Skip to main content

ताजा खबर

टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, हेड कोच गंभीर ने बीच में छोड़ा ऑस्ट्रेलिया का दौरा, बड़ी वजह आई सामने

Gautam Gambhir (Photo Source: X)

टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ‘फैमली इमरजेंसी’ के कारण ऑस्ट्रेलिया से वापस भारत लॉयट आ गए हैं। हालांकि, गंभीर 6 दिसंबर से शुरू होने वाले पिंक बॉल टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलिया में टीम में फिर से शामिल होंगे। टीम इंडिया ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 की शुरुआत दमदार अंदाज में की और पर्थ में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला जीत लिया।

भारतीय टीम सीरीज में 1-0 से आगे है और अब दूसरा टेस्ट 6 दिसंबर से एडिलेड में खेला जाना है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट की मानें तो गौतम गंभीर फैमिली इमरजेंसी के कारण ऑस्ट्रेलिया से भारत आ रहे हैं। हालांकि, एडिलेड में पिंक बॉल से खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच से पहले वे फिर से ऑस्ट्रेलिया पहुंच जाएंगे।

दूसरे टेस्ट से पहले कैनबेरा जाएगी टीम इंडिया

दूसरे टेस्ट से पहले भारतीय टीम बुधवार को कैनबरा जाएगी, जहां उन्हें दो दिवसीय पिंक बॉल अभ्यास मैच खेलना है। हालांकि, गौतम गंभीर इस अभ्यास मैच के लिए टीम का हिस्सा नहीं होंगे। अभ्यास मैच शनिवार से शुरू होने वाला है। फिलहाल भारतीय टीम एडिलेड में डे-नाइट टेस्ट की तैयारी कर रही है। दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजी और भारतीय बल्लेबाजी के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है।

BCCI के सूत्र ने गोपनीयता के आधार पर कहा कि, “हां, गंभीर एक फैमिली इमरजेंसी के कारण भारत वापस अपने घर चले गए हैं। ऐसा लगता है कि उनके परिवार में किसी को स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या है। हालांकि, वह एडिलेड में दूसरे टेस्ट (गुलाबी गेंद) टेस्ट से तीन दिन पहले 3 दिसंबर को ऑस्ट्रेलिया वापस आ जाएंगे।

भारत ने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 295 रन से हरा दिया है। पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 534 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में कंगारू टीम 238 रन पर सिमट गई। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने पहली पारी में 150 रन बनाए थे। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली पारी में 104 रन पर सिमट गई। भारत को पहली पारी के आधार पर 46 रन की बढ़त मिली थी। दूसरी पारी भारत ने छह विकेट पर 487 रन बनाकर घोषित कर दी थी और कुछ बढ़त 533 रन की हासिल की थी।

আরো ताजा खबर

7 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ‘बस अब हो गया’ टेस्ट क्रिकेट से रिटायर हुए 36 वर्षीय मोहम्मद शमी भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी...

‘बस अब हो गया’ टेस्ट क्रिकेट से रिटायर हुए 36 वर्षीय मोहम्मद शमी 

Mohammed Shami (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने 6 नवंबर 2026 को अपने 13 साल लंबे टेस्ट क्रिकेट करियर का...

NZ vs IND 2nd ODI: भारत ने टाॅस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

IND vs NZ (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच 7 नवंबर को वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में खेला...

NZ vs IND: वेलिंगटन में कैसा है विराट कोहली का ODI रिकॉर्ड? 12 साल बाद मैदान पर हो रही है वापसी; देखें आंकड़े

NZ vs IND: Virat Kohli record in ODIs in Wellington (Image credit Twitter – X) 7 नवंबर को विराट कोहली वेलिंगटन रीजनल स्टेडियम लौट रहे हैं। भारत और न्यूजीलैंड के...