Skip to main content

ताजा खबर

“विराट को छोड़कर कोई भी हाई-प्रोफाइल”- मेगा ऑक्शन के बाद पूर्व क्रिकेटर ने RCB की रणनीति पर उठाए सवाल

RCB (Photo Source: Getty Images)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) एक ऐसी आईपीएल फ्रेंचाइजी जिनका सोशल मीडिया पर फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। हर सीजन आरसीबी को फैंस का फुल सपोर्ट मिलता है, लेकिन आज तक ये फ्रेंचाइजी आईपीएल की ट्रॉफी नहीं जीत पाई है। हर ऑक्शन में आरसीबी फैंस को हैरान कर देती है। इस बार भी हुए मेगा ऑक्शन में कुछ ऐसा ही देखने को मिला। मेगा ऑक्शन के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने आरसीबी की रणनीति पर सवाल खड़ा किया है।

टीम इंडिया के पूर्व टेस्ट ओपनर और मौजूदा क्रिकेट कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में अपनाई गई रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की रणनीति पर सवाल उठाए हैं। आकाश चोपड़ा ने कहा है कि आपके पास बड़े भारतीय क्रिकेटरों को खरीदने का मौका था, लेकिन आप उनके साथ नहीं गए। इस बार भी विराट कोहली के साथ कोई हाई-प्रोफाइल भारतीय बल्लेबाज नहीं है।

आकाश चोपड़ा ने X पर RCB के लिए लिखी खास बात

पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने अपनी एक्स पोस्ट में लिखा, “एक चीज जो RCB कभी नहीं बदलना चाहती। वह है कि टीम में विराट को छोड़कर कोई भी हाई-प्रोफाइल भारतीय बल्लेबाज नहीं है। अक्सर आप ऑक्शन में किसी को नहीं खरीद पाते और यह समझ में आता है, लेकिन इस बार उनके पास चुनने के लिए 4 विकल्प थे। ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल और ईशान किशन और उनके पास इनमें से किसी एक को खरीदने के लिए पैसे भी थे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।”

One thing #RCB does not want to change ever—
No high-profile Indian batter in the team except Virat.
Often you can’t get any in the auction and that’s understandable…but this time they had 4 options to choose from. Pant, Shreyas Iyer, KLR and Ishan. And had the money to buy 1.…

— Aakash Chopra (@cricketaakash) November 26, 2024

आरसीबी ने श्रेयस अय्यर और ईशान किशन पर तो आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में बोली नहीं लगाई, जबकि उनकी टीम में वे फिट बैठ सकते थे। हालांकि, ऋषभ पंत पर उन्होंने बोली लगाई, लेकिन सिर्फ 11 करोड़ के बाद अपना पेडल नहीं उठाया। ऐसा ही कुछ उन्होंने अपने पूर्व खिलाड़ी केएल राहुल के लिए किया।

राहुल के लिए आरसीबी ने आखिरी बिड साढ़े 10 करोड़ तक किया। वे 14 करोड़ में बिके अगर आरसीबी उनको 14 करोड़ से भी ज्यादा कीमत पर खरीदती तो RCB के लिए बड़ी बात है। यहां तक कि वे अपने पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के लिए भी नहीं गए और विल जैक्स के लिए भी आरटीएम कार्ड का इस्तेमाल नहीं किया। उन्होंने भुवनेश्वर कुमार को बाद में खरीदा। उनके इस फैसले ने सभी को हैरान कर दिया।

আরো ताजा खबर

‘बस अब हो गया’ टेस्ट क्रिकेट से रिटायर हुए 36 वर्षीय मोहम्मद शमी 

Mohammed Shami (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने 6 नवंबर 2026 को अपने 13 साल लंबे टेस्ट क्रिकेट करियर का...

NZ vs IND 2nd ODI: भारत ने टाॅस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

IND vs NZ (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच 7 नवंबर को वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में खेला...

NZ vs IND: वेलिंगटन में कैसा है विराट कोहली का ODI रिकॉर्ड? 12 साल बाद मैदान पर हो रही है वापसी; देखें आंकड़े

NZ vs IND: Virat Kohli record in ODIs in Wellington (Image credit Twitter – X) 7 नवंबर को विराट कोहली वेलिंगटन रीजनल स्टेडियम लौट रहे हैं। भारत और न्यूजीलैंड के...

क्रिकेट नेपाल के कंधो पर बड़ी जिम्मेदारी! 4 दिसंबर से काठमांडू में सजेगा ICC वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ का मंच

Nepal confirmed as host for 8-team ICC ODI World Cup Qualifier Playoff in December (Image credit Twitter – X) अगले साल होने वाले 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियां तेज...