Skip to main content

ताजा खबर

पर्थ के लोगों ने दिया Virat को बहुत प्यार, कुछ लकी फैन्स के साथ उनकी तस्वीर आई सामने

Virat Kohli (Image Credit- Instagram)

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया ने पहले टेस्ट मैच में जीत अपने नाम की थी, वहीं इस टेस्ट मैच में Virat Kohli ने शानदार शतक जड़ा था। विराट ने अपने करियर का ये 30वां शतक जड़ा था, तो ऑस्ट्रेलिया में उनका ये 7वां शतक था। इस बीच बल्लेबाज की एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें उन्होंने कुछ फैन्स का दिन बना दिया है।

अब रोहित शर्मा से है टीम को शानदार प्रदर्शन की उम्मीद

पर्थ टेस्ट मैच में Virat Kohli ने शतक जड़कर आलोचकों के मुंह पर ताला जड़ दिया है, वहीं अब फैन्स को कप्तान रोहित से धाकड़ प्रदर्शन की उम्मीद है। टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट मैच डे-नाइट होगा, जो पिंक बॉल से खेला जाएगा। जिसे लेकर ऑस्ट्रेलिया पहुंचने के बाद रोहित ने खास अभ्यास किया था और नेट्स में पिंक बॉल के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे थे।

पर्थ में भी मौजूद हैं बल्लेबाज Virat Kohli को प्यार करने वाले

*पर्थ में भी मौजूद हैं टीम इंडिया के बल्लेबाज Virat Kohli के काफी सारे फैन्स।
*इसी कड़ी में वहां से कोहली की कुछ फैन्स के साथ में एक तस्वीर आई है सामने।
*जहां अपने फैन्स के एक ग्रुप के साथ में नजर आए विराट, दिख रहे थे काफी खुश।
*काली रंग की टी-शर्ट और काले रंग की कैप में ये बल्लेबाज लग रहा था काफी स्टाइलिश।

Virat Kohli अपने फैन्स के साथ में हुए स्पॉट

Virat Kohli clicked with fans at Perth, West Australia 🥰❤️ pic.twitter.com/FCzMcdhzLq

— Virat Kohli Fan Club (@Trend_VKohli) November 26, 2024

विराट से जुड़ा खास किस्सा बताया था Ravi Shastri ने

Ravi Shastri और विराट कोहली के बीच गजब का तालमेल है, कोहली के कप्तान रहते हुए रवि शास्त्री टीम के कोच भी थे और उस दौरान टीम ने जीत कई कहानियां लिखी थी।  हाल ही में शास्त्री ने एक खुलासा किया है, जो विराट-अनुष्का से जुड़ा है। रवि ने कहा कि- जब मैं 2015 में कोच था, तब विराट की शादी नहीं हुई थी और वो अनुष्का शर्मा को डेट कर रहे थे। आगे शास्त्री ने बोले कि- विराट मेरे पास आए और उन्होंने कहा आप जानते हैं ऑस्ट्रेलिया के इस दौरे पर केवल पत्नियों को अनुमति है क्या मैं अपनी गर्लफ्रेंड को इसमें शामिल कर सकता हूं। जिस पर रवि ने कहा- हां जरूर, लेकिन फिर विराट ने कहा कि बोर्ड इसकी अनुमति नहीं दे रहा है, फिर मैंने बोर्ड को फोन किया और अनुष्का विराट के पास आ गई। जिसके बाद बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में विराट ने 160 का स्कोर बना दिया और उसी सीन में फ्लाइंग किस चला गया कल की तरह और अनुष्का विराट के लिए एक बड़ी समर्थक रही हैं।

Ravi Shastri का ये वीडियो आप लोग भी देखो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Foxtel (@foxtel)

আরো ताजा खबर

‘बस अब हो गया’ टेस्ट क्रिकेट से रिटायर हुए 36 वर्षीय मोहम्मद शमी 

Mohammed Shami (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने 6 नवंबर 2026 को अपने 13 साल लंबे टेस्ट क्रिकेट करियर का...

NZ vs IND 2nd ODI: भारत ने टाॅस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

IND vs NZ (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच 7 नवंबर को वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में खेला...

NZ vs IND: वेलिंगटन में कैसा है विराट कोहली का ODI रिकॉर्ड? 12 साल बाद मैदान पर हो रही है वापसी; देखें आंकड़े

NZ vs IND: Virat Kohli record in ODIs in Wellington (Image credit Twitter – X) 7 नवंबर को विराट कोहली वेलिंगटन रीजनल स्टेडियम लौट रहे हैं। भारत और न्यूजीलैंड के...

क्रिकेट नेपाल के कंधो पर बड़ी जिम्मेदारी! 4 दिसंबर से काठमांडू में सजेगा ICC वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ का मंच

Nepal confirmed as host for 8-team ICC ODI World Cup Qualifier Playoff in December (Image credit Twitter – X) अगले साल होने वाले 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियां तेज...