Skip to main content

ताजा खबर

इस वजह से GT ने किया था मोहम्मद शमी को रिलीज, हेड कोच आशीष नेहरा ने किया बड़ा खुलासा

Mohammed Shami (Image Credit- Twitter X)

आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले गुजरात टाइटंस (GT) ने अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) को रिलीज करने का फैसला किया था। हालांकि, टीम के पास जेद्दाह में हुए मेगा ऑक्शन में खिलाड़ी को राइट टू मैच (RTM) के जरिए वापिस लेने का मौका था, लेकिन उन्होंने इसका इस्तेमाल नहीं किया।

इसके बाद मेगा ऑक्शन में अनुभवी गेंदबाज को साल 2016 आईपीएल सीजन की चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद ने 10 करोड़ रुपए देकर अपनी टीम में शामिल कर लिया। तो वहीं अब शमी के GT टीम से रिलीज किए जाने को लेकर, टीम के हेड कोच और पूर्व भारतीय क्रिकेटर आशीष नेहरा (Ashish Nehra) ने बड़ा बयान दिया है।

Ashish Nehra ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि जियो सिनेमा के साथ एक चर्चा के दौरान आशीष नेहरा ने कहा- उन्होंने (मोहम्मद शमी) गुजरात टाइटंस और भारत के लिए जो कुछ किया है, मेरा मतलब है कि शमी हमारी रिटेंशन प्लानिंग का हिस्सा थे। लेकिन फिर आप देखते हैं कि रिटेंशन एक अलग प्रकार की चीज है।

मोहम्मद शमी, शुभमन गिल, राशिद खान, साई सुदर्शन- हर टीम के पास बहुत सारे विकल्प हैं। हमारे पास आरटीएम भी था, जिसका हम उपयोग कर सकते थे। लेकिन जिस तरह की कीमत में वह गए, उसको देखते हुए हमनें आरटीएम का इस्तेमाल नहीं किया। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपके पास जो भी प्लानिंग है, जब मेगा ऑक्शन की बात आती है, तो आपकी प्लानिंग हर समय सफल नहीं होगी।

दूसरी ओर, मोहम्मद शमी का एक बार की आईपीएल चैंपियन गुजरात टीम के प्रदर्शन के बारे में आपको जानकारी दें, तो टीम के लिए 34 वर्षीय अनुभवी गेंदबाज ने 48 विकेट झटके थे। इस शानदार प्रदर्शन के बाद भी फ्रेंचाइजी ने उन्हें टीम से रिलीज कर दिया।

खैर, बंगाल के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले शमी ने हाल में एंकल इंजरी के बाद वापसी की है। रणजी ट्राॅफी में उन्होंने एक मैच मध्य प्रदेश के खिलाफ खेला था। फिलहाल वह जारी सैयद मुश्ताक अली ट्राॅफी में बंगाल के लिए खेल रहे हैं, जिसमें उन्होंने खेले गए तीन मैचों में 4 विकेट हासिल किए हैं।

আরো ताजा खबर

पूर्व भारतीय कप्तान ने मैनेजमेंट से संजू सैमसन का सपोर्ट करने को कहा, बोले ‘सूर्यवंशी को मौके मिलेंगे’ 

Sanju Samson Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने संजू सैमसन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने टीम...

लंदन में विराट कोहली से मिले महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, खेल और विकास पर हुई चर्चा

Virat Kohli and Eknath Shinde (Image credit Twitter – X) Eknath Shinde meets Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट स्टार विराट कोहली ने 11 सितंबर 2026 को लंदन में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री...

Women’s Asia Cup 2026: दूसरे सेमीफाइनल में श्रीलंका ने पाकिस्तान के खिलाफ टाॅस जीतकर चुनी गेंदबाजी, देखें प्लेइंग 11

Sri Lanka Women vs Pakistan Women (Image Credit- Twitter X) यूएई में जारी महिला एशिया कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच 11 सितंबर, शुक्रवार को श्रीलंका और पाकिस्तान की महिला...

इंग्लिश पेसर रीस टाॅपली ने चुनी अपनी ऑलटाइम फेवरेट T20 XI, रोहित-धोनी को नहीं दी जगह 

Rohit Sharma and MS Dhoni. (Photo Source: Twitter) इंग्लैंड क्रिकेट टीम के अनुभवी बाएं हाथ के तेज गेंदबाज रीस टाॅपली (Reece Topley) ने, हाल में ही अपनी बेस्ट ऑलटाइम टी20...