Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025 में हर गेंद फेंकने पर जसप्रीत बुमराह को मिलेंगे 5.36 लाख, यहां समझें पूरा गणित 

Jasprit Bumrah (Image Credit- Twitter X)

Jasprit Bumrah IPL Stats: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) आईपीएल में तेज गेंदबाजों में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में चौथे नंबर पर है। साल 2013 में जब मुंबई इंडियंस के कोच जाॅन राइट थे, तो उस सीजन बुमराह ने एमआई के लिए खेलना शुरू किया।

हालांकि, इसके बाद खिलाड़ी ने फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा और मुंबई इंडियंस को पांच आईपीएल टाइटल जिताने में अहम योगदान दिया। इसके अलावा खेल के तीनों प्रारूपों में नंबर 1 रैंकिंग हासिल करने वाले बुमराह पहले गेंदबाज हैं। उन्होंने हाल ही में टी20 विश्व कप 2024 में अपनी शानदार गेंदबाजी की वजह से प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवाॅर्ड जीता था। बुमराह के इस प्रदर्शन की वजह से भारत ने 17 साल बाद टी20 वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम किया।

तो वहीं पिछले महीने आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस ने रिटेन किए गए खिलाड़ियों की घोषणा की थी। बुमराह मुंबई की रिेटेंशन की पहली पसंद थे, और उन्हें फ्रेंचाइजी ने 18 करोड़ रुपए में रिटेन किया।

उन्हें टीम में कप्तान हार्दिक पांड्या और भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव से ज्यादा पैसे में रिटेन किया गया, इन दोनों को रिटेन करने के लिए मुंबई ने क्रमश: 16.35 करोड़ दिए थे। तो वहीं यह राशि पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के 16.30 करोड़ के रिटेन प्राइस से भी ज्यादा है। बुमराह को 18 करोड़ रुपए में रिटेन करना, मुंबई के ड्रेसिंग रूप में उनकी वैल्यू को दर्शाता है।

खैर, जब जसप्रीत बुमराह आईपीएल 2025 में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के लिए खेलने उतरेंगे, तो उन्हें हर गेंद फेंकने के लिए 5.36 लाख रुपए मिलने वाले हैं। बता दें कि बुमराह ने खबर लिखे जाने तक कुल 133 आईपीएल मैच खेले हैं। इस दौरान खिलाड़ी ने 22.52 की औसत और 7.30 की इकाॅनमी से कुल 165 विकेट अपने नाम किए हैं।

बुमराह को हर गेंद फेंकने पर 5.36 लाख रुपए मिलने का पूरा गणित

S. No.
Particulars
Value
A
कुल मैच
14 मैच
B
प्रति मैच फेंके गए ओवर
4 ओवर
C
प्रति ओवर गेंद
6 गेंद
D
कुल गेंद फेंकेंगे
14 x 4 x 6 (A x B x C) = 336 गेंद
E
कुल पेमेंट
INR 18 Crore
F
हर गेंद फेंकने पर कमाई
18 Crore ÷ 336 (भाग) = INR 5.36 लाख

 

আরো ताजा खबर

IPL 2026 Match 23: आरसीबी या लखनऊ सुपर जायंट्स, हेड टू हेड में किसका पलड़ा है भारी? यहां जानें

RCB vs LSG head to head (Image Credit- Twitter X) जारी आईपीएल 2026 के 23वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) से 15 अप्रैल...

IPL 2026: RCB vs LSG मैच से पहले जानिए पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग XI के बारे में यहां

IPL 2026 M. Chinnaswamy Stadium (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 के मैच नंबर 23 में गत चैंपियन राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से होने जा...

इतिहास रचने की कगार पर वैभव सूर्यवंशी, भारत के आयरलैंड दौरे के लिए के लिए कभी भी आ सकता है बुलावा

Vaibhav Sooryavanshi (image via getty) युवा विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी अभी सिर्फ 15 साल के हैं और भारतीय क्रिकेट टीम के दरवाजे तेजी से खटखटा रहे हैं। सूर्यवंशी जारी...

कौन हैं Praful Hinge? जिसने एक ही ओवर में 3 विकेट लेकर मचाई सनसनी

SRH vs RR (Image Credit- Twitter X) जारी इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से प्रफुल हिंगे (Praful Hing) नाम का एक और सुपरस्टार देखने को मिला है। टूर्नामेंट के 21वें मैच...