Skip to main content

ताजा खबर

CSK SWOT Analysis: IPL 2025 के लिए क्या है चेन्नई की ताकत और कमजोरी, पढ़िए पूरा विश्लेषण

CSK. (Source:X/Twitter)

IPL 2025 के लिए दो दिनों का मेगा ऑक्शन का आयोजन साऊदी अरब के जेद्दा में हुआ। इस ऑक्शन में सभी फ्रेंचाइजियों ने आगामी सीजन के लिए एक मजबूत टीम बनाने की कोशिश की। इसी कड़ी में पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने कुछ नए खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया। उन्होंने अफगानी स्पिनर नूर अहमद को 10 करोड़ में खरीदा, वहीं दिग्गज भारतीय ऑफ स्पिनर अश्विन को 9.75 करोड़ में टीम में शामिल किया। वहीं इसके अलावा उन्होंने अंशुल कंबोज जैसे युवा भारतीय खिलाड़ियों पर भरोसा दिखाया।

चेन्नई ने अब आगामी सीजन के लिए स्क्वॉड तो बना लिया है, लेकिन फैंस अभी भी ये जानना चाहते हैं कि क्या वो इस सीजन अपना खिताब जीत पाएंगे और अगर उन्हें खिताब जीतना है तो उसके लिए क्या करना होगा। तो इस आर्टिकल हम आपको बताएंगे कि आगामी सीजन के लिए गायकवाड़ की टीम की ताकत क्या है, उनकी टीम कहां कमजोर है। अगर आसान भाषा में कहें तो हम यहां CSK का SWOT एनालिसीस करने वाले हैं।

CSK SWOT Analysis (Chennai Super Kings)

Strength (ताकत)

ताकत की बात करें तो उनका टॉप ऑर्डर हमेशा की तरह मजबूत दिख रहा है। उनके पास ऋतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, रचिन रवींद्र जैसे अच्छे बल्लेबाज टॉप ऑर्डर में मौजूद हैं। वहीं मिडिल ऑर्डर में उनके पास शिवम दुबे और दीपक हुड्डा जैसे स्टार प्लेयर मौजूद हैं। वहीं ऑक्शन में उन्होंने राहुल त्रिपाठी को खरीदा है जो नंबर चार या नंबर पांच पर बेहद घातक साबित हो सकते हैं। वहीं फिनिशिंग टच देने के लिए रवींद्र जडेजा और एमएस धोनी मौजूद होंगे। तो बैटिंग ऑर्डर सीएसके की काफी मजबूत दिख रही है। वहीं चेपॉक को ध्यान में रखते हुए उन्होंने अपनी स्पिन डिपार्टमेंट को नूर अहमद और आर अश्विन को शामिल करके और मजबूत कर लिया है।

Weakness (कमजोरी)

कमजोरी की बात करें तो चेन्नई के पास अच्छे तेज गेंदबाज की कमी साफ तौर पर दिख रही है। उन्होंने मथिसा पथराना को रिटेन किया था, वहीं ऑक्शन में उन्होंने खलील अहमद और सैम करन और नाथन एलिस जैसे तेज गेंदबाज को खरीदा। लेकिन इन सबके बावजूद चेन्नई का पेस अटैक अन्य टीमों की तुलना में कमजोर दिख रहा है।

Opportunity (अवसर)

मेगा ऑक्शन में चेन्नई ने कुछ युवा खिलाड़ियों पर भरोसा जताया है। उनको स्क्वॉड में शामिल करके टीम में नई ऊर्जा लाई जा सकती है। चूंकि उनके पास इस सीजन के लिए फिर से एमएस धोनी मौजूद होंगे तो फ्रेंचाइजी और टीम मैनेजमेंट चाहेगी कि कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ उनके अंडर में अपनी कप्तानी में और भी निखार लाएं।

Threats (खतरे)

ऋतुराज ने पिछले सीजन चेन्नई की कप्तानी की थी और वहां कई मौकों पर अनुभव की कमी दिखी थी क्योंकि गायकवाड़ के पास अभी भी कप्तानी का उतना अनुभव नहीं है। तो यह चेन्नई के लिए एक बड़ी चिंता का विषय हो सकता है। वहीं इसके अलावा धोनी, जडेजा जैसे बड़े प्लेयर फॉर्म में नहीं होते हैं तो उससे भी टीम को बड़ा नुकसान हो सकता है।

Chennai Super Kings Final Squad:

रुतुराज गायकवाड़, राहुल त्रिपाठी, डेवोन कॉनवे, मथीशा पथिराना, नूर अहमद, खलील अहमद, एमएस धोनी, शिवम दुबे, रवींद्र जड़ेजा, विजय शंकर, रचिन रवींद्र, रविचंद्रन अश्विन, सैम करन, शेख रशीद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी, दीपक हुडा , गुरजापनीत सिंह, जेमी ओवरटन, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्ण घोष, नाथन एलिस, वंश बेदी, आंद्रे सिद्दार्थ, श्रेयस गोपाल

আরো ताजा खबर

7 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ‘बस अब हो गया’ टेस्ट क्रिकेट से रिटायर हुए 36 वर्षीय मोहम्मद शमी भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी...

‘बस अब हो गया’ टेस्ट क्रिकेट से रिटायर हुए 36 वर्षीय मोहम्मद शमी 

Mohammed Shami (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने 6 नवंबर 2026 को अपने 13 साल लंबे टेस्ट क्रिकेट करियर का...

NZ vs IND 2nd ODI: भारत ने टाॅस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

IND vs NZ (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच 7 नवंबर को वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में खेला...

NZ vs IND: वेलिंगटन में कैसा है विराट कोहली का ODI रिकॉर्ड? 12 साल बाद मैदान पर हो रही है वापसी; देखें आंकड़े

NZ vs IND: Virat Kohli record in ODIs in Wellington (Image credit Twitter – X) 7 नवंबर को विराट कोहली वेलिंगटन रीजनल स्टेडियम लौट रहे हैं। भारत और न्यूजीलैंड के...