Skip to main content

ताजा खबर

PBKS SWOT Analysis: IPL 2025 में क्या है पंजाब किंग्स की ताकत और कमजोरी? जानें यहां-

Punjab Kings (Photo Source: BCCI/IPL)

PBKS SWOT Analysis, IPL 2025: आईपीएल का पिछला सीजन पंजाब किंग्स के लिए काफी ज्यादा निराशाजनक था। टीम ने 14 में से सिर्फ पांच मैच जीते थे और पॉइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर जगह बनाई थी। इसके चलते ही फ्रेंचाइजी ने आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले सिर्फ शशांक सिंह और प्रभसिमरन सिंह को रिटेन कर सभी खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया था।

टीम ऑक्शन में 110.5 करोड़ रुपये के पर्स के साथ उतरी थी। फ्रेंचाइजी ने श्रेयस अय्यर, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, और नेहल वढ़ेरा जैसे खिलाड़ियों को खरीद कर एक मजबूत स्क्वॉड तैयार कर लिया है।

आइए आपको आईपीएल के आगामी सीजन के लिए पंजाब किंग्स का SWOT विश्लेषण (Strengths, Weaknesses, Opportunities, and Threats) बताते हैं-

PBKS SWOT Analysis, IPL 2025: पंजाब किंग्स का SWOT विश्लेषण

PBKS Strength (ताकत) For IPL 2025

आईपीएल 2025 के लिए पंजाब किंग्स का बैटिंग यूनिट काफी काफी अच्छा है। टीम के पास श्रेयस अय्यर, शशांक सिंह, नेहल वढ़ेरा, मुशीर खान, प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्या जैसे बल्लेबाज है। वहीं, टीम के पास ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, हरप्रीत बरार, मार्को जेनसेन जैसे घातक ऑलराउंडर है।

पंजाब किंग्स ने अर्शदीप सिंह को रिलीज कर दिया था, लेकिन ऑक्शन में उन्हें RTM कार्ड इस्तेमाल कर 18 करोड़ रुपये में खरीदा। अर्शदीप, मार्को जेनसेन और यश ठाकुर की मौजूदगी से टीम की तेज गेंदबाजी यूनिट अच्छी लग रही है। वहीं, युजवेंद्र चहल की मौजूदगी से टीम की स्पिन गेंदबाजी मजबूत हुई है।

PBKS Weakness (कमजोरी) For IPL 2025

पंजाब किंग्स ने ग्लेन मैक्सवेल पर भरोसा दिखाया है, लेकिन वह आईपीएल में पिछले कुछ सालों से फ्लॉप रहे हैं। वहीं, लॉकी फर्गूय्सन भी महंगे साबित हो सकते हैं। फ्रेंचाइजी ने श्रेयस अय्यर को 26.75 करोड़ रुपये में खरीदा है, उन पर प्राइस टैग का काफी दबाव रहने वाला है। टीम के पास युजवेंद्र चहल के अलावा कोई क्वालिटी स्पिनर नहीं है, अगर वह किसी मैच में महंगे साबित होते हैं तो टीम के पास ग्लेन मैक्सवेल के अलावा और कोई दूसरा विकल्प नहीं है।

PBKS Opportunities (मौके) For IPL 2025

पंजाब किंग्स के पास मार्कस स्टोइनिस, श्रेयस अय्यर, अर्शदीप सिंह, मार्को जेनसेन, और युजवेंद्र चहल जैसे खिलाड़ी है। अगर पूरे सीजन के दौरान यह खिलाड़ी फॉर्म में रहते हैं तो पंजाब के पास पहली ट्रॉफी जीतने का बड़ा मौका रहेगा।

PBKS Threats (खतरे) For IPL 2025

पंजाब किंग्स के लिए आगामी सीजन में सबसे बड़ा खतरा युजवेंद्र चहल का फॉर्म हैं। अगर वह मिडिल ओवरों में ज्यादा रन खर्च करते हैं तो तेज गेंदबाजों को ही बीच ओवरों में गेंदबाजी करनी पड़ेगी, जिससे टीम अंत में काफी रन लीक कर सकती है।

IPL 2025, PBKS Full Squad (पंजाब किंग्स फुल स्क्वॉड):

श्रेयस अय्यर, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यान्सेन, शशांक सिंह, नेहल वढ़ेरा, ग्लेन मैक्सवेल, प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्या, जोश इंग्लिस, अजमुतुल्लाह उमरजई, लॉकी फर्गूय्सन, विजय कुमार वैशाक, यश ठाकुर, हरप्रीत बरार, आरोन हार्डी, विष्णु विनोद, कुलदीप सेन, जेवियर बार्टलेट, हरनूर सिंह, मुशीर खान, सूर्यांश शेडगे, पी अविनाश, प्रवीण दुबे

IPL 2025, PBKS Probable Playing XI (पंजाब किंग्स का संभावित प्लेइंग 11):

प्रभसिमरन सिंह, जोश इंग्लिस, श्रेयस अय्यर, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, नेहल वढ़ेरा, हरप्रीत बरार, लॉकी फर्गूय्सन, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह

इम्पैक्ट प्लेयर्स- हरनूर सिंह, कुलदीप सेन

আরো ताजा खबर

ENG vs IND, 4th T20I: ब्रिस्टल में बरपा हैरी ब्रूक का कहर, इंग्लैंड ने भारत को 9 विकेट से रौंदा; टी20 सीरीज की अपने नाम

ENG vs IND, 4th T20I: Brook, Salt Power England to Historic Bilateral T20I Series Win Over India (image via getty) गुरुवार, 9 जुलाई को ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड में खेले...

10 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. ENG vs IND, 4th T20I: इंग्लैंड ने भारत पर नौ विकेट से करारी जीत के साथ सीरीज पर कब्जा किया गुरुवार 9...

भारतीय क्रिकेट के इन 3 दिग्गजों की जिंदगी अब बड़े पर्दे पर, जल्द आएंगी दमदार बायोपिक

Siddhant chaturvedi and yuvraj singh (Image Credit- Twitter X) भारतीयों के लिए क्रिकेट सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि एक भावना है। वहीं, बॉलीवुड भी देश के सबसे बड़े मनोरंजन माध्यमों...

ENG vs IND: चौथे टी20 में भारत ने टाॅस जीतकर किया बल्लेबाजी का फैसला, किए 2 बदलाव, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

ENG vs IND (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मैच आज 9 जुलाई को ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड पर...