Skip to main content

ताजा खबर

Jitesh Sharma ने किया बड़ा खुलासा, बताया विराट के साथ खेलने के लिए करेंगे स्पेशल अभ्यास

Virat And Jitesh Sharma (Image Credit- Instagram)

टीम इंडिया से खेल चुके Jitesh Sharma को अब नई IPL टीम मिल गई है, जहां उनको RCB टीम ने अपने नाम किया है। जितेश को RCB टीम ने कुल 11 करोड़ में खरीदा है, जिसके बाद ये खिलाड़ी काफी ज्यादा ही उत्साहित है। इसी कड़ी में जितेश ने अपने मन की बात शेयर की है और बताया है उन्होंने विराट के साथ खेलने के लिए स्पेशल प्लान बनाया है।

Jitesh Sharma स्पेशल काम करेंगे विराट के साथ खेलने के लिए

जैसे ही IPL के मेगा ऑक्शन में Jitesh Sharma को RCB टीम ने खरीदा, वैसे ही मोहम्मद कैफ ने Jio सिनेमा के हवाले से इस खिलाड़ी से खास बातचीत की। इस दौरान जितेश काफी ज्यादा उत्साहित नजर आए, साथ ही उन्होंने विराट को लेकर बड़ा बयान भी दिया। जितेश ने कहा कि- विराट के साथ खेलने के लिए मैं अपनी Running Between The Wickets तेज करूंगा, मैं काफी ज्यादा ही Motivated हूं और RCB टीम बहुत बड़ी है। साथ ही कैफ के साथ बात करते हुए जितेश ने कहा कि- मैं इस टीम में एक चुनौती की तरह जाऊंगा, RCB टीम कभी ट्रॉफी नहीं जीती तो मैं जीत के माइंड सेट के साथ जाऊंगा।

टीम इंडिया से कितने मैच खेले हैं Jitesh Sharma ने?

*Jitesh Sharma ने साल 2023 में किया था टीम इंडिया से अपना डेब्यू।
*अभी तक विकेटकीपर जितेश भारतीय टीम से खेल चुके हैं 9 टी0 मैच।
*इस दौरान उन्होंने टीम इंडिया से खेलते हुए बनाए हैं कुल 100 ही रन।
*इस साल जितेश ने टीम इंडिया से जनवरी में खेला था अपना आखिरी टी20 मैच।

RCB टीम में आने के बाद Jitesh Sharma का पहला रिएक्शन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Royal Challengers Bengaluru (@royalchallengers.bengaluru)

एक नजर टीम के इस सोशल मीडिया पोस्ट पर भी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Royal Challengers Bengaluru (@royalchallengers.bengaluru)

टीम ने सिराज को नहीं खरीदा इस बार

दूसरी ओर RCB टीम ने मेगा ऑक्शन से पहले सिराज को रिलीज कर दिया था, जिसके बाद सभी को यकीन था कि टीम उनको मेगा ऑक्शन में फिर से खरीद लेगी। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ, जिसके बाद सिराज को गुजरात टीम ने अपने नाम किया और उनको 12 करोड़ से ज्यादा की रकम में खरीदा है।

আরো ताजा खबर

7 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ‘बस अब हो गया’ टेस्ट क्रिकेट से रिटायर हुए 36 वर्षीय मोहम्मद शमी भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी...

‘बस अब हो गया’ टेस्ट क्रिकेट से रिटायर हुए 36 वर्षीय मोहम्मद शमी 

Mohammed Shami (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने 6 नवंबर 2026 को अपने 13 साल लंबे टेस्ट क्रिकेट करियर का...

NZ vs IND 2nd ODI: भारत ने टाॅस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

IND vs NZ (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच 7 नवंबर को वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में खेला...

NZ vs IND: वेलिंगटन में कैसा है विराट कोहली का ODI रिकॉर्ड? 12 साल बाद मैदान पर हो रही है वापसी; देखें आंकड़े

NZ vs IND: Virat Kohli record in ODIs in Wellington (Image credit Twitter – X) 7 नवंबर को विराट कोहली वेलिंगटन रीजनल स्टेडियम लौट रहे हैं। भारत और न्यूजीलैंड के...