोहम्मद शमी 

Mohammed Shami (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने 6 नवंबर 2026 को अपने 13 साल लंबे टेस्ट क्रिकेट करियर का...

NZ vs IND 2nd ODI: भारत ने टाॅस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

IND vs NZ (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच 7 नवंबर को वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में खेला...

NZ vs IND: वेलिंगटन में कैसा है विराट कोहली का ODI रिकॉर्ड? 12 साल बाद मैदान पर हो रही है वापसी; देखें आंकड़े

NZ vs IND: Virat Kohli record in ODIs in Wellington (Image credit Twitter – X) 7 नवंबर को विराट कोहली वेलिंगटन रीजनल स्टेडियम लौट रहे हैं। भारत और न्यूजीलैंड के...

क्रिकेट नेपाल के कंधो पर बड़ी जिम्मेदारी! 4 दिसंबर से काठमांडू में सजेगा ICC वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ का मंच

Nepal confirmed as host for 8-team ICC ODI World Cup Qualifier Playoff in December (Image credit Twitter – X) अगले साल होने वाले 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियां तेज...