Skip to main content

ताजा खबर

RR SWOT Analysis for IPL 2025: सनराइजर्स हैदराबाद की ताकत और कमजोरी के बारे में जानें यहां

Rajasthan Royals (Image Credit- Twitter X)

SWOT Analysis of Rajasthan Royals (RR) for IPL 2025: आईपीएल के 18वें सीजन के लिए मेगा ऑक्शन खत्म हो चुका है। ऑक्शन के दोनों दिनों का लेखा-जोखा बताएं तो 182 खिलाड़ियों को 10 टीमों ने मिलकर खरीदा, जिसमें से 62 विदेशी खिलाड़ी थे।

सभी टीमों ने मिलाकर कुल 8 राइट टू मैच कार्ड (RTM) का इस्तेमाल किया। साथ ही इन खिलाड़ियों को खरीदने के लिए फ्रेंचाइजियों ने 639.15 करोड़ रुपए खर्च किए। साथ ही देशी-विदेशी मिलाकर कुल 395 खिलाड़ियों को कोई भी खरीददार नहीं मिला।

तो वहीं इस मेगा ऑक्शन में एक बार की चैंपियन राजस्थान राॅयल्स (Rajasthan Royals) ने भी कुछ शानदार खिलाड़ियों को खरीदकर, टीम को और ज्यादा मजूबत किया है। राजस्थान सबसे कम 41 करोड़ के पर्स के साथ ऑक्शन में उतरी थी, लेकिन फिर भी टीम ने 14 खिलाड़ियों को खरीदा और 30 लाख रुपए का उनके पास रिमेनिंग पर्स बचा।

इंग्लैंड के घातक तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को राजस्थान ने 12.5 करोड़ रुपए में खरीदा। रिटेन किए गए खिलाड़ियों और खरीदे गए खिलाड़ियों के बाद राजस्थान राॅयल्स काफी मजबूत नजर आ रही है, जो आईपीएल जीतने की प्रबल दावेदारों में से एक है। खैर, आइए देखते हैं आईपीएल 2025 के लिए RR टीम का फुल SWOT Analysis:

Rajasthan Royals (RR) Full Squad for IPL 2025

संजू सैमसन, यशस्वी जयसवाल, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरन हेटमायर, संदीप शर्मा, जोफ्रा आर्चर, महेश थीक्षाना, वानिंदु हसरंगा, आकाश मधवाल, कुमार कार्तिकेय, नितीश राणा, युद्धवीर सिंह, फजलहक फारूकी, वैभव सूर्यवंशी, क्वेना मफाका, कुणाल राठौर, अशोक शर्मा, तुषार देशपांडे, शुभम दुबे।

Rajasthan Royals Strengths

आईपीएल 2025 में राजस्थान राॅयल्स की सबसे बड़ी ताकत के बारे में बात की जाए तो यह उसका टाॅप ऑर्डर है। टाॅप ऑर्डर में शामिल बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल, नीतीश राणा और संजू सैमसन टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। तो वहीं इन दिनों टी20 में जायसवाल और सैमसन कमाल की फाॅर्म में चल रहे हैं।

Rajasthan Royals Weaknesses

आईपीएल मेगा ऑक्शन के बाद अगर राजस्थान राॅयल्स की कमजोरी के बारे में बात की जाए तो रियान पराग के अलावा टीम में और कोई हार्ड हिटर मौजूद नहीं है। पराग ने ना चलने के बाद टीम में यह जिम्मेदारी लेने के लिए सिर्फ शिमरन हेटमायर मौजूद हैं, लेकिन उनपर ज्यादा भरोसा नहीं किया जा सकता है।

Rajasthan Royals Opportunities

राजस्थान राॅयल्स के लिए आगामी आईपीएल में सबसे बड़े अवसर के रूप में उसकी स्पिन गेंदबाजी होने वाली है। ऑक्शन से पहले टीम ने अश्विन और चहल की मैच विनिंग जोड़ी को रिलीज किया, तो श्रीलंकाई टीम के अनुभवी स्पिनर वानिंदू हसरंगा और महेश थीक्षाना को शामिल कर लिया है। स्पिन ट्रैक पर ये दोनों गेंदबाज टीम के सबसे बड़े अवसर साबित हो सकते हैं।

Rajasthan Royals Threats

हालांकि, पहली नजर में राजस्थान राॅयल्स की पूरी टीम को देखकर नहीं लग रहा कि इस टीम में से कोई खिलाड़ी उसके लिए खतरा हो सकता है। हालांकि, जोफ्रा आर्चर एक इंजरी प्रोन खिलाड़ी हैं। अगर वह चोटिल हुए यह टीम के लिए सबसे बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं।

আরো ताजा खबर

7 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ‘बस अब हो गया’ टेस्ट क्रिकेट से रिटायर हुए 36 वर्षीय मोहम्मद शमी भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी...

‘बस अब हो गया’ टेस्ट क्रिकेट से रिटायर हुए 36 वर्षीय मोहम्मद शमी 

Mohammed Shami (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने 6 नवंबर 2026 को अपने 13 साल लंबे टेस्ट क्रिकेट करियर का...

NZ vs IND 2nd ODI: भारत ने टाॅस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

IND vs NZ (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच 7 नवंबर को वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में खेला...

NZ vs IND: वेलिंगटन में कैसा है विराट कोहली का ODI रिकॉर्ड? 12 साल बाद मैदान पर हो रही है वापसी; देखें आंकड़े

NZ vs IND: Virat Kohli record in ODIs in Wellington (Image credit Twitter – X) 7 नवंबर को विराट कोहली वेलिंगटन रीजनल स्टेडियम लौट रहे हैं। भारत और न्यूजीलैंड के...