Skip to main content

ताजा खबर

RR Final Squad for IPL 2025: राजस्थान राॅयल्स का फुल स्क्वॉड और खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट देखें यहां

Rajasthan Royals (Image Credit- Twitter X)

RR Final Squad for IPL 2025 Mega Auction: सऊदी अरब के जेद्दाह शहर में आज 25 नवंबर को आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन के दूसरे दिन के समाप्त होने के बाद, यह ऑक्शन भी खत्म हो गया। मेगा ऑक्शन में इन दो दिनों में 10 फ्रेंचाइजियों ने खिलाड़ियों को खरीदने के लिए पानी की तरह पैसा बहाया।

तो वहीं कुछ खिलाड़ियों ने आईपीएल नीलामी में इतिहास रचा, तो कई स्टार खिलाड़ियों को खरीददार नहीं मिला। ऋषभ पंत इस ऑक्शन में 27 करोड़ में बिकने वाले सबसे महंगे खिलाड़ी बने, तो पीयूष चावला, केन विलियमसन, शार्दुल ठाकुर, जाॅनी बेयरस्टो और डेविड वाॅर्नर समेत 395 खिलाड़ियों के हाथ निराशा लगी।

दूसरी ओर, आईपीएल के पहले सीजन की चैंपियन राजस्थान राॅयल्स (RR) ने इस नीलामी में कुछ बड़े खिलाड़ियों को खरीद कर, अपनी टीम को और ज्यादा मजबूत किया है। मेगा ऑक्शन से पहले राजस्थान ने भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन, ध्रुव जुरेल, रियान पराग और संदीप शर्मा को रिटेन किया था।

तो वहीं इस मेगा ऑक्शन में टीम ने इंग्लैंड क्रिकेट टीम के घातक तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को 12.50 करोड़ देकर अपने साथ जोड़ा है। इसके अलावा टीम ने श्रीलंंकाई टीम से स्पिन जोड़ी वानिंदु हसरंगा और महीष तीक्षणा को भी खरीदते हुए, टीम की स्पिन गेंदबाजी को और ज्यादा मजबूत किया है। देखने लायक बात होगी कि आईपीएल के 18वें सीजन में राजस्थान राॅयल्स नए दल के साथ कैसा प्रदर्शन करने वाली है?

IPL 2025 के लिए राजस्थान राॅयल्स (Rajasthan Royals) की पूरी टीम

 नाम (Name)
 रोल (Role)
 प्राइस (Price)
यशस्वी जायसवाल (R)
ऑलराउंडर
18 करोड़
संजू सैमसन (R)
विकेटकीपर बल्लेबाज
18 करोड़
ध्रुव जुरेल (R)
बल्लेबाज
14 करोड़
रियान पराग (R)
ऑलराउंडर
14 करोड़
जोफ्रा आर्चर
गेंदबाज
12.50 करोड़
शिमरन हेटमायर (R)
बल्लेबाज
11 करोड़
तुषार देशपांडे
गेंदबाज
6.50 करोड़
वानिंदु हसरंगा
गेंदबाज
5.25 करोड़
महीष तीक्षणा
गेंदबाज
4.40 करोड़
नीतिश राणा
ऑलराउंडर
4.20 करोड़
संंदीप शर्मा (R)
गेंदबाज
4 करोड़
फजलहक फारूकी
गेंदबाज
2 करोड़
क्वेन मफाका
गेंदबाज
1.50 करोड़
आकाश मधवाल
गेंदबाज
1.20 करोड़
वैभव सूर्यवंशी
बल्लेबाज
1.10 करोड़
शुभम दुबे
बल्लेबाज
80 लाख
युधवीर सिंह
ऑलराउंडर
35 लाख
कुणाल सिंह राठौर
बल्लेबाज
30 लाख
अशोक शर्मा
गेंदबाज
30 लाख
कुमार कार्तिकेय
गेंदबाज
30 लाख

पर्स खर्च – 119.70 करोड़

पर्स बचा – 0.30 करोड़

खिलाड़ी खरीदे – 20/25

विदेशी खिलाड़ी – 6/8

(नोट: R- रिटेन, RTM- राइट टू मैच कार्ड)

আরো ताजा खबर

7 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ‘बस अब हो गया’ टेस्ट क्रिकेट से रिटायर हुए 36 वर्षीय मोहम्मद शमी भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी...

‘बस अब हो गया’ टेस्ट क्रिकेट से रिटायर हुए 36 वर्षीय मोहम्मद शमी 

Mohammed Shami (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने 6 नवंबर 2026 को अपने 13 साल लंबे टेस्ट क्रिकेट करियर का...

NZ vs IND 2nd ODI: भारत ने टाॅस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

IND vs NZ (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच 7 नवंबर को वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में खेला...

NZ vs IND: वेलिंगटन में कैसा है विराट कोहली का ODI रिकॉर्ड? 12 साल बाद मैदान पर हो रही है वापसी; देखें आंकड़े

NZ vs IND: Virat Kohli record in ODIs in Wellington (Image credit Twitter – X) 7 नवंबर को विराट कोहली वेलिंगटन रीजनल स्टेडियम लौट रहे हैं। भारत और न्यूजीलैंड के...